लो जी अब अमिताभ बच्चन भी ब्लागर हो गये हैं. 17 अप्रैल को अपने साथी अनिल अंबानी की सोशल नेटवर्क साइट bigadda.com पर बिग बी अपना निजी ब्लॉग बना चुके हैं. इस ब्लाग का पता है http://www.bigb.bigadda.com/
एक बात समझ में नहीं आयी कि बिगबी नाम से चिढ़नेवाले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लाग का नाम बिग बी क्यों रखा? बहरहाल 17 अप्रैल को लिखे पहले पोस्ट में अमिताभ बच्चन कहते हैं “यह मेरा ब्लाग है और हमें उम्मीद है हम लोग यहां अच्छा समय बिताएंगे.”
जी नहीं, जनाब यह ब्लाग हिन्दी में नहीं है. लेकिन अमिताभ बच्चन ब्लागर तो हो ही गये. अब आप अगर उनके पंखे हैं तो वहां लटकने में कोई हर्जा नहीं है. कंपनी के लिहाज से बिगअड्डा की यह बड़ी सफलता है. उसे बैठे-बिठाये देश का सबसे मंहगा ब्राण्ड अंबेसडर मिल गया. लेकिन बिगअड्डा इसके लिए अमिताभ बच्चन को कितनी कीमत चुका रहा है क्या अमित जी अपने ब्लाग पर इस बात का खुलासा करेंगे?
Possibly Related Posts:
- भाजपा नेताओं का मक्काः झंडेवालान
- पीने का पानी
- फिर अविनाश डाल पर
- अभिव्यक्ति की चरम अवस्था
- विस्फोट.कॉम को चाहिए निहंग पत्रकार
adda aur ada में एक अक्षर का फर्क है । ada था अनिल धीरूभाई अम्बानी । राज्य सभा के कार्यकाल के दौरान adaforindia नामक एक साइट भी बनी थी ।
बिग अड्डा अनिल अम्बानी का अड्डा है यह हमें पता नहीं था. हमारा ब्लॉग भी है इस अड्डे पर. आपकी जानकारी का शुक्रिया. समय मिलते देखेंगे बिग बी का ब्लाग.
अरे भाई
तेल से लेकर साबुन तक सब तो अमिताभ बच्चन बेच रहे हैं. उनके ब्लॉग का प्रचार आप क्यों कर रहे हैं?
भाऊ बात पैसे की है, साइट ने दिया तो ब्लॉग भी बना लिया या किसी से बनवाया है, कोई न कोई लिख भी देगा.
आप पैसे दो बन्दा हिन्दी में भी लिख देगा.
सत्य वचन कहा संजय बेंगाणी जी ने, अरे भाया मालपानी के लिये तो ये प्राणी हिब्रू में भी ब्लागिंग करने लगेगा… और ब्लागिंग ही क्या पता नहीं क्या-क्या करने लगेगा???
एक उजला पक्ष ये है कि ढेर सारे अनभिज्ञ लोगों ने ब्लागिंग का नाम सुन लिया.
मैथली जी से सहमत हूँ.