Vinod Upadhyay

कारिन्दों की काली कमाई

भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय परिदृश्य में सार्वजनिक मंचों पर भाजपा भले अण्णा हजारे के सुर में सुर मिलाती नजर आए लेकिन उसके ...

जल, जंगल और आसमान सब खा रहे हैं शिवराज चौहान

चाल, चरित्र और चेहरा जैसी नैतिक बातें करने वाली भाजपा और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली इस सरकार की चाल लडखड़़ा ...

खनन माफिया खोद रहे हैं मध्य प्रदेश
 

खनन माफिया खोद रहे हैं मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार की दोहरी नीति के कारण प्रदेश के जंगल तेजी से खत्म हो रहे हैं। एक तरफ तो सरकार जंगल बचाने और बढ़ाने के लिए हर साल करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इन्हीं जंगलों में खदानों को अनुमति देकर राजस्व कमा रहे हैं। सरकार की इस दोहरी नीति के कारण जंगल पर एक बार फिर माफिया हावी हो गया है। ... Full story

राजनीतिक त्रिफला से भाजपा के पेट में मरोड़
 

राजनीतिक त्रिफला से भाजपा के पेट में मरोड़

शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के मुताबिक गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी एक नए किस्म के राजनीतिक त्रिफला चूर्ण से परेशान हैं। ठाकरे का कहना है कि आरएसएस, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और लालकृष्ण आडवाणी का त्रिफला चूर्ण मोदी को परेशान कर रहा है। ठाकरे के मुताबिक त्रिफला का नुस्खा नागपुर में तैयार किया गया है जो मोदी को लगातार परेशान कर रहा है। ठाकरे का यह कमेंट उस वक्त आया है जब भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मोदी की गैरमौजूगी पर तमाम अटकलें जन्म ले रही हैं और पार्टी लगातार सफाई दे रही है। उधर खबर है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ दिन पहले भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली नहीं आए थे तो अब उन्हें दिल्ली नहीं आने देने की तैयारी शुरू हो गई है। यानी आरएसएस, गडकरी और आडवाणी मोदी को न तो प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाने को तैयार है और न ही अध्यक्ष। ... Full story

कर्ज लेकर मौज कर रही शिवराज सरकार
 

कर्ज लेकर मौज कर रही शिवराज सरकार

कर्ज लेकर घी पीने की कहावत इनदिनों मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार चरितार्थ कर रही है। मध्यप्रदेश सरकार का न सिर्फ खजाना खाली है, बल्कि वर्तमान में उस पर 69,259.16 करोड़ का कर्ज भी है। इस कर्ज पर सरकार 5051.83 करोड़ रुपए ब्याज चुका रही है यानी बजट से ज्यादा ऋण राशि चुकाने में खर्च किया जा रहा है। ... Full story

सड़क पर आयेंगे, बेटी बचायेंगे शिवराज
 

सड़क पर आयेंगे, बेटी बचायेंगे शिवराज

अभी तक शायद ही किसी नेता ने ऐसा मुद्दा हाथ में लिया हो जो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लेने जा रहे हैं। वे बेटियों को बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे। प्रदेशभर की यात्राएं करेंगे और बेटियों को बचाने कि लिए जन जागरण अभियान चलाएंगे। आम तौर पर ऐसे मुद्दे सरकारी फाइलों में ही पाये जाते हैं लेकिन शिवराज सिंह जबसे मुख्यमंत्री बने हैं उन्होंने प्रदेश की 'लाडली' को बचाने के लिए एक से बढ़कर एक तरकीब तजवीज की है बावजूद इसके नतीजे अच्छे नहीं आ रहे हैं। इसलिए अब बेटियों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं के भरोसे न रहकर खुद मोर्चा संभालेगे। कन्यादान और लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद मुख्यमंत्री अब बेटी बचाने के लिए नए सिरे से अभियान छेडऩे वाले हैं। ... Full story

देवपुत्र पढ़ेंगे संघपुत्र बनेंगे मध्य प्रदेश के नौनिहाल
 

देवपुत्र पढ़ेंगे संघपुत्र बनेंगे मध्य प्रदेश के नौनिहाल

नागपुर भले ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय है लेकिन पिछले कुछ सालों से संघ ने मध्य प्रदेश को अपना नया घर बनाना शुरू कर दिया है। संघ की इस मंशा को मध्य प्रदेश सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अभी हाल ही में जब महाकाल की नगरी उज्जैन में संघ के नेताओं का चिंतन शिविर चल रहा था उसी दौरान मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने यहां के सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों में पहले से ही पाठ्यक्रम का हिस्सा रही देवपुत्र नामक पत्रिका पढ़ाने का निर्णय लिया है। ... Full story

मात देने की घात में मोहरे
 

मात देने की घात में मोहरे

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी लगभग ढाई साल का समय शेष है, लेकिन मिशन-2013 के लिए सत्तारुढ भाजपा सहित प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने अपनी अपनी बिसात बिछानी शुरु कर दी है और प्रदेश में चुनावी समर की तैयारी होने लगी है। अभी तक हर मोर्चे पर कांग्रेस की कमजोरी को देखकर लगातार तीसरी बार सत्ता का सपना देख रही भाजपा के लिए उसके ही मोहरें घातक सिद्ध हो सकते हैं। ... Full story

आइये, गाइये मध्य प्रदेश गान
 

आइये, गाइये मध्य प्रदेश गान

मध्य प्रदेश के स्कूलों में सूर्य नमस्कार और गीता पढ़ाने के विवादास्पद फैसले के बाद शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार अब मध्यप्रदेश गान अनिवार्य करने के विवाद में फंस गई है। मध्यप्रदेश के गान पर राज्य के राजनीतिक दल और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश गान के गाने को अनिवार्य बनाए जाने के फ़ैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब राष्ट्रीय गान और राष्ट्र गीत गाए जाते हैं तो फिर अलग से मध्यप्रदेश गान की क्या ज़रुरत है। जबकि सरकार का कहना है कि मध्यप्रदेश गान राज्य की संस्कृति के बारे में इसलिए इसे गाने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। ... Full story

अगर कंपनियों का माल बेचनेवाले सचिन तेन्दुलकर को भारत रत्न दिया जाता है तो यह भारत रत्न का अपमान होगा
 

भारत रत्न सम्मान का अपमान

भारत रत्न का विवाद अब एक ऐसे मोड़ पर आ गया है जहां इस सर्वोच्च सम्मान को राजनीति का मुद्दा बना लिया गया है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अपने मनपसंद को यह सर्वोच्च सम्मान दिलाने की जिद कर रहे हैं। यह भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान का अपमान है। ... Full story

Author info

Vinod Upadhyay Vinod Upadhyay मूलत: बक्सर बिहार के रहनेवाले विनोद उपाध्याय भोपाल में रहकर पत्रकारिता करते हैं. दैनिक राष्ट्रीय हिन्दी मेल से पत्रकारिता में प्रवेश. वर्तमान में भोपाल से ही प्रकाशित होनेवाले दैनिक अग्निबाण से जुड़े हुए हैं.

Latest comments