हनीफ की रिहाई से भारत सरकार को भले ही यह प्रमाणपत्र मिल गया हो कि यहां मुसलमान आतंकवादी नहीं हैं. लेकिन गिरफ्तार होना हनीफ के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ है. भास्कर नेटवर्क की एक खबर आयी है कि आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में 25 दिन जेल में रहने के बाद हनीफ रिहा हुआ तो आष्ट्रेलिया के ही एक चैनल ने उसका पहला इंटरव्यू करने के लिए एक लाख डालर करीब 40 लाख रूपये अदा किये. इस चैनल का नाम है चैनल नाईन.
लगे हाथ यह भी जान लीजिए कि लंदन के बिग ब्रदर में अपमानित(?) बिग सिस्टर शिल्पा शेट्टी अपना इंटरव्यू दे-देकर खूब रकम पीट रही हैं. एक इंटरव्यू देतीं हैं और 15 लाख ऐंठ लेती हैं. खुलासा तब हुआ जब द इंडिपेंडेन्ट अखबार के एक पत्रकार महोदय ने उनका इंटरव्यू लेने की बात की.
Possibly Related Posts:
- भाजपा नेताओं का मक्काः झंडेवालान
- पीने का पानी
- फिर अविनाश डाल पर
- अभिव्यक्ति की चरम अवस्था
- विस्फोट.कॉम को चाहिए निहंग पत्रकार
तो लगता है ये सब ग्रहों का चक्कर है. शनि, राहु ,केतु सब एक साथ लगे हैं. लगता है कि सुर्य धन के घर में बैठ् गया है. कुछ समय के लिये आरोप, फिर जेल्, और फिर दुनिया भर की कमाई.
नही भैया जी, हमें कोई जलन बगैरह नही है
.
हां भैय्या, हमहूं ने इ खबर इहां पढ़ी!!
का बोलैं अब!!
पैसा कमाने वालन को सौ रास्ते मिल जाते है कमाने को!
आज ही पढ़ा. सुना है कर्नाटक सरकार ने सरकारी नौकरी देने की भी पेशकश की है हनीफ को.