Sanjay Tiwari
अर्थमेव जयते!
अपने पहले ही एपिसोड में आमिर खान ने वह कर दिखाया जो लंबे समय तक सेवा करने के बाद आमतौर पर कोई ...
राजनीति की रामरेखा
अब लक्ष्मण रेखा की बात मत करिए. लक्ष्मण छोटे थे और उनकी रेखा में ताकत इसलिए थी क्योंकि उसमें राम का बल ...
बंगारू की लक्ष्मण रेखा
सीबीआई की विशेष अदालत ने ग्यारह साल बाद बंगारू लक्ष्मण को दोषी करार दे दिया. सजा एक दिन बाद सुनाई जाएगी तब तक बंगारू लक्ष्मण दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहेंगे. हालांकि दोषी करार दिये जाने के साथ ही बंगारू लक्ष्मण के वकील ने उनकी जमानत की वकालत जरूर कर दी लेकिन जमानत तो तब जब सजा सुनाई जाए. सजा कल सुनाई जाएगी इसलिए तब तक बंगारू पुलिस की कस्टडी में रहेंगे. ... Full story
सेना में साजिश के असली सूत्रधार
लेफ्टिनेन्ट जनरल विक्रम सिंह के राह का आखिरी रोड़ा सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया. अब विक्रम सिंह 1 जून से देश के 25 वे सेनाप्रमुख होंगे. जनरल सिंह की नियुक्ति को चुनौती देनेवाली एक जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि जनहित याचिका में विक्रम सिंह पर जो आरोप लगाये गये हैं उससे जुड़े हुए कोई प्रमाणपत्र नहीं हैं. पूर्व चुनाव आयुक्त गोपालस्वामी और पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल एल रामदास सहित अन्य पूर्व नौकरशाहों की ओर से दायर इस जनहित याचिका में विक्रम सिंह पर मुख्यरूप से दो आरोप लगाये गये हैं. एक, कश्मीर की जैतूना बेगम ने आरोप लगाया था कि सेना ने 2001 में एक फर्जी एनकाउण्टर में उनके बेटे को मार दिया था. उस वक्त विक्रम सिंह ब्रिगेडियर थे. दूसरा आरोप 2008 में कांगो में भेजे गये शांति मिशन को लेकर जिसके अगुआ विक्रम सिंह थे. सुप्रीम कोर्ट में इन्हीं दो आरोपों के मद्देनजर उनकी नियुक्ति के सरकार के निर्णय को चुनौती दी गई थी जिसे आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने सबूत के अभाव में निरस्त कर दिया. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में एक ऐसा प्वाइंट है जो विक्रम सिंह को बेदाग नहीं करता बल्कि उनपर शक बनाये रखता है. सुप्रीम कोर्ट कहता है कि अगर उनके ऊपर कोई मामला बनता है और कोई जांच एजंसी जांच करना चाहती है तो कर सकती है. साफ है, सुप्रीम कोर्ट सरकार के कामकाज में दखल तो नहीं दे रहा है लेकिन वह विक्रम सिंह को बेदाग भी नहीं बता रहा है. ... Full story
पत्रकारिता के पितामह हमारे पांडे जी
चलो अच्छा हुआ एक बार फिर हम भटके हुए पत्रकारों ने पत्रकारिता में पितामह पितामह का खेल खेल लिया. अभी दस बारह दिन पहले 9 अप्रैल को रज्जो बाबू की एक और पुण्यतिथि मनाई गई. इधर दिल्ली में तो कोरस में कोई करुण गान नहीं हुआ लेकिन उधर इंदौर में लालजी (लाल आडवानी) ने पत्रकारिता का कोई पुरस्कार जरूर थमा दिया. आयोजन रज्जो बाबू के ही नाम पर था. रज्जो बाबू यानी राजेन्द्र माथुर. ... Full story
अग्नि मिसाइल की ऊंची उड़ान
अग्नि पांच मिसाइल के सफल परीक्षण के साथ ही करीब सात हजार वैज्ञानिकों सहित 30 हजार लोगों के भारी भरकम सरकारी संगठन डीआरडीओ के हिस्से में एक ऐसी उपलब्धि जुड़ गई है जिसे यह संगठन गर्व से दुनिया के रक्षा अनुसंधान जगत को बताना चाहेगा. पांच हजार किलोमीटर से पचपन सौ किलोमीटर की रेंज में न्यूक्लियर वारहेड के साथ मार करने की क्षमतायुक्त इस मिसाइल के सफल परीक्षण से देश वहां जा खड़ा हुआ है जहां अमेरिका, फ्रांस, चीन या फिर इंग्लैण्ड पहले से मौजूद हैं. ... Full story
नरेन्द्रमेव जयते!
नरेन्द्र भाई जीत गये. सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों की जांच के लिए जो विशेष समिति गठित की थी उसकी फरवरी में दी गई क्लोजर रिपोर्ट के आधार पर मजिस्ट्रेट ने कह दिया कि नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कोई सबूत एसआईटी को नहीं मिला है. क्लोजर रिपोर्ट में जांच के लिए गठित विशेष समिति एसआईटी को नरेन्द्र मोदी या फिर उनके उन 57 लोगों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला जिन पर आरोप था कि गुजरात दंगों की साजिश सीएम हाउस का समर्थन हासिल था. जिस गुलबर्गा सोसायटी हत्याकांड में जीवित बची जाकिया जाफरी की फरियाद पर सुप्रीम कोर्ट ने विशेष जांच टीम गठित की थी उनके लिए अब दीन दुनिया में मामला खत्म. इसलिए फैसला आने के बाद जाकिया जाफरी ने कहा कि उन्हें ऊपरवाले पर पूरा भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा. ... Full story
जरदारी की जियारत और बेमतलब की जिरह
कैमरे हवा में उड़ सकते तो जरदारी के हवाई जहाज के साथ साथ उड़ते और उन्हें रावलपिंडी पहुंचाकर वहां से भी रिपोर्ट करते अब जरदारी ने विमान से पहला पैर बाहर रख दिया है. इसके बाद दूसरा. इस तरह एक एक पैर रखते हुए जरदारी जमीन पर आ गये हैं. लेकिन शुक्र है कि अभी हमारे कैमरों को पंख नहीं लगे हैं. इसलिए वे कैमरे और उनके कैमरामैन जयपुर की हवाई पट्टी से ही मायूस होकर वापस लौट आये, जरदारी के चले जाने की सूचना देते हुए. लेकिन इधर स्टूडियो में जिरह जारी है. जो अगले एक दो दिनों तक जारी रह सकती है. ... Full story
सेना, सरकार, सूत्रधार और पत्रकार
इसे आप द ग्रेट इंडियन तमाशा भी कह सकते हैं. इस तमाशे का खामियाजा कितना बड़ा हो सकता है इसका अंदाज भले ही किसी को न हो लेकिन सेना, सरकार, सूत्रधार और पत्रकार की चौकड़ी जो खेल कर रही है उससे आपका लोकतंत्र कत्तई सुरक्षित नहीं है. सेना प्रमुख की उम्र विवाद से शुरू हुआ एक सामान्य विवाद पहले सेना और सरकार के बीच की लड़ाई बना दी गई और अब इसे सूत्रधारों और पत्रकारों ने बाकायदा जंग में तब्दील कर दिया है. ... Full story
अल्ला हाफिज....सईद!
अमेरिका ने वह कर दिया पाकिस्तान में जो वह करना चाहता था। अफगानिस्तान के लादेन को दफन करने के बाद उसने पाकिस्तान में हाफिज सईद को लादेन का दर्जा दे दिया है। अमेरिका ने पाकिस्तान के चरमपंथी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख मोहम्मद हाफिज सईद पर दस मिलियन डॉलर यानी करीब पचास करोड़ रूपये का ईनाम घोषित कर दिया है। हालांकि इस घोषणा के बाद अभी तक एफबीआई ने हाफिज सईद को टॉप टेन मोस्ट वांटेड सूची में सईद को शामिल नहीं किया है लेकिन एफबीआई इतना ईमान उसी अपराधी पर घोषित करती है जो उसके लिए टॉप टेन के बराबर पहुंच जाता है। ओसामा बिन लादेन भी इसी सूची में था, अब सईद भी "अमेरिकी सम्मान" की इसी सूची में पहुंच गया है। साफ है, इस घोषणा के साथ ही अमेरिका ने मिशन पाकिस्तान की भी शुरूआत कर दी है। ... Full story
