Sanjiv Panday

खबर छापने से पहले चार बार चिदम्बरम से मिले थे सौदागर शेखर

सेना की टुकड़ियों को दिल्ली कूच करानेवाले बहादुर पत्रकार अब खबरों के सौदागर के रूप में उभरकर सामने आ गये हैं. जो ...

आखिर वह कैबिनेट मंत्री कौन है जिसने एक्सप्रेस में खबर प्लांट करवायी?

सैन्य तख्ता पलट संबंधी इँडियन एक्सप्रेस की खबर ने एक नया बवाल खड़ा कर दिया है। बवाल का एक पक्ष यह है ...

राहुल की टीम बनी हार का कारण
 

राहुल की टीम बनी हार का कारण

उतर प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का बेड़ा गर्क करने में टीम राहुल का पूरा हाथ रहा है। बेशक नीचले नेताओं को हार के जिम्मेवार ठहराया गया है। लेकिन सच्चाई है कि टीम राहुल के सदस्यों ने मनमर्जी से टिकटों को बांटा। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के लिए बनी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उम्मीदवारों के चयन के वक्त जमीन से जुड़े नेताओं की अनदेखी ही सूबे में कांग्रेस की हार की बड़ी वजह बनी। ... Full story

भाजपा की हार के लिए संघ जिम्मेदार
 

भाजपा की हार के लिए संघ जिम्मेदार

केंद्रीय राजनीति में जब भाजपा हाशिए पर आने लगी है तो एकाएक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भाजपा की बुराइयां नजर आने लगी है। आर्गेनाइजर के संपादकीय से लेकर नागपुर की बैठक तक उत्तर प्रदेश की हार जार जार आंसू बहाये जा रहे हैं. लेकिन भाजपा की इस हार का ठीकरा क्या अकेले भारतीय जनता पार्टी पर ही फोड़ा जा सकता है? उत्तर प्रदेश हो उत्तराखण्ड भाजपा की हार के लिए संघ जिम्मेदार नहीं है? संजीव पांडेय मानते हैं कि भाजपा की पराजय में जितना योगदान भाजपा नेताओं का है उससे कहीं अधिक संघ के शीर्ष प्रचारक जिम्मेदार हैं जिनकी पथभ्रष्ट आचरण का खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ा है। ... Full story

उत्तर प्रदेश के आईएसएस अधिकारी नवनीत सहगल पर कई तरह की जांच की गाज गिर सकती है
 

नवनीत सहगल पर गिरेजी जांच की गाज

पंजाब में जहां चुनावी परिणामों ने कई अफसरों को औंधे मुंह गिरा दिया है, वहीं उतर प्रदेश में पिछले पांच सालों से हाशिए पर आए अधिकारियों के चेहरे खिला दिए है। जहां पंजाब में कई आईएएस और पुलिस अधिकारियों को इस चुनाव परिणाम ने नींद उड़ा दिए, वहीं मायावती के करीबी अधिकारियों ने पहले से ही चुनाव परिणाम का अंदाज लगाकर अपना बोरिया बिस्तर बांध लिया था। यूपी में बसपा का जाना तय था और सपा का आना तय था। इसलिए मायावती के करीबी अधिकारियों ने पहले ही इंतजाम शुरू कर लिया था। जबकि पंजाब में अकाली दल का जाना तय मानकर कांग्रेसी समर्थित अधिकारियों ने जश्न मनाने शुरू कर दिए थे। पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में कुछ अधिकारी तो पद भी बांटने में लग गए थे। लेकिन कांग्रेस की हार के बाद इन अधिकारियों में बेहोशी का आलम है। ... Full story

शिरोमणि के सिर सत्ता का ताज बरकरार
 

शिरोमणि के सिर सत्ता का ताज बरकरार

अगर उतर प्रदेश में समाजवादी ने मायावती की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंक इतिहास रचा है तो पंजाब में अकाली दल ने कुछ अलग मायनों में इतिहास रच दिया है। पंजाब विभाजन के बाद पहली बार किसी सत्ताधारी राजनीतिक दल ने सता को बरकरार रखा है, नहीं तो अभी तक एक बार कांग्रेस और एक बार अकाली दल का सता में आने की परंपरा कायम थी। ... Full story

राहुल के व्यंगबाण पर उमा का ब्रह्मास्त्र
 

राहुल के व्यंगबाण पर उमा का ब्रह्मास्त्र

उत्तर प्रदेश के दिग्विजयी अभियान पर निकले कांग्रेसी युवराज राहुल गांधी ने माया मुलायम के बाद उमा भारती पर राजनीतिक व्यंगबाण छोड़ा लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उमा भारती उनके ऊपर ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर देंगी और राहुल की बोलती बंद हो जाएगी. राहुल गांधी ने राजनीतिक गुणा गणित लगाकर अपने राजनीतिक गुरू के इशारे पर उमा को बाहरी क्या कहा उमा भारती ने तत्काल जवाब दाग दिया कि पहले मम्मी का घर देख लो फिर बुआ के बारे में सोचना। ... Full story

इस बार पंजाब में हंग असेम्बली के आसार हैं
 

पंजाब में पूर्ण बहुमत किसी को नहीं

अगर खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो पंजाब में इस बार त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन सकती है। पंजाब का अवाम न तो अकाली दल-भाजपा गठबंधन को बहुमत दे रहा है, न कांग्रेस को। मनप्रीत बादल इस चुनावी खेल में कुछ भूमिका निभाने की स्थिति में है, लेकिन उनका आंकड़ा भी 7 से 9 सीटों के बीच सिमट जाएगा। लगभग 17 से 20 सीटों पर स्थिति साफ नहीं है, नामांकन के बाद यहां पर स्थिति साफ हो सकती है। हाल ही में खुफिया एजेंसियों ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी है। दिलचस्प बात है कि रिपोर्ट के मुताबिक कई महत्वपूर्ण सीटों पर दिग्गजों की हार हो सकती है। ... Full story

कांग्रेस को भारी पड़ेगी बंदरबांट और बगावत
 

कांग्रेस को भारी पड़ेगी बंदरबांट और बगावत

अकाली दल के तर्ज पर बगावत की शुरूआत कांग्रेस में हो गई है। पंजाब में कांग्रेस के टिकटों की घोषणा के बाद पटियाला राज परिवार में ही विद्रोह हो गया है। अमरिंदर सिंह के छोटे भाई मालविंदर सिंह ने बगावत कर दी है। उन्होंने अमरिंदर सिंह पर हमला करते हुए अपने भतीजे रणइंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। कांग्रेस में परिवारवाद इस कदर छाया है कि लगभग बीस सीटों की बंदरबांट हो गई है और चुनावों में इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। ... Full story

राजनाथ ने रचा भाजपा का कुशवाहा कांड
 

राजनाथ ने रचा भाजपा का कुशवाहा कांड

भाजपा से दूर जा चुके कल्याण सिंह ने भाजपा के बारे में जो कुछ कहा वह सच साबित हो सकता है। हाल ही में बाबू सिंह कुशवाहा को भाजपा में शामिल करवाने के पीछे चाणक्य नीति राजनाथ सिंह ने ही निभायी है। राजनाथ सिंह के कुशल कारीगरी ने ही बाबू सिंह कुशवाहा को भाजपा में घुसवाया है। इन्हीं बाबू सिंह कुशवाहा को लेकर भाजपा भयानक राजनीतिक बवंडर में फंस गई है। नितिन गडकरी राजनाथ सिंह के चाल में कुछ इस तरह से फंस गए है कि अब उन्हें भी जवाब नहीं देते बन रहा है। ... Full story

Author info

Sanjiv Panday Sanjiv Panday छात्र राजनीति से पत्रकारिता में आये संजीव पाण्डेय ने कई अखबारों के लिए काम किया है. हाल-फिलहाल तक अमर उजाला में कार्यरत थे. वर्तमान में चंडीगढ़ में रहकर स्वतंत्र पत्रकारिता और लेखन. विस्फोट.कॉम के नियमित स्तंभलेखक.

Latest comments