Amarnath

बिहार दिवस का विघ्न संतोष

बिहार राज्य के गठन पर आयोजित शताब्दी समारोह में प्राचीन वैभव के भौंडे गुणगान, सरकारी धन की फिजुलखर्ची और राजनीतिक हठधर्मिता का ...

नटवर नागर नीतीश कुमार

पक्षधर पत्रकारों के बीच अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों का रिपोर्ट-कार्ड जारी करने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ...

संसद को लोकतंत्र का पाठ पढाते अन्ना
 

संसद को लोकतंत्र का पाठ पढाते अन्ना

भ्रष्टाचार के खिलाफ ताजा अभियान में अन्ना हजारे का प्रवेश अनायास और आमंत्रणमूलक ढंग से हुआ, पर सर्वोच्च अधिकारियों के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए स्वतंत्र, सक्षम और साधन-संपन्न लोकपाल बनाने की मांग पर दांवपेंच का रास्ता अपनाकर कांग्रेस ने अभियान को आंदोलन का रूप लेने का अवसर दिया जिसके केद्रबिन्दु अन्ना बन गए हैं। इस आंदोलन को संभालने में मनमोहन सरकार की नीति, नीयत और स्थिति का आंकलन करने की क्षमता पर गहरे प्रश्न उठ गए हैं। जिस संसद की सर्वोच्चता को बनाए रखने के नाम पर सरकार बारबार शीर्षासन करती नजर आई है, वह संसद लगातार हंमागों और सत्ता पक्ष की पहल पर स्थगित हो गई। ... Full story

जलबोर्ड की नीयत में सुराख
 

जलबोर्ड की नीयत में सुराख

देश की राजधानी दिल्ली में जिस पेयजल की आपूर्ति की जाती है, उसमें नाले का पानी मिला होता है। यह बात दिल्ली नगरपालिका के एक सर्वेक्षण मंे उजागर हुई, पर इसे लेकर कोई सकारात्मक कारवाई नहीं हो पाई। अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष से चार सप्ताह के भीतर पेयजल आपूर्ति के बारे में जलापूर्ति की व्यवस्था को स्पष्ट करने की नोटिस दी है। लेकिन वह सर्वेक्षण और इस नोटिस का नतीजा क्या निकलने जा रहा है, इसे आयोग और जलबोर्ड के बयानो से भी समझा जा सकता है। ... Full story

भ्रष्टाचार के खिलाफ पथभ्रष्टों का अभियान
 

भ्रष्टाचार के खिलाफ पथभ्रष्टों का अभियान

राष्ट्रपिता महात्मागांधी की पुण्यतिथि पर दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान का आरंभ हुआ, उसका सारा जोर कठोर लोकपाल कानून बनाने पर है। जिसके अंतर्गत भ्रष्टाचार की शिकायत पर एक साल के भीतर जांच पूरा करके अगले साल भर के भीतर दोषी अधिकारी या राजनेता को सजा दिलाई जा सके और भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जा सके । लोकपाल सरकार के नियंत्रण से मुक्त हो और उनकी नियुक्ति में नेताओं की भागीदारी नहीं, जनता की भागीदारी में पारदर्शी तरीके से हो। मगर जनता की भागीदारी और पारदर्शी तरीका को कैसे सुनिश्चित किया जाएगा? ... Full story

Author info

Amarnath Amarnath पूर्वोत्तर में लंबे समय तक काम करने के साथ ही जनसत्ता के लिए रिपोर्टिंग की. रंगमंच और राजनीति दोनों को भली भांति समझनेवाले अमरनाथ झा वर्तमान में एक समाचार एजंसी से संबद्ध हैं और विस्फोट के लिए समय समय पर लेखन.

Navigate archive

2012
2011

Latest comments