गूगल गणराज्य का नया उपकरण अब आपके हाथ में है. हिन्दी में ईमेल करने की हसरत आप अब पूरी कर सकते हैं और वह भी बिना किसी झंझट के.
अगर आप जीमेल का प्रयोग करते हैं तो आजकल आपके ईमेल बाक्स के ऊपर Type in Indian languages दिख रहा होगा. उस पर क्लिक करते ही आप गूगल ब्लाग पर अधिकृत जानकारी पा सकते हैं. 
अगर आप हिन्दी में ईमेल लिखना चाहते हैं और आपके कम्पोज बाक्स के कोने पर हिन्दी का ‘अ’ नहीं दिख रहा है तो आपको एक बार अपनी भाषा की सेटिंग हिन्दी कर लेनी चाहिए. (सेटिंग्स में जाकर भाषा में हिन्दी का चुनाव कर लें.) इसके बाद आप चाहें तो ‘अ’ बटन दबाकर रोमन में लिखते जाईये वह अपने आप हिन्दी में बदलता चला जाएगा.
यह सुविधा उनके लिए तो कोई खास मायने नहीं रखती जो सीधे हिन्दी में काम करते हैं लेकिन उनके लिए वरदान है जो आज भी रोमन में लिखने के लिए अभिशप्त हैं.
बेशक गूगल का एक और बेहतरीन प्रयास. वैसे पहले ब्लागर, आर्कुट पर गूगल यह सेवा प्रारंभ कर चुका था. लेकिन जीमेल में इसे शामिल करके गूगल ने हिन्दी में काम करनेवाले लोगों के लिए निश्चित रूप से एक बेहतर प्रयास किया है.
जय हो! गूगल गणराज्य…
Possibly Related Posts:
- वेब पत्रकारिता के संदर्भ में कुछ बातें
- वर्डप्रेस 2.7
- जो हिन्दी से करे प्यार वो क्रोम से कैसे करे इन्कार
- नया एग्रीगेटर, लेकिन इसमें नया क्या है?
- एप्पल मैक में हिन्दी
देख लिया. बहुत बढ़िया हुआ. आपका आभार जानकारी के लिए.
Hi, nice posts there
thank’s for the interesting information