Suresh Chiplunakar

विधानसभा नतीजों का हिन्दुत्ववादी विश्लेषण

सुरेश चिपलूणकर पांच राज्यों में हुए विधानसभा नतीजों का हिन्दुत्ववादी विश्लेषण कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी को हिन्दुत्ववादी माननेवाले सुरेश चिपलूणकर ...

साध्वी प्रज्ञा होने के सात अपराध

मालेगाँव बम ब्लास्ट की प्रमुख आरोपी के रूप में महाराष्ट्र सरकार द्वारा “मकोका” कानून के तहत जेल में निरुद्ध, साध्वी प्रज्ञा को ...

अल्पसंख्यकों की एक्सक्लूसिव सरकार
 

अल्पसंख्यकों की एक्सक्लूसिव सरकार

जैसा कि अब सभी जान चुके हैं, कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों के वोट बैंक को हड़पने और भुनाने के लिये किसी भी हद तक गिर सकती है, लेकिन केरल के आगामी चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व में UDF मोर्चे के उम्मीदवारों की लिस्ट देखकर चौंकना स्वाभाविक है। हालांकि उम्मीद तो नहीं है फ़िर भी कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट से “सेकुलरों” के मन में बेचैनी उत्पन्न होना चाहिये, एवं कांग्रेस के भीतर भी जल्दी ही इस बात पर विचार मंथन शुरु होना चाहिये कि उनका भविष्य क्या है। ... Full story

हसन अली को बचाने की हसरत
 

हसन अली को बचाने की हसरत

देश की सुप्रीम कोर्ट लगातार कांग्रेस सरकार को फ़टकार पर फ़टकार लगाये जा रही है, लेकिन सुधरना तो दूर, सरकार के कर्ताधर्ता चिकने घड़े की तरह बड़ी बेशर्मी से मुस्करा रहे हैं। ताज़ा मामला हसन अली का है, प्रवर्तन निदेशालय के दस्तावेजों में साफ़ दर्ज है कि हसन अली ने “अज्ञात स्रोतों" से करोड़ों रुपये (डॉलर) स्विटजरलैण्ड की बैंकों में जमा किये हैं, लेकिन मजबूरी में (यानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछवाड़े में डण्डा करने के बाद ही) जब हसन अली (Hasan Ali Khan) पर कार्रवाई करने की नौबत आई तो सरकारी एजेंसी ऐसा कोई सबूत ही पेश नहीं कर पाई, और अदालत ने हसन अली को सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया। हसन अली सिर्फ़ एक-दो दिन के लिये हिरासत में रहा। ... Full story

उधर सबरीमाला में लाशें उठ रही थीं, इधर युवराज पार्टी मना रहे थे
 

उधर सबरीमाला में लाशें उठ रही थीं, इधर युवराज पार्टी मना रहे थे

शबरीमाला में शुक्रवार को हुए राष्ट्रीय हादसे में सौ से अधिक श्रद्धालु मारे गये. कुछ अभी भी लापता हैं. लेकिन हादसे से भी अधिक दर्दनाक हकीकत सामने आयी है कि हादसे के बाद कांग्रेस के युवराज और देश के भावी प्रधानमंत्री केरल जाते हैं घटना के एक दिन बाद ही कुमारकोम में पार्टी मनाते हैं, मछली का स्वाद चखते हैं, बांसुरी सुनते हैं और वापस चले आते हैं. ... Full story

आतंक की जांच पर आंच ही आंच
 

आतंक की जांच पर आंच ही आंच

रूस में स्टालिन के ज़माने का एक किस्सा है, स्टालिन से मिलने चार ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमण्डल आया था। स्टालिन से उनकी चर्चा हुई और ग्रामीण उनके केबिन से बाहर निकल गये। स्टालिन को सिगार पीने की याद आई, उन्होंने जेबें टटोलीं… टेबल की दराज देखीं, कोट को हिला-डुलाकर देखा लेकिन उनका प्रिय सिगार उन्हें नहीं मिला। स्टालिन ने तत्काल अपनी सेक्रेटरी मारिया को बुलवाया और कहा कि अभी-अभी जो चार ग्रामीण बाहर निकले हैं उनसे मेरे सिगार के बारे में पूछताछ करो। मारिया के जाने के थोड़ी देर बाद स्टालिन को वह सिगार टेबल के नीचे पड़ा दिखाई दिया, स्टालिन ने मारिया को फ़ोन लगाया और कहा कि उन ग्रामीणों को छोड़ दो… तब मारिया बोली, “लेकिन सर, चार में से तीन लोगों ने तो स्वीकार कर लिया है कि आपका सिगार उन्होंने चुराया था और चौथा भी जल्दी ही मान जायेगा। मै “चारों” सिगार लेकर आ ही रही हूँ…” ... Full story

मुंबई शरीया इंडेक्स पर कुछ सवाल
 

मुंबई शरीया इंडेक्स पर कुछ सवाल

भारत में इस्लामिक बैंक की स्थापना के प्रयासों में मुँह की खाने के बाद, एक अन्य “सेकुलर” कोशिश के तहत मुम्बई स्टॉक एक्सचेंज में एक नया इंडेक्स शुरु किया गया है जिसे “मुम्बई शरीया-इंडेक्स” नाम दिया गया है। बताया गया है कि इस इंडेक्स में सिर्फ़ उन्हीं टॉप 50 कम्पनियों को शामिल किया गया है जो “शरीयत” के अनुसार “हराम” की कमाई नहीं करती हैं, यह कम्पनियाँ शरीयत के दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी तरह “हलाल” मानी गई हैं जिसमें भारत के मुस्लिम बिना किसी “धार्मिक खता” के अपना पैसा निवेश कर सकते हैं। ... Full story

ईसाई संगठनों को मिलता है सबसे अधिक विदेशी धन
 

ईसाई संगठनों को मिलता है सबसे अधिक विदेशी धन

केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में कार्यरत विभिन्न NGOs को सन् 2007-08 के दौरान लगभग 10,000 करोड़ का अनुदान विदेशों से प्राप्त हुआ है। इसमें दिमाग हिला देने वाला तथ्य यह है कि पैसा प्राप्त करने वाले टॉप 10 संगठनों में से 8 ईसाई संगठन हैं। अमेरिका, ब्रिटेन व जर्मनी दानदाताओं(?) की लिस्ट में टॉप तीन देश हैं, जबकि सबसे अधिक पैसा पाने वाले संगठन हैं वर्ल्ड विजन इंडिया, रुरल डेवलपमेण्ट ट्रस्ट अनन्तपुर एवं बिलीवर्स चर्च केरल। ... Full story

सोनिया का सच और भाजपा का दोगला चरित्र
 

सोनिया का सच और भाजपा का दोगला चरित्र

सुदर्शन जी के इस बयान से भाजपा का ऐसा कौन सा राजनैतिक नुकसान होने वाला था कि ये लोग चुप्पी साध गये? नरेन्द्र मोदी सिर्फ़ अपने साफ़-सुथरे काम के कारण ही प्रसिद्ध नहीं हैं, बल्कि इसलिये भी लोकप्रिय हैं कि वह "कांग्रेस के पैगम्बर" पर सीधा शाब्दिक और मर्मभेदी हमला बोलते हैं, जबकि दिल्ली में विपक्ष के दिग्गज(?) चाय-डिनर पार्टियों में व्यस्त हैं। सामान्य हिन्दूवादी कार्यकर्ता के मन में अब यह रहस्य गहराता जा रहा है कि आखिर भाजपा के नेता कांग्रेस और सोनिया के प्रति इतने "सॉफ़्ट" क्यों होते जा रहे हैं? ... Full story

Author info

Suresh Chiplunakar Suresh Chiplunakar उद्यमी, मुक्त पत्रकार और हिन्दी ब्लागर. उज्जैन के रहनेवाले सुरेश चिपलूणकर धाकड़ लिक्खाड़ हैं. लेखन शोधपूर्ण और तथ्यात्मक हो इसका भरपूर प्रयास करते हैं. बतौर ब्लागर सुरेश चिपलूणकर अब दक्षिणपंथी विचारधारा के बड़े लेखक हो गये हैं.

Latest comments