यह एक अच्छी खबर है जिसे पीटीआई ने जारी किया है. अच्छी खबर इसलिए कि देर-सबेर उत्तर के लोगों को इस तरह के फैसले तो लेने ही होंगे. किसी दूसरे की जमीन पर जाकर उसको जस्टीफाई नहीं किया जा सकता. एक बार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री वहां से बाहर जाएगी तो आगे के रास्ते भी आसान होंगे. सैकड़ों-हजरों लोग या तो उसके साथ ही मुंबई छोड़ेंगे या फिर इधर पटना-बनारस या फिर दिल्ली में नये लोगों को काम मिलेगा. हालांकि यह सब इतना आसान नहीं होगा लेकिन इसके अलावा उत्तरवालों के पास और कोई रास्ता भी नहीं बचता है.
पूरी खबर इस प्रकार है-
महाराष्ट्र में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में रोजगार पाए लोगों को झटका लग सकता है। 200 करोड़ रुपये से अधिक की भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री महाराष्ट्र से बोरिया-बिस्तर समेटने पर विचार कर रही है। यह उत्तर भारतीयों के खिलाफ राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की मुहिम का नतीजा है। औसतन हर साल भोजपुरी की 75 फिल्में बनती हैं। ये फिल्में लगभग 25 करोड़ दर्शकों तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ बनाई जाती हैं। भोजपुरी फिल्म उद्योग में निर्माण से लेकर वितरण तक के क्षेत्र में महाराष्ट्र के सैकड़ों अकुशल और अर्द्धकुशल कामगार जुड़े हुए हैं।
भोजपुरी फिल्मों के निर्माण से जुड़ी लगभग 50 कंपनियां मुंबई में निबंधित हैं। ये कंपनियां अपना कारोबार उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में ले जाना चाहती हैं। इन्होंने इन राज्यों की सरकारों से इस संबंध में बातचीत शुरू भी कर दी है। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और निर्माता मनोज तिवारी ने कहा कि हमने लखनऊ में भोजपुरी फिल्म उद्योग की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। दिल्ली, नोएडा और पटना जैसे कुछ विकल्पों पर भी विचार हो रहा है।
तिवारी ने कहा कि बड़ी संख्या में महाराष्ट्र के लोगों को काम देने के बावजूद भोजपुरी फिल्म उद्योग को सिर्फ उत्तर भारतीयों से जुड़े होने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बालीवुड स्टार जैकी श्राफ को लेकर बन रही एक फिल्म की सतारा में हो रही शूटिंग मनसे के संदिग्ध कार्यकर्ताओं के हमले के बाद रोकनी पड़ी। बाद में इस फिल्म की शूटिंग गुजरात के अहमदाबाद में पूरी की गई। गत जुलाई में मनसे कार्यकर्ताओं ने लोवर पोरेल में एक थिएटर पर भी हमला बोला था। यह सिर्फ इसलिए, क्योंकि थिएटर में भोजपुरी फिल्म दिखाई जा रही थी।
ऐसे में भोजपुरी फिल्मों के एक और स्टार रवि किशन भी इस फिल्म उद्योग के लिए किसी और जगह जाने की संभावना से इनकार नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे असुरक्षित माहौल में लंबे समय तक कोई काम नहीं कर सकता। भोजपुरी फिल्म उद्योग के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि अमूमन एक फिल्म का बजट 80 लाख से 1.25 करोड़ रुपये का होता है। इस रकम का लगभग सत्तर फीसदी मुंबई में ही खर्च होता है। ऐसे में भोजपुरी फिल्म उद्योग का महाराष्ट्र से बाहर जाना स्थानीय लोगों के लिए झटके से कम नहीं होगा।
Possibly Related Posts:
- भाजपा नेताओं का मक्काः झंडेवालान
- पीने का पानी
- फिर अविनाश डाल पर
- अभिव्यक्ति की चरम अवस्था
- विस्फोट.कॉम को चाहिए निहंग पत्रकार
Inspite of such type of shamefull happenning the north indians are still not learning.
These people will not make thier own home and love to the other home. Then this is the result. The land of Bihar is one of the best land from all angle but the persons are fighting among own community and they try to destroi own community. Lot of communal violance are still running in the name of Minority and schedule cast. The leader are on of the gital who sing for the death not for life. We can sat him the brocker of Yamraj.
But if realy we all want changes then all Bihari have to work toward their respect and peace. All have to come forward to fight with first of all all the politicians who is a originator of crime and bring some Best personality forward to the politics and make him own reprensetative for the region. Now a days all people are fightinhg for being an MLA or MP is realy for the enhancement for the nation or for the personal. I think the MLA or MP should be a simple man who realy wants to work for the nation like Mahatma Gandhi.
I laugh when ever see the our Politicians or follower of Mahatma Ganghi speak about Mahatma Ganghi views. Do you think they him self has stood the meaning of Gandhi views. I dont thin they know what Ghandhi wanted. But they proof him self on of the best follower of Gandhi just putting some of the best quality floweres on their Samadhi.
I think now all people who wants change should come forward for the Nation and thier State.
Thanks to all.