Rizwan Chanchal
क्रिकेट ऐसा बुखार जिसका कोई नहीं उपचार
विश्वकप के फाइनल मुकाबले को लेकर सारा देश एक बार फिर क्रिकेट के बुखार की गिरफ्त में है। वानखेड़े स्टेडियम में होने ...
जेलों में फैला जंगलराज
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा घोषित अतिसंवेदनशील चौधरी चरण सिंह मंडलीय कारागार, मेरठ के डिप्टी जेलर नरेंद्र द्विवेदी की बदमाशों द्वारा गोली मारकर ...
जब तक सरकार है, तब तक अखबार है
उत्तर प्रदेश में अगर मायावती के भ्रष्ट और गुण्डा विधायक चर्चा का विषय हैं तो इधर लखनऊ में इन दिनों एक अखबार पत्रकारों के बीच लगातार चर्चा का कारण बना हुआ है. टीवी चैनल के रास्ते होते हुए लखनऊ से एक अखबार प्रकाशित होने जा रहा है जिसका नाम है जनसंदेश टाइम्स. बताया जा रहा है कि इस अखबार में बहन जी का पैसा लगा हुआ है. किसी दौर में बहन जी के आदर्श पुरुष मान्यवर कांशीराम पर्चियों के सहारे अपने कार्यकर्ताओं तक अपनी बात पहुंचा देते थे लेकिन अब न तो मान्यवर रहे, न वह दौर. मान्यवर की मान्यताप्राप्त शिष्या प्रदेश की मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने प्रदेश के लिए इतना कुछ किया है कि उसे प्रचारित करने की जरूरत महसूस हो रही है. अखबार उसी सोच से पैदा होने की दहलीज पर है. ... Full story
कविता का कोई विकल्प नहीं -‘होरी’
लोगों की भावनाओं को छूने और उनके विचारों को आंदोलित करने वाली कविता भले ही आज दुनिया भर में छोटे से वर्ग तक सिमटती जा रही है लेकिन समीक्षकों के अनुसार साहित्य की इस विधा का कोई विकल्प नहीं हो सकता । प्रस्तुत है कविता की भूमिका,महत्व व लोकप्रियता पर वरिष्ठ साहित्यकार कवि एवं प्रशासनिक अधिकारी वर्तमान में अपर आयुक्त आजमगढ़ राजकुमार सचान ‘होरी’ से रिजवान चंचल द्वारा का गई वार्ता के प्रमुख अंश । ... Full story
आखिर क्यों उबल पड़ा इलाहाबाद?
इलाहाबाद स्थित करछना पावर प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में चल रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया। शुक्रवार को वहां भारी बवाल हुआ। एक किसान की मौत के बाद स्थिति अनियंत्रित हो उठी। ग्रामीणों के पथराव में जहां एडीएम और एसपी पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत कई अधिकारी घायल हो गए वहीं पुलिस ने ग्रामीणों पर जमकर लाठीचार्ज किया। देर रात प्रशासन द्वारा किसानों से आठ बिंदुओं पर समझौता किये जाने की भी खबर प्रकाश में आई है। ... Full story
चुनाव की आहट, दलों में छटपटाहट
उत्तर प्रदेश में 2012 का विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने में भले ही अभी एक साल शेष हैं लेकिन राजनैतिक दलों में चुनावी जंग फतह करने के लिये अभी से ही चौसर विछायी जाने लगी है। सारे दलों ने अपने अपने मोहरे बिठाने शुरु कर दिये हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को राजधानी पहुचें राहुल गांधी भी प्रदेश काग्रेसियों मे नया जोश फूंकने पहुंचे है। वे कांग्रेस संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देते हुये बेहतर परिणाम लाने को आतुर है। लेकिन यह बात दीगर है कि कल तक उनके करीब पहुचने वाले कार्यकर्ता आज भारी सुरक्षा के चलते उन तक न पहुंच पाने के कारण मायूस हुए है। ... Full story
वीरान हुआ बीहड़
चंबल जो कि खूंखार डकैतों के शरण स्थली के रुप में जाना जाता था आजकल वीरान सा है कल तक बीहड़ो में दस्यु सरगनाओं एवं दस्युसुंदरियों के शौतिया डाह के चलते जहां चूड़ियों की खनखनाहट और गोलियों की तड़तड़ाहट चंबल में आम बात थी आज वहां सन्नाटा पसरा है । उ0 प्र0 एवं म0 प्र0 के ज्यादातर दस्यु गिरोहों के खात्में के चलते दस्युओं का खैाफ जो गा्रमीणों के सिर चढ़कर बोलता था अब नजर नही आता चंबल के निकट बसे ग्रामीण अब जब इन दस्युयों की चर्चा छेड़तें हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कि स्थ्तिियां चाहे जो भी रहीं हो किन्तु कई दस्यु ऐसे भी रहें हैं जिन्हें आज भी लोग डकैत नही बल्कि बागी कहना ंज्यादा पसन्द करते हैं। ... Full story
परतंत्र होने जा रहा है स्वतंत्र भारत
एक दौर में अखबार जगत में अपनी अनोखी पहचान रखने वाला आजादी की पहली किरण का साक्षी चर्चित अखबार स्वतंत्र भारत अपने वित्तीय अनियमितताओं के चलते अब बेहद संकट के दौर में है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में पिकप द्वारा रोटरी मशीन की भी नीलामी की चर्चा है। अब देखना यह है की आजादी की पहली किरण का साक्षी स्वतंत्र भारत अखबार अपने सुधी पाठकों के बीच अपनी पहचान बनाये रख पाता है या नहीं। वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए इस अखबार की नैया डूबती ही नजर आ रही है। यह बात दीगर है कि कोई हांथ सहारा बन जाये और डूबती नाव को किनारा मिल जाये। ... Full story
स्वतंत्र भारत को करोड़ो का नोटिस, बिजली कनेक्शन कटा
लखनऊ के मीडिया गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक स्वतंत्र भारत को करोड़ो की नोटिस तो मिली ही अब अखबार के दफ्तर की विजली का कनेक्शन भी काट दिया गया है। अखबार से जुड़े पत्रकारों की हालत अति दयनीय हो गई है उन्हें पिछले लगभग चार पांच महीनों से मानदेय व वेतन ही नहीं मिल सका है। ... Full story
