S A Asthana

जेल से फरार हो गया जेलर

जबसे राजा भैया प्रदेश के जेलमंत्री बने उत्तर प्रदेश की जेलें चर्चा में हैं। अपनी दुर्व्यस्था व अराजकता के लिए कुख्यात उत्तर ...

लूट लिया उत्तर प्रदेश मायावती सरकार ने


भारतीय जनता पार्टी में सिर्फ बाबूसिंह कुशवाहा के आनेमात्र से देशभर में भाजपा में भ्रष्टों को संरक्षण देने की गंभीर बहस शुरू ...

पुलिस को भारी पड़ गया फुर्ती का फरमान
 

पुलिस को भारी पड़ गया फुर्ती का फरमान

उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन ने हालांकि यह फरमान अपने सिपाहियों चुस्ती फुर्ती आंकने के लिए दिया था लेकिन पुलिस के इस फरमान से उत्तर प्रदेश के सुरक्षा दस्ते की जो हकीकत निकलकर सामने आई है वह न केवल पुलिस महकमे को बल्कि पूरे प्रदेश को शर्मसार करने के लिए काफी है. वरिष्ठ अधिकारियों की इस नादिरशाही फरमान से एक महीने के भीतर ही सौ से ज्यादा दीवान जी (हेड कांस्टेबल) गंभीर रूप से बीमार पड़ गये और अस्पताल के बिस्तर पर पहुच चुके हैं। तो वहीं करीब 6 से ज्यादा दीवान अ-समय ही काल के गाल में समा चुके हैं। ... Full story

वर्दीधारी अपराधियों के संगठित गिरोह का शिकार उत्तर प्रदेश
 

वर्दीधारी अपराधियों के संगठित गिरोह का शिकार उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में विशेषकर मायावती के मायावी शासनकाल में प्रदेश के कथित तेज-तर्रार खाकीवर्दीधारी पुलिसिया रणबांकुरों के कृत्यों-कु-कृत्यों पर इलाहाबाद उच्चन्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस मुल्ला की यह टिप्पड़ी अक्षरशः सत्य प्रतीत होती है जिसमें वे कहते हैं- ‘‘पुलिस बल वर्दीधारी अपराधियों का एक संगठित गिरोह है।’’ गुरूवार की आधी रात को इलाहाबाद में पूर्व न्यायाधीश की यह टिप्पणी एक बार फिर सच साबित हुई है। वैसे तो नीशीथ राय और उनका अखबार लंबे अर्से से मायावती प्रशासन के निशाने पर हैं लेकिन गुरूवार की रात इलाहाबाद स्थित उनके घर पर छापेमारी करके साबित कर दिया कि प्रदेश में वही सुरक्षित है जो प्रशासन और पुलिस के साथ है। जो कोई भी प्रशासन या पुलिस के खिलाफ है उसको प्रदेश में नहीं रहने दिया जाएगा। ... Full story

पत्रकारों पर हमलावर हुई माया सरकार
 

पत्रकारों पर हमलावर हुई माया सरकार

उत्तर प्रदेश में मायावी राज कायम करनेवाली मायावती के इशारे पर अब उन पत्रकारों पर हमले शुरू हो गये हैं जो राज्य में स्थापित जंगलराज से लड़ने का जोखिम ले रहे हैं. पहले मायावती सरकार ने डॉ योगेन्द्र सचान का जबरन अंतिम संस्कार करवा दिया और अब उन पत्रकारों पर हमले कर रही है जिन्होंने इसके पीछे सचान की आत्महत्या की कहानी के सच को जनता के सामने लाया था. ... Full story

मौत के मचान पर सचान की मौत
 

मौत के मचान पर सचान की मौत

22 जून को लखनऊ जिला कारागार के शौचालय में सायं करीब आठ बजे बेल्ट से लटकी हुई एक लाश मिलती है। यह लाश डिप्टी सी.एम.ओ. डॉ. योगेन्द्र सचान की थी। लाश मिली तो पूरे देश की मीडिया ने लटकी हुई लाश का पोस्टपार्टम करना शुरू कर दिया. नतीजा अभी निर्णायक रूप से कुछ नहीं आया है लेकिन जेल में लटकी हुई सिर्फ डॉ सचान की ही नहीं थी. उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को लंबे अर्से से फॉसी के फन्दे पर लटका कर रखा गया है, लेकिन उसे न तो शासन-प्रशासन देख रहा है और न ही मीडिया उसे देखने की जहमत उठा रही है। ... Full story

अमर सिंह की अमर कहानी
 

अमर सिंह की अमर कहानी

अमर सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं. जब तक मुलायम सिंह के करीब रहे मीडिया की हर चौथी खबर अमर सिंह से जुड़ती थी. मुलायम सिंह यादव की राजनीति को पलीता लगाने वाले अमर सिंह अपनी सामाजिक, राजनीतिक यात्रा में हमेशा ही मिथक की भांति देखे जाते हैं. आखिर अमर सिंह हैं कौन और उनकी जीवनयात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव कौन से है. लखनऊ के पत्रकार एस ए अस्थाना लंबे समय से अमर सिंह की राजनीतिक यात्रा को ट्रैक कर रहे हैं. हाल में ही अपने टेप कांड के कारण एक बार फिर चर्चा में आये अमर सिंह की जीवनयात्रा का जायजा ले रहे हैं एस ए अस्थाना. ... Full story

बसपा के एक कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य (तलवार लिए हुए)
 

मायावती का 'फरार' मंत्री

वे न सिर्फ राज्य में ताकतवर कैबिनेट मंत्री के पद पर आसीन हैं बल्कि उत्तर प्रदेश में मायावती पार्टी तंत्र को संचालित करने के लिए भी उनसे विश्वसनीय किसी व्यक्ति को नहीं मानती. नित्य प्रति वे सत्ता के गलियारों में देखे जाते हैं, पुलिस और प्रशासन उन्हें सलाम बजाकर उनका हुक्म लेती है. लेकिन अदालत का रिकार्ड यह कह रहा है कि पुलिस और प्रशासन जिस व्यक्ति को सुबह शाम सलाम बजा रही है वह एक फरार मुजरिम है जिसे अभी अदालत में हाजिर होना है. पिछले चौबीस सालों से अदालत का एक फरमान इस कैबिनेट मंत्री का पीछा कर रहा है और प्रदेश की पुलिस को स्वामी प्रसाद मौर्य ढूंढे नहीं मिल रहे हैं. ... Full story

ईमानदारी के नाम पर धब्बा
 

ईमानदारी के नाम पर धब्बा

तब यह कहना सचमुच बहुत मुश्किल था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ नौकराही की सफाई का अभियान चलानेवाले विजय शंकर पाण्डेय कदाचित भ्रष्ट भी हो सकते हैं. अब यह हकीकत है. आज से करीब नौ महीना पहले विस्फोट पर यह स्टोरी प्रकाशित की गयी थी जिसमें विजयशंकर पाण्डेय के काले कारनामों की पड़ताल की गयी थी. करीब नौ महीने बाद जब मुख्यमंत्री मायावती ने विजय शंकर पाण्डेय को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया है तो एक बार फिर विजय शंकर के काले कारनामों की पड़ताल करना प्रासंगिक होगा. अब यह बहुत आसान है- ... Full story

कांग्रेसियों के हाथों लुट रही है सोनिया की राय बरेली
 

कांग्रेसियों के हाथों लुट रही है सोनिया की राय बरेली

जिस तेजी और लगन के साथ सोनिया गांधी यहाँ विकास की गंगा बहानें के लिए आतुर हैं उससे भी कुछ ज्यादा तेजी के साथ यहाँ के कथित कांग्रेसी जयचन्दों- मीरजाफरों की टोली एवं इस टोली के सरदार सोनिया के स्थानीय जनप्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा विकास के लिए बह रही गंगा (पूँजी) में गोते लगाते हुए अपनी-अपनी तिजोरियों को भरनें का महाअभियान चलाए हुए हैं। रायबरेली के चर्तुदिक विकास के संदर्भ में चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, रोजी- रोजगार के लिए कल-कारखानों का क्षेत्र हो, शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों का क्षेत्र हो, आवागमन के लिए रास्तों के सुगमता का क्षेत्र हो, या फिर चाहे कोई अन्य क्षेत्र हो। हर क्षेत्र में सांसद के जनप्रतिनिधि केएल शर्मा के नेतृत्व में कथित कांग्रेसी मीरजाफरों की टोली भ्रष्टाचार का ऐसा महाभियान चलाए हुए है कि न सिर्फ ‘रायबरेली के विकास का सपना चकनाचूर’ होकर रह गया है बल्कि, रायबरेली कांग्रेस भी बुरी तरह से लफवाग्रस्त होकर रह गई है। ... Full story

Author info

S A Asthana S A Asthana पत्रकारिता को बतौर आंदोलन इस्तेमाल करनेवाले शिव आसरे अस्थाना धर्म के नाम पर होनेवाले धंधे के खिलाफ लगातार अभियान चलाये रखते हैं. वर्तमान समय में लखनऊ से विविध पत्रिकाओं का प्रकाशन और लेखन.

Latest comments