राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने आठवी कक्षा के पाठ्यक्रम में गौतम बुद्ध के जीवन और कार्यों पर आधारित पुस्तिका के स्थान पर जवाहरलाल नेहरू की भारत एक खोज को शामिल कर लिया है.
स्कूली पाठ्यपुस्तक तैयार करनेवाली उच्च संस्था ने हाल में ही सरकार द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय निरीक्षण समिति तथा पाठ्यपुस्तक समिति की मंजूरी मिलने के बाद यह निर्णय लिया है. अभी तक आठवीं कक्षा की हिन्दी पाठ्यपुस्तक में बुद्ध की जीवनी बुद्ध चरित पढ़ाया जाता था. लेकिन अब सरकार ने निर्णय लिया है कि बुद्ध चरित की जगह नेहरू की भारत एक खोज को पढ़ाना ज्यादा जरूरी है.
बहरहाल, एनसीआरटी का दावा है कि इस पर विवाद जैसा कुछ नहीं है. क्योंकि बुद्ध चरित हटाया जरूर गया है लेकिन बुद्ध के बारे में अभी भी सामग्री है. बल्कि अशोक और चाणक्य को भी पाठ्यपुस्तक में शामिल कर लिया गया है जो अभी तक नहीं थे.
Possibly Related Posts:
- भाजपा नेताओं का मक्काः झंडेवालान
- पीने का पानी
- फिर अविनाश डाल पर
- अभिव्यक्ति की चरम अवस्था
- विस्फोट.कॉम को चाहिए निहंग पत्रकार