जब आप किसी वेब ब्राउजर में काम करते हैं तो आपको सबसे बढ़िया बात क्या लगती है? एक अच्छी बात यह होती है कि आप लिखते हैं और जैसे ही गलत लिखते हैं वैसे ही सही शब्द आपके सामने विचारार्थ आ जाता है. हम भी बहुत ललचाते थे कि काश कोई ब्राउजर हमको यही सुविधा हिन्दी में काम करते हुए दे.
तो जनाब हिन्दी को इंटरनेट की तीसरी बड़ी भाषा घोषित कर चुके गूगल ने इस दिशा में एक और बहुत सही कदम उठाया है. गूगल क्रोम का हिन्दी संस्करण आपको यह सुविधा देता है कि आप क्रोंम पर काम करते हुए हिन्दी में गलत शब्दों की पहचान कर सकते हैं. वह टाईप करते समय आपको वैसे ही विकल्प देता है जैसे वर्ड में काम करते समय अंग्रेजी के लिए माइक्रोसाफ्ट वर्ड देता है.
एक और अच्छी बात यह है कि आप चाहे कमेन्ट लिख रहे हों या फिर ईमेल कर रहे हों अगर आप क्रोम का प्रयोग कर रहे हैं तो हर तख्ती पर आपको हिन्दी शब्दों का सुझाव मिलता है. हो सकता है आप जो लिख रहे हैं वह शब्द गूगल क्रोम के डाटाबैंक में न हो फिर भी वह लाल निशान खींच देता है. अब आप यह कर सकते हैं कि उस लाल निशान पर माउस का बांया क्लिक करके उस शब्द को गूगल के डाटाबेस में जोड़ सकते हैं.
वाह, इस काम में आप भी अपना योगदान जरूर दें. मैं अब तक कोई सैकड़ा शब्द तो शब्दकोश में जोड़ चुका हूं. ऐसा करते हुए बहुत मजा आ रहा है और खुशी हो रही है कि आनेवाले दिनों में हमारे हिन्दी प्रयोगकर्ताओं के सामने सही हिन्दी लिखने का अच्छा माध्यम होगा.
Possibly Related Posts:
- हिन्दी में जी मेल
- वेब पत्रकारिता के संदर्भ में कुछ बातें
- वर्डप्रेस 2.7
- नया एग्रीगेटर, लेकिन इसमें नया क्या है?
- एप्पल मैक में हिन्दी
लेकिन आपने यह नहीं बताया कि गूगल क्रोम का प्रयोग कैसे करें ?
गूगल क्रोम एक वेब ब्राउजर है जैसे जैसे फायरफाक्स, एक्सप्लोरर या फिर सफारी. आप गूगल में http://www.google.com/chrome पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
सगीताजी डाउनलोड हिन्दी वाला ही करें.
क्रोम आम उपयोगकर्ता के लिए अच्छा है.
संजय जी आप जिस उत्पाद को अच्छा कह रहे हैं उसकी हकीकत तो जानिए इस विश्व में निःशुलक तो भगवान का आशीर्वाद भी नहीं मिलता फिर गुगल से ऐसा क्या प्रेम है कि खतरनाक चाईना खिलौने की तरह के क्रोम ब्राऊजर को बढ़ावा दे रहे हैं।
जिसका आज पूरे विश्व में विरोध हो रहा है आप उसका समर्थन कर रहे हैं। आपको ज्ञात होगा चाईना उत्पाद का हमारे देश के घरेलु व्यापर पर प्रभाव।
भारतीयता और हिन्दी का पतन कैसे रुकेगा ?
मै भी हिन्दी प्रेमी हूँ पर अंधा नहीं हूँ गुगल ने हिन्दी के लिए कभी भी विशेष नहीं किया है वह अपने उत्पाद सभी भाषा में उपलब्ध करा रहा है. मेहनत आप कर रहे हैं और श्रेय गुगल को। आप महान है।
एक निवेदन
एक और बात क्रोम ब्राऊजर तकनीकी रूप से कुछ खास नहीं है साथ ही आपकी निजता और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है इसलिए इसके उपयोग को बढ़ावा देते समय थोड़ा अपने और अपने देश की सुरक्षा के विषय में आवश्य सोचें।
मेरी बात निरर्थक लग रही होगी। आप खुद ही नेट पर खोज लीजिए
सादर