A N Sibli

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का ढोंग कर रही है टीम अन्ना

मुफ्ती समून कासमी अब तक न तो भारतीय मुसलमानों के लिए और न ही भारतीय मीडिया के लिए कोई बड़ा नाम था ...

बेगुनाही की 14 साल लंबी सज़ा

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है। इसे सेकुलर देश भी कहा जाता है। एक ऐसा देश जिसके संविधान में हर ...

मिल्लत की जिल्लत के असली गुनहगार
 

मिल्लत की जिल्लत के असली गुनहगार

हिंदुस्तान में जब भी चुनाव का समय आता है चाहे वह विधानसभा चुनाव हों या लोकसभा चुनाव सबसे अधिक बहस इस बात को लेकर होती है कि इस बार मुसलमान किसे वोट देंगे। चूंकि भारत में मुसलमानों की बड़ी संख्या बसती है, इसलिए अधिकांश राज्यों में पार्टी की जीत या हार में मुसलमानों के वोट की बड़ी अहमियत होती है। मुसलमानों के वोट के इसी महत्व को समझते हुए राजनीतिक पार्टियां मुसलमानों में से ही कुछ दलालों को तैयार करती हैं जो केवल अपने थोड़े बहुत लाभ के लिए मुस्लिम वोटों की दलाली का काम करते है। ... Full story

घपलों और घोटालों का देश
 

घपलों और घोटालों का देश

भारत में घपले और घोटाले कोई नई बात नहीं हैं। इस देश में हर दौर में बेईमानी होती रही है। दुनिया के दूसरे देशों में भी घपले होते हैं मगर भारत में जिस पैमाने पर बेईमानी होती है उस आधार पर यदि इस देश को घपलों और घोटालों का देश कहा जाये तो गलत नहीं होगा। समय समय पर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी टिप्पणी में देश में फैले भ्रष्टाचार पर नाराज़गी का इज़्हार किया है मगर इस से किसी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता। हाल ही में विदेशी बैंकों में जमा काले धन पर पूरी जानकारी देने में सरकार की हिच्किचाहट पर नाखुशी जताते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि भारतीय संपत्ति को विदेशों में रखना देश को ’लूटने’ के बराबर है। सबसे खास बात जो इस देश में है वह यह कि आप ईमानदार समझें तो किसे समझें और अगर कहीं गलत हो रहा है तो आप इंसाफ की उम्मीद कहाँ से और किससे करें? ... Full story

मोदी तो बहाना है, असली मक़सद देवबंद पर कब्जा जमाना है
 

मोदी तो बहाना है, असली मक़सद देवबंद पर कब्जा जमाना है

इन दिनों दारूल उलूम एक बार फिर फिर सुर्खियों में है। यह सही है की उर्दू के अखबारों की तरह दारुल उलूम की खबरें अंग्रेज़ी या हिन्दी के अखबारों में ज्यादा नहीं छप रहीं हैं मगर इस बार छप ज़रूर रहीं हैं। इसकी एक बड़ी वजह है इस संस्था के नए वी सी मौलाना ग़ुलाम वसतानवी के मुंह से गुजरात के मुख्य मंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ। मगर हिन्दी और अंग्रेज़ी के अखबारों में एक जैसी ही खबर आ रही है की चूंकि नए वी सी ने गुजरात के मुख्य मंत्री मोदी की तारीफ की इस लिए उनको हटाने की मांग हो रही है। मगर सही खबर कुछ और ही है। ... Full story

Author info

A N Sibli A N Sibli 1993 से हिन्दी, उर्दू और अंग्रेजी के विभिन्न राष्ट्रीय अखबारों और पत्रिकाओं में लेखन कर रहे अब्दुल नूर सिबली इस वक्त दिल्ली से प्रकाशित हिन्दुस्तान एक्सप्रेस में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं. विभिन्न वेबसाइटों पर नियमित लेखन.

Navigate archive

2012
2011

Latest comments