उषा चांदना
मोदी मैजिक नही मशीन मैजिक
लोकसभा चुनावों में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि वह ईवीएम मशीनों में की गयी छेड़छाड़ के कारण जीत के दरवाजे तक पहुंची थी. अब गुजरात की छ्ह महानगरपालिका के चुनाव में पराजित होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकरसिह वाघेला ने आरोप लगाया है कि चुनाव में मोदी मैजिक नहीं मशीन मैजिक चला है.
गुजरात ऐटले बस नरेन्द्र मोदी
रास्तो` मे` गड्ढे है....लाइट ना हो.....गटर की समस्या हो या आप प्रदूषित पानी से परेशान हों या घर में पानी नही आता हो. किसी राज्य में जब महानगरपालिका चुनाव होते तो ये स्थानीय मुद्दे एकाएक महत्वपूर्ण हो जाते है लेकिन गुजरात के महानगरपालिका चुनाव मे ये मुद्दे अर्थहीन रहे है. गुजरात की छह महानगरपालिका मे भाजपा ने कांग्रेस का सफाया कर जिस तरह भगवा विजय पताका फहराई है उससे एक बात तो सिद्ध होती है कि ‘’गुजरात ऐटले बस नरेन्द्र मोदी’’....मोदी को मिल गया नया गृहमंत्री
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिसे भी गृहमंत्री बनाया है वह किसी न किसी आफत में फंसा है. हरेन पांड्या की हत्या हो गयी थी, अमित शाह गिरफ्तार हैं और गोरधन झड़पिया गोधरा काण्ड में फंसे हैं. अब मोदी ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार करते हुए गृहमंत्रालय तो अपने पास ही रखा है लेकिन गृहराज्यमंत्री का पद अपने मित्र प्रफुल्ल पटेल को सौंप दिया है. ...सीबीआई के फंदे में शाह, संकट में मोदी
सोहराबुद्दीन और कौसरबी की फर्जी मुठभेड़ अब मोदी के गले की ऐसी हड्डी बन चुकी है जो भाजपा को ना निगलते बन रही है और न उगलते. क्योंकि इसी फर्जी मुठभेड़ को मोदी ने आतंकवाद करार देकर मौत के सौदागर का नाम कमाया था और उसी नाम की बदनाम के भरोसे 2007 का विधानसभा का चुनाव लड़ा था. लेकिन कितने ताज्जुब की बात है कि बाद मे गुजरात सरकार ने ही सुप्रीम कोर्ट मे इसे फर्जी मुठभेड़ करार दिया. अमित शाह की गिरफ्तारी से सवाल इस बात का भी उठ रहा है कि मोदी के राज्य में सही मायने मे आतंकवाद की परिभाषा क्या है?...स्वर्णिम गुजरात के शाइनिंग मोदी
2003-04 मे तत्कालीन एनडीए सरकार ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए शाईनिग इंडिया का नारा दिया था. इन दिनो गुजरात मे भी लगभग उसी तरह की कवायत चल रही है. यह शाइनिंग इंडिया का आगाज तो नही लेकिन लेकिन स्वर्णिम गुजरात के नाम पर इन दिनो चहु ओर शाइनिंग गुजरात हो रहा है. जाहिर है वे इस मौके को आगामी चुनावों के लिए भुनाना चाहते हैं. ...एसआईटी और मोदी की मिलीभगत
27 मार्च को गुजरात के मुख्यमंत्री एसआईटी के सामने आयेंगे या नहीं, पक्का पता नहीं है लेकिन गुजरात दंगों की जांच में सम्मन विवाद न केवल मोदी के चरित्र को एक बार फिर संदेहास्पद सिद्ध किया है बल्कि गुजरात दंगों की जांच कर रही एसआईटी के चरित्र पर भी सवालिया निशान खड़े हो गये हैं. क्या एसआईटी ने जानबूझकर सम्मन देने की बात मीडया में उछाली और मोदी को मौका दिया कि वे गुजरात दंगों पर एक बार फिर हिन्दू सेन्टिमेन्ट को उभार सकें?...कानून के कटघरे में मोदी, आगे क्या होगा?
विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा नरेन्द्र मोदी को सम्मन जारी किये जाने के बाद अहमदाबाद में भाजपा के अंदर ही राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं. 21 मार्च को जब नरेन्द्र मोदी कानून के कटघरे में खड़े होंगे तो उनसे क्या सवाल पूछा जाएगा, इसे लेकर राजनीतिक दलों में अपने अपने स्तर पर अपनी अपनी चर्चाएं हैं. लेकिन एसआईटी में जिस तरह से मोदी विरोधियों ने मोदी के खिलाफ बयान दर्ज करवाया है उससे मोदी की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं....बाबा नित्यानन्द के साथ मोदी के पुराने रिश्ते
तमिल स्वामी के सेक्सी विडियो के बाद स्वामी जी तो कही नहीं दिख रहे मगर इस मामले में गुजरात के मुख्मंत्री नरेन्द्र मोदी काफी परेशान हो गए है. परेशानी का कारण मोदी जी ने कुछ ही दिनों पहले वे न केवल स्वामी जी के साथ मंच पर उपस्थित थे बल्कि खुद नरेन्द्र मोदी ने यह माना था कि उनके स्वामी नित्यानंद से पुराने ताल्लुकात हैं. वे बाबा की विदेश यात्राओं से भी जुड़े रहे हैं....मुकेश अंबानी के खिलाफ एक आम आदमी की गांधीगीरी
किरीटभाई जानी कोई हस्ती नहीं है. एक सामान्य नागरिक हैं. वे बडोदरा में रहते हैं और आईपीसीएल कम्पनी के रिटायर्ड कर्मचारी है. लेकिन 5 नवम्बर 2007 से उन्होने देश के जाने माने उद्योगपति के खिलाफ अनोखी गान्धीगीरी छेड़ रखी है और वह उद्योगपति कोई मामूली नही मुकेश भाई अम्बानी है....माधवपुरा मर्केन्टाइल बैंक घोटाले में घिर गई गुजरात सरकार
हर्षद मेहता शेयर घोटाला के बाद गुजरात में जिस 5000 करोड़ रुपये के माधवपुरा सहकारी बैंक घोटाले का पर्दाफाश हुआ था उसमें अब राज्य के गृहमंत्री अमित शाह का नाम शामिल हो गया है. राज्य के कांग्रेसी नेता अर्जुन मोडवडिया ने एक जांच रिपोर्ट के द्वारा राज्य के गृहमंत्री पर आरोप लगाया है कि उन्होंने रिश्वत लेकर केतन पारिख को जमानत दिलवाने में मदद की थी....Author info
