visfot news network
हम रउआ सबके भावना समझतानी
भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किये जाने की आज एक बार फिर लोकसभा में जोरदार मांग उठी और सरकार ...
गे निकला आमिर खान का यौन पीड़ित हरीश
अर्थमेव जयते के जरिए करोड़ों पीट रहे आमिर खान के शो सत्यमेव जयते के दूसरे ही एपिशोड पर सवालिया निशान लग गया ...
व्यास जी की चमचागीरी
दिल्ली की मीडिया में नेताओं की बटरिंग कोई नहीं है. छोटे मझोले अखबारों और पत्रिकाओं को तो छोड़ ही दीजिए बड़े अखबार और टीवी चैनलवाले भी नेताओं को उपकृत करने में कोई कमी नहीं रखते हैं. कई बार उन्हें खबरों के बीच हाइलाइट किया जाता है और कई बार सिर्फ उनके लिए खबरें तैयार कर ली जाती हैं. मौका हो या न हो नेता को चर्चा में रखना है तो खबर बनती रहेगी. खबर छपती रहेगी. इस काम के लिए दिल्ली में आलोक मेहता काफी बदनाम रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि इस जमात में एक और नया नाम जुड़ गया है. वह नाम है हरिशंकर व्यास का जो इन दिनों नई दिल्ली से नया इंडिया छाप रहे हैं. ... Full story
पच्चीस करोड़ का विज्ञापन देकर मनाया सरकार का सालगिरह
16 मई का दिन राजा की रिहाई के बाद भी डीएमके के लिए जश्न मनाने का दिन हो या न हो लेकिन तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने इस दिन को धूमधाम से मनाया. उनके सरकार के एक साल पूरा होने के इस धूमधाम की धमक राजधानी दिल्ली में भी दिखाई दी. राजधानी के सभी प्रमुख अंग्रेजी अखबारों का कवर मुंहमांगी कीमत देकर खरीद लिया. केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के लगभग सभी अंग्रेजी अखबारों के फ्रंट और बैक कवर जयललिता के गुणगान से पटे रहे. ... Full story
अश्लील विज्ञापन आधी रात के बाद
अब बच्चों को 'एडल्ट' विज्ञापनों से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। विज्ञापनों पर नजर रखने वाली संस्था 'एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया' (एएससीआई) ने ऐसे कई टीवी विज्ञापनों का प्रसारण रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच करने की सिफारिश की है। सूचना व प्रसारण मंत्रालय इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। काउंसिल की यह सिफारिश विशेषकर 'फास्ट ट्रैक' (इसमें एक पुरुष और स्त्री को एक कार में आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया गया था), 'वाइल्ड स्टोन डिओ' (कार में पुरुष और स्त्री आपत्तिजनक अवस्था में), 'टाटा डोकोमो' जैसे विज्ञापनों के संदर्भ में दी गई। इन विज्ञापनों के खिलाफ शिकायतों को हालांकि काउंसिल ने सही नहीं ठहराया। ... Full story
अक्षय उर्जा क्रांति की ओर बिहार
बिहार से दूर दिल्ली और मुंबई में बैठे लोग बिहार के बारे में जैसा सोचने लगे हैं उस पर भी सवाल उठाये जाते हैं. कहा जाता है कि बिहार में वैसा कुछ बड़ा बदलाव नहीं हो रहा है जिसके लिए किसी नीतीश सरकार की तारीफ की जाए. ऐसा कहनेवाले बिहार से ज्यादा दूर नहीं बल्कि पटना में बैठे मिल जाएंगे जो मानते हैं कि बिहार में नीतीश कुमार की तानाशाही के कारण उनका जयगान हो रहा है. लेकिन कुछ तथ्य ऐसे हैं जिन्हें जानकर कोई भी आश्चर्य से बोल पड़ेगा कि क्या यह बिहार में हो रहा है? उससे भी बड़ा आश्चर्य यह कि यह जो हो रहा है उसमें बिहार सरकार या एनके सिंह की आंकड़ेबाजी बिल्कुल शामिल नहीं है. यह समाज और गैरसरकारी संस्थानों का मिलाजुला प्रयास है जो बिहार को बिजली के मामले बिल्कुल नये धरातल पर खड़ा कर रहा है. बिहारी समाज अपने दम पर उर्जा आपूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है. ... Full story
चीन जब चाहता है भारत में चहलकदमी करके चला जाता है
चीनी सैनिकों जब मन करता है तब वे भारत चले आते हैं. घूमते टहलते हैं और वापस चले जाते हैं. यह कोई खोजी रिपोर्ट नहीं है बल्कि भारत के रक्षामंत्री ए के एण्टनी का बयान है कि पिछले दो सालों में चीन ने पांच सौ बार भारतीय सीमाओं में प्रवेश किया है. साफ है, भारत को लेकर चीन बहुत ज्यादा आक्रामक हो गया है और उसे भारतीय सीमाओं की भी परवाह नहीं रह गई है. ... Full story
रेखा की रासलीला पर जया का जलजला
टीवीवाले शायद यही चाहते थे. और वह हो गया. जया बच्चन ने आखिरकार राज्यसभा के सभापति से शिकायत दर्ज करा ही दी कि रेखा के शपथ ग्रहण के दौरान अनावश्यक रूप से उनके ऊपर फोकस किया गया. प्रसारण क्योंकि राज्यसभा चैनल करता है जो कि सीधे तौर पर राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति के अधीन होता है इसलिए शिकायत उन्हीं से करना लाजिमी भी है. ... Full story
भैरो की याद में वसुंधरा की वंदना
सीकर जिले के खाचरियावास गांव में पूर्व उप राष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में प्रतिपक्ष की नेता श्रीमती वसुन्धरा राजे छाई रहीं। कई नेताओं ने उनकी तारीफ में जम कर कशीदे काढ़े। विशेष बात ये रही कि श्रीमती राजे के भाषण के दौरान सबसे ज्यादा तालियां बजीं। पांडाल में या तो भैरोंसिंह शेखावत अमर रहे के नारे लगे, या फिर वसुन्धरा राजे जिन्दाबाद-जिन्दाबाद। ... Full story
राजा की प्रायोजित रिहाई
ए राजा रिहा हो गये. एक दिन पहले ही. उन्हें उसी सीबीआई की विशेष अदालत ने जमानत दे दी जो अब तक जेल की कालकोठरी में बंद किये हुए थी. रिहा होने के बाद आज राजा संसद भी पहुंचे. कुछ मिनट के लिए शून्यकाल में हिस्सा भी लिया. पीछे की सीट पर बैठे. चेहरा दिखाया और डीएमके समर्थकों के साथ चले गये. लेकिन राजा की इस रिहाई में दो बाएं ऐसी हैं जो चौंकानेवाली हैं और इस बात की ओर इशारा करती हैं कि राजा की रिहाई प्रायोजित रिहाई है. सब कुछ पूर्व निर्धारित था सिर्फ मंचन बाकी था जिसे मंगलवार को पूरा कर दिया गया. ... Full story
