संजय स्वदेश
कश्मीरी आवाम से अहिंसा की उम्मीद क्यों?
कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग के रूप में शामिल वाला पूरे भारत की ओर से कश्मीर को क्या मिला है? वहां कश्मीर घाटी की हिंसा में मरने स्थानीय लोगों की खबरों हमें नहीं झकझोरती हैं। देश ने केवल यह दावा किया की कश्मीर हमारा है। लेकिन इस दावे के बाद भी पूरा कश्मीर उपेक्षित हो गया। भूख तो पशु भी बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन उपेक्षा नहीं। फिर भला एक पूरी समुदाय उपेक्षित हो तो उसे अहिंसक होने की अपेक्षा कैसे की जा सकती है?
सेक्स क्षमता बढ़ाने की गलतफहमी से गधों पर संकट
'दो बैलों की कथा' प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी है। कहानी की शुरुआत में प्रेमचंद गधा पुराण से करते हुए बताते हैं कि कैसे गधा चुपचाप मेहनत करता है और मालिक की मार खाता है। सच कहें तो गधे जैसा मेहनती कोई अन्य पशु नहीं। खैर बदले दौर में गदहों की उपयोगिता कम हो गई थी। लेकिन आधुनिक जमाने में गधों के प्रति फिर से एक नया समाजिक गलतफहली फैलने से इसकी उपयोगिता बढ़ गई है।...महिलाएं बन गयी विकास की पहरुआ
कहते हैं कि राजनीति की चाबी से हर ताले खुलते हैं, परन्तु बिहार के समाज में महिलाओं को यह चाबी वर्षों से नहीं मिली थी। इक्कीसवीं सदी के पहले दशक के जाते-जाते करिश्मा हुआ। वर्ष 2001 में लोकतंत्र की सबसे निचली इकाई, ग्राम पंचायत में आरक्षण के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करा दी गई।...नक्सलियों के डर से नहीं आये गृहमंत्री
नागपुर। महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरोली में इन दिनों काफी कुछ चल रहा है जिससे राज्य सरकार पूरी तरह से भयभीत है। पिछले दिनों नक्सली नेता आजाद की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद गढ़चिरोली जिले में सक्रिय खूंखार नक्सलियों की घातक गतिविधियों को देखते हुए राज्य के गृह मंत्री आर.आर. पाटिल 'आबा' का गढ़चिरोली दौरा रद्द हो गया। आबा 29 जुलाई को गढ़चिरोली के दौरे पर आने वाले थे। आर.आर. पाटिल गढ़चिरोली के पालकमंत्री भी हैं।...खैरलांजी: सजा बदली तो दलितों पर फिर बढ़ा अत्याचार
नागपुर। खैरलांजी हत्याकांड में दोषियों की फांसी की सजा आजीवन कारावास में बदलने का विरोध अभी भी जारी है। सोमवार को रिजर्व बैंक चौक पर आधे दर्जन से भी ज्यादा संगठनों ने इस निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया। दीक्षाभूमि महिला धम्म संयोजन समिति, राष्ट्रीय संबुद्ध महिला संगठन, ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वूमेन्स ऑर्गनाइजेशन, संजीवनी सखी मंच, जरीपटका, दलित महिला संघ, गौतमी महिला मंडल, नालंदा महिला मंडल, रमाबाई आंबेडकर महिला संगठन कोराड़ी आदि संगठन के कार्यकर्ताओं ने चौक पर धरना देते हुए फैसले के विरोध में नारेबाजी की।...असंयमित भाषा के बहाने असली मुद्दा टालने की राजनीति
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के बयान पर राष्ट्रीय राजनीति में संयत भाषा को लेकर बवाल मचा हुआ है। आम आदमी का लहू बहाने वाले आतंकियों को फांसी की सर्जा मुकरर्र होने के बाद आखिर सरकार उन्हें क्यों पाल रही है। गड़करी ने जो सवाल उठाया, वह उनका निजी सवाल नहीं, देश की जनता का है।...मम्मी मुझे पापा से मिलने दो
नागपुर। रविवार को 'फादर डे' के मौके पर कई लाड़लों ने अपने पापा को विश करते हुए उन्हें छोटे-मोटे उपहार देकर उनका दिल जीता लेकिन वहीं नागपुर के कई बच्चे और अभिभावक रविवार की सुबह रामदासपेठ स्थित लैंड्रा पार्क में उपस्थित हुए। यहां आए बच्चे अपने पापा का प्यान पाने के लिए जज साहब से गुहार लगाने की तख्ती लिए हुए थे।...बिहार में कांग्रेस का खोया जानाधार वापस लाएंगे मराठी माणुस
गत वर्ष महाराष्ट्र राज्य विधानसभा में भाजपा को करारी मात देने वाली कांग्रेस अब आगामी बिहार चुनावों में सत्तारुढ़ गढ़बंधन को करारी शिकस्त देने की योजना में है। मजेदार बात यह है कि जिस महाराष्ट्र में 'बिहारी माणुष' को प्रांतवाद के नाम पर प्रताड़ित किया गया, उसी प्रदेश के स्थानीय नेता बिहार की राजनीति में कांग्रेस के खोया जनाधार जुटाएंगे। मतलब, आगामी बिहार चुनावों में कांग्रेस के लिए मराठी मानुष बिहारियों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे।...ठगी का नया हथियार बना मिस काल
अभी तक किसी अज्ञात नंबर से एक बड़ी रकम की लॉटरी लगने का संदेश भेजकर मोबाइल धारकों को झांसा देकर ठगा जा रहा था। लेकिन अब ठगों ने ठगी का नया तरीका ढूंढ लिया है। वे अब कॉल या एसएमएस नहीं करते हैं। वे एक के बाद एक लगातार मिस कॉल देते हैं। अनजाने नंबर से लगातार मिस कॉल आने पर मोबाइल धारक यह सोचते हैं कि शायद यह नंबर किसी अपने ही परिचित का हो, इसलिए वे उस नंबर पर कॉल करते हैं। कॉल करने पर बधाई देते हुए कहा जाता है कि आपको 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है।...संघ शिक्षा वर्ग में बढ़ रहे हैं विदेशी
संघ शिक्षा वर्ग में प्रवासी भारतीयों की संख्या बढ़ रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण शिविर में इस वर्ष 881 स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें अमेरिका, श्रीलंका एवं नेपाल से आये भारतीय मूल के 6 स्वयंसेवक भी शामिल हैं।...Author info
