जिन्हें माफी मांगनी चाहिए, वे जश्न मना रहे हैं
केन्द्र में यूपीए सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सत्तारुढ़ गठबंधन की ओर से मनाए जा रहे जश्न पर हैरानी जताते ...
पीएम का समय पूरा हुआ
यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल की चौथी वर्षगांठ पर रिपोर्टकार्ड रिलीज हो इससे पहले ही कांग्रेस के एक कद्दावर नेता ने साफ ...
चीन के प्रधानमंत्री का नाम क्या था?
चीन के प्रधानमंत्री भारत आये और अपना तीन दिवसीय दौरा खत्म करके मंगलवार को चले भी गये लेकिन मीडिया उनके असल नाम तक नहीं पहुंच पाया। मीडिया के अलग अलग हिस्सों और खित्तों में उनके पूरे दौरे के दौरान अलग अलग नामकरण किये जाते रहे। अंग्रेजी मीडिया को तो ज्यादा दिक्कत नहीं हुई लेकिन हिन्दी और भाषाई मीडिया के लिए प्रीमीयर ली का पूरा नाम लिखना तीनों दिन मुश्किल बना रहा। आखिरकार, प्रीमीयर भारत से वापस भी चले गये लेकिन मीडिया उनको एक अदद नाम का संबोधन नहीं दे पाया। ... Full story
जेल भरेगी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी बहु प्रचारित संसदीय दल की मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि पार्टी यूपीए सरकार की असफलताओं को उजागर करने के लिए आगामी 27 मई से 2 जून के बीच देशभर में जेल भरो आंदोलन चलाएगी। संसदीय बोर्ड की बैठक में आज यह भी विचार किया गया कि यूपीए सरकार सभी मोर्चों पर असफल रही है, इसलिए इसकी असफलता को सबके सामने पहुंचाने के लिए पार्टी जेल भरो आंदोलन चलाकर अपना विरोध दर्ज करेगी। ... Full story
आज भोज मुलाकात, कल होगी बात
तीन दिन की सरकारी यात्रा पर रविवार को भारत पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग की आज शाम भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भोज पर मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर दिये गये इस भोज के मौके पर दोनों देशों के प्रधानमंत्री की एकांत में कुछ देर मुलाकात भी हुई और बात भी हुई लेकिन चीनी प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधमंडल स्तर की विधिवत वार्ता सोमवार को होगी। ... Full story
मुर्दा हो रही है माटी
प्रदेश की माटी अनाज तो खूब उगल रही है लेकिन वह दिन दूर नहीं जब पैदावार कम होने लगे। यह खतरा प्रदेश के कृषि विभाग को मिट्टी के मृदा परीक्षण के बाद नजर आ रहा है। प्रदेश के खेतों में बड़ी तेजी से पोषक तत्व घट रहे हैं। पोषक तत्वों के घटने के पीछे कारण बड़ी संख्या में किसानों द्वारा धान-गेहूं का फसल चक्र अपनाना है। धान-गेहूं का फसल चक्र ही लगातार अपनाने के कारण स्वस्थ्य भूमि के मुख्य पोषक तत्वों के साथ सूक्ष्म पोषक तत्व भी तेजी से घट रहे हैं। प्रदेश में इस समय चल रहे मिट्टी पहचाने अभियान के प्रथम चरण के मृदा परीक्षण रिपोर्ड कार्ड जो जारी किया गया है, उसके अनुसार सेहतमंद खेत के लिए जरूरी पोषक तत्व जीवांश कार्बन माना जाता है। जीवांश कार्बन की मात्रा ०.८ प्रतिशत होनी चाहिए, प्रदेश में अब यह घटकर ०.४ प्रतिशत रह गयी है। ... Full story
सुल्तानपुर की सल्तनत में भाजपा का सुल्तान
अटकलों, अटकलबाजियों और आशंकाओं को दरकिनार करते हुए भारतीय जनता पार्टी का नया सुल्तान अपनी भावी सल्तनत सुल्तानपुर पहुंच गया. भाजपा के इस भावी सुल्तान की आवभगत करने के लिए सुल्तानपुर की आवाम ने जो खैरमकदम किया उससे इस सुल्तान के भविष्य की बेहतर संभावनाएं साफ नजर आती हैं। भाजपा के भावी सुल्तान और महासचिव वरुण गांधी ने सुल्तानपुर पहुंचकर दो बातें साफ कीं। एक तो वे अपने घर आये हैं। सुल्तानपुर उनके पिता की सल्तनत जो ठहरी और दूसरी, वे जाति पांति में विश्वास तो नहीं करते लेकिन यह बताना नहीं भूले कि वे खुद एक ब्राह्मण हैं। ... Full story
फेल हो गई दिल्ली पुलिस की फिक्सिंग
आईपीएल मैचों में होनेवाली फिक्सिंग को उजागर करके भले ही दिल्ली पुलिस के कमिश्नर पत्रकारों पर तंज कस रहे हों कि अब आप हमारा इस्तीफा नहीं मांगेगे, लेकिन इस खुलासे के एक दिन बाद ही एनआईए कोर्ट द्वारा लियाकत अली को जमानत दे दिये जाने से दिल्ली पुलिस की भी फिक्सिंग पर सवाल उठ सकते हैं। क्योंकि जिस लियाकत अली को दिल्ली में आतंकी साजिश रचने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने गिरफ्तार किया था, आज उस लियाकत अली शाह को एनआईए कोर्ट ने महज 20 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। ... Full story
संत नहीं था सोहराबुद्दीन
सोहराबुद्दीन को एक दिन इसी तरह मरना था। पुलिस उसे नहीं उड़ाती, तो कोई महात्मा या धर्मात्मा किस्म का सामान्य व्यक्ति उसे गोली से भूनने को मजबूर हो जाता। राजस्थान में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया के मामले में सबसे ज्यादा गौर करने लायक बात यह है कि सीबीआई नामक सरकारी तोता आखिर किसके लिए उनको अपराधी साबित करने पर तुला हुआ है। एक दुर्दांत और कमीने किस्म का कुख्यात, अपराधी सोहराबुद्दीन शेख। तो एक तरफ राजनीति में आदर्श एवं नैतिकता की मिसाल गुलाब चंद कटारिया। दोनों में कोई तुलना ही नहीं। ... Full story
मुद्दा नहीं बन पाया मुद्दई
बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल और प्रशांत भूषण ने एक बार फिर मीडिया में दस्तक दी और वोदाफोन-हचिक्सन डील के जरिए केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल और पी चिदम्बरम पर हल्ला बोला। अरविन्द और प्रशांत भूषण ने सिब्बल पर आरोप लगाया कि 2007 में किये गये हचिक्सन-वोदाफोन सौदे में उनकी संदिग्ध भूमिका है। प्रमाण के तौर पर उन्होंने कुछ कागजात पेश किये जो इस बात का गवाह है कि कपिल सिब्बल का बेटा अमित सिब्बल वोदाफोन कंपनी का वकील है जिसका सीधा सा मतलब है कि बतौर संचार मंत्री और अब कानून मंत्री भी, कपिल सिब्बल लगातार वोदाफोन को फायदा पहुंचा रहे हैं। ... Full storyNews One
- राहुल गांधी के राजनीतिक गुरू
- हर बात के लिए हमें दोष न दें
- ली के स्वागत में बंद रहे मोबाइल
- मोतियाबिंद का आपरेशन करवाये बीजेपी
- शशिकांत शर्मा होंगे नये सीएजी
- साथी के साथ किया गया सेक्स बलात्कार नहीं
- यूपी में फिर एक बिटिया से बलात्कार
- मुशर्ऱफ को मिली जमानत
- पारा पैंतालिस के पार
- तोता नहीं, गिद्ध है सीबीआई
Special Report
- मोदी के हवाले भाजपा का सोशल मीडिया!
- मंहगा पड़ गया मोहरी बजाना
- माओवाद के नाम पर रमन सिंह की पुलिस ने बच्चों सहित आठ आदिवासियों को गोलियों से भून दिया
- मुजाहिद की मौत पर आफत और सियासत
- भारत को कंगाल करता चीन का माल
- वह गुजरात का 'सरबजीत' है, लेकिन उसकी मां को मुआवजा भी नहीं दे रही है मोदी सरकार
- शिवराज सरकार की लापरवाही का शिकार बन गई सिवनी की गुड़िया
- खिली है कश्मीर में कली
- मनोरंजन के मंदिरों का कब्रिस्तान बना यूपी
- मित्र दल का शत्रु नेता
कांग्रेस का गौमांस भक्षण
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बड़े प्यार से कहा कि कर्नाटक चुनाव का नतीजा कांग्रेस की विचारधारा की जीत है। वे सेक्यूलरिज्म का ही जिक्र कर रहे थे। मुख्यमंत्री बनते ही सिद्धारमैया ने गौ-हत्या पर राज्य में लगे प्रतिबंध को उठा लिया। बतौर सीएम ये उनका पहला निर्णय था। यानि कांग्रेस ब्रांड सेक्यूलरिज्म की कोर कंसर्न में गौ-मांस भक्षण को बढ़ावा देना शामिल है। कर्नाटक से बहुत दूर नहीं है गोवा। वहां भी कांग्रेसजन अपने सहयात्री एनसीपी नेताओं के सहारे लोगों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए गौ-हत्या पर प्रतिबंध उठाने के लिए उतावले हो राजनीतिक और कोर्ट-कचहरी के मोर्चों पर सक्रिय हैं। ... Full storyFeatured author
Rajesh Shukla
राजेश शुक्ला तो बस राजेश शुक्ला है. कला की समीक्षा के अलावा समाज और राजनीति की भी कलात्मक समीक्षा करने में महारत. मीडिया की मजूरी और कलम की गुलामी के अलावा दुनिया में फक्कड़ी ही पसंद आती है.Latest on visfot
- मोदी के हवाले भाजपा का सोशल मीडिया!
- राहुल गांधी के राजनीतिक गुरू
- हर बात के लिए हमें दोष न दें
- ली के स्वागत में बंद रहे मोबाइल
- जिन्हें माफी मांगनी चाहिए, वे जश्न मना रहे हैं
- मोतियाबिंद का आपरेशन करवाये बीजेपी
- कांग्रेस का गौमांस भक्षण
- कंपनी को नहीं किसान को पानी दो
- पीएम का समय पूरा हुआ
- स्तन मुक्ति
1
Displaying
1 - 10
of
5951





