दिल्ली दरबार “पप्पू कान्ट वोट साला”

भारतनामा “शिक्षा चाहिए संस्कार नहीं”

Viagra online Cialis online Actos online

हैप्पी दिवाली की वर्चुअल शुभकामना

Posted by संजय तिवारी on Oct 27th, 2008 and filed under बात करामात. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. You can leave a response or trackback to this entry

बहुत सारे मित्रों, परिचितों, शुभचिंतकों और सुहृदजनों के धड़ाधड़ ईमेल, एसएमएस आ रहे हैं. सब दीवाली की बधाई दे रहे हैं. आपको भी आ रहे होंगे, या फिर आप भी लोगों को अपनी शुभकामना भेज ही रहे होंगे. 

मुझे बहुत आश्चर्य हो रहा है. जिस देश में राम के अस्तित्व तक को स्वीकार नहीं किया जाता, यह मानना तो दूर की बात है कि ऐसा कोई चरित्र कभी रह होगा जिसने रावण को मारा होगा, और फिर लौटकर अपने मुलुक आया तो लोगों ने उत्साह में जो उत्सव मनाया वह इतना यादगार रहा कि लोगों ने उस उत्सव को दीपावली के रूप में याद करना शुरू कर दिया. आज हम दीवाली तो मनाते हैं लेकिन उन प्रसंगों या इतिहास के उस हिस्से को मिथक कहकर खारिज कर देते हैं जिसके फलस्वरूप दीपावली का अस्तित्व है. 

अब दीपवली वैसे भी हैप्पी हो चुकी है. वैसे ही जैसे कोई भी भारतीय त्यौहार हैप्पी हो चुके हैं. हम लाख कहें कि हमारे ऊपर किसी दूसरी संस्कृति का कोई प्रभाव नहीं है, लेकिन यह प्रभाव इतना गहरा और सूक्ष्म हो गया है कि अब हम भेद भी नहीं कर पा रहे हैं. हैप्पी वाली मानसिकता और भाषा दोनों ही हमारी अपनी नहीं है. खाली-पिली शुभकामना भेजना भी हम लोगों का स्वभाव नहीं है. पता नहीं कितने लोगों को पता है कि भारत में जब भी कोई शुभ संदेश भेजा जाता है तो सगुन के तौर पर कुछ न कुछ साथ में जोड़ दिया जाता है. अन्यथा मेरे भाव आपके प्रति कैसे हैं इसको ठीक से जांच पाना मुश्किल है. अगर भाव अच्छे ही हैं, तो फिर खाली-पीली शुभकामना न भी भेंजे तो आपकी अच्छी भावना दुर्भावना में नहीं बदल जाएगी.

अब तो और मुश्किल हो गयी है. इंटरनेट ने शुभकामना को बहुत ही आसान कर दिया है. लेकिन इस नेट शुभकामना में न शुभ की सच्ची झलक मिलती है और न कामना की. न जाने क्यों इतने सारे ग्रीटिंग्स मिलने के बाद भी बात दिल को नहीं छूती. ऐसा लगता है मानों हम कोई औपचारिकता निभा रहे हैं. या फिर कोई उपकरण मिल गया है उसका मौके-बे-मौके इस्तेमाल कर लेना है.

इस हैप्पी दिवाली की वर्चुअल शुभकामना आपको कैसे दूं? क्या आपके दिल तक पहुंचने के रास्ते बिना इंटरनेट से हुए नहीं गुजरेंगे?

Possibly Related Posts:


8 Responses for “हैप्पी दिवाली की वर्चुअल शुभकामना”

  1. दीपावली पर हार्दिक शुभकामनाएँ!
    दीवाली आप के और आप के परिवार के लिए सर्वांग समृद्धि लाए!

  2. सही कहा। आपके पूरे परिवार और मित्रगण सहित आपको भी परम मंगलमय त्‍यौहार दीपावलि की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

  3. manuj says:

    शुभम् करोति कल्याणं,
    अरोग्यम धन: सम्पदा,
    शत्रु बुद्धि विनाशाय,
    दीपमज्योती नमोस्तुते,

    शुभ दीपावली

  4. seema gupta says:

    दीप मल्लिका दीपावली – आपके परिवारजनों, मित्रों, स्नेहीजनों व शुभ चिंतकों के लिये सुख, समृद्धि, शांति व धन-वैभव दायक हो॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ इसी कामना के साथ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ दीपावली एवं नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

  5. sameer lal says:

    दीपावली के इस शुभ अवसर पर आप और आपके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं.

  6. ****** परिजनों व सभी इष्ट-मित्रों समेत आपको प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्‍मी से प्रार्थना होनी चाहिए कि हिन्‍दी पर भी कुछ कृपा करें.. इसकी गुलामी दूर हो.. यह स्‍वाधीन बने, सश‍क्‍त बने.. तब शायद हिन्‍दी चिट्ठे भी आय का माध्‍यम बन सकें.. :) ******

  7. दीपावली के इस शुभ अवसर पर आप और आपके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं

    नेट नहीं तो फोन घुमाएं, बिना यंत्रों के गुजारा नहीं! :)

  8. Rohtash Kumar Suryavanci says:

    App Sabhi Friends ko mairi taraf sai dhairsari subhkamnayain

    Rohtash k Suryavanci

Leave a Reply

Advertisement 250x250 ad code to be displayed on the inner pages