बहुप्रतीक्षित वर्डप्रेस 2.7 आम उपभोक्ताओं के लिए जारी हो गया
है. आम उपभोक्ता से मतलब जो लोग वर्डप्रेस की स्क्रिप्ट अपने निजी डोमेन पर प्रयोग करते हैं. जो उपभोक्ता वर्डप्रेस.कॉम पर अपना ब्लाग लिख रहे हैं उनके लिए 4 दिसंबर को ही वर्डप्रेस का नया संस्करण उपलब्ध हो गया था.
वर्डप्रेस.कॉम का ब्लाग इस्तेमाल करनेवालों के अलावा वर्डप्रेस स्क्रिप्ट अपने डोमेन पर चलानेवालों की संख्या भी दुनिया में बहुतायत है. वर्डप्रेस पर पिछले साल 2007 में 38 लाख 16 हजार 965 डाउनलोड दर्ज हुए. जाहिर है इस सफलता के कारण ही आज वर्डप्रेस दुनिया में ब्लागिंग के लिए सबसे चर्चित साफ्टवेयर बन गया है.
वर्डप्रेस 2.7 में सबसे बड़ा बदलाव किया है इसके लुक को लेकर. डेशबोर्ड का लुक पूरी तरह से बदल दिया गया है. हो सकता है पुराने प्रयोक्ताओं के लिए एक दो दिन थोड़ी असुविधा हो लेकिन नया लुक है बहुत शानदार.
अगर आप अपने डोमेन के लिए नया वर्डप्रेस संस्करण डाउनलोड करना चाहते हैं- इस लिंक पर क्लिक करें.
अगर आप पहले से वर्डप्रेस के किसी पुराने संस्करण का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपग्रेड करना चाहते हैं तो सारी फाईलों को डिलीट करके नये सिरे से अपग्रेड प्रक्रिया में जाने की जरूरत नहीं है. वर्डप्रेस आटोमेटिक अपग्रेड प्लगईन का इस्तेमाल करिए और दो मिनट में अपने वर्डप्रेस को नये संस्कर में अपग्रेड करिए.
थोड़ा प्रयोग करने के बाद इसकी खूबियों खामियों के बारे में फिर कभी लिखूंगा.
Possibly Related Posts:
- हिन्दी में जी मेल
- वेब पत्रकारिता के संदर्भ में कुछ बातें
- जो हिन्दी से करे प्यार वो क्रोम से कैसे करे इन्कार
- नया एग्रीगेटर, लेकिन इसमें नया क्या है?
- एप्पल मैक में हिन्दी