टैम का ट्रांसपेरेन्सी पैनल
टेलीवीजन के दर्शकों का हिसाब किताब रखनेवाली टैम मीडिया रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड लंबे समय से आरोपों के घेरे में है। टेलीवीजीन घराने ...
दुनिया का सबसे मंहगा एन्डरॉयड फोन!
गूगल द्वारा विकसित किया गया मोबाइल आपरेटिंग सिस्टम एन्डरॉयड ओपेन सोर्स साफ्टवेयर है। यानी, इस साफ्टवेयर का इस्तेमाल कोई भी हार्डवेयर कंपनी ...
चैनल ने ले लिया बंसल का इस्तीफा
टीवी चैनलों के अटकलों का बाजार ठंडा पड़ गया। आखिरकार रेलमंत्री पवन बंसल के इस्तीफे की खबर आ ही गई। पवन बंसल के इस्तीफे की खबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात के बाद आई है। यह सारी सूचनाएं, खबरें दो चैनल सबसे आगे आगे अपने विश्वस्त सूत्रों के हवाले से दे रहा है उसका नाम है सीएनएन-आईबीएन। इस चैनल के बारे में कहा जाता है कि यह कांग्रेस का कारीबी चैनल है। इसके करीबी होने पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए नहीं तो सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बीच हुई मुलाकात में दोनों के बीच वास्तव में क्या बात हुई अगर यह चैनल इतने दावे से बता रहा है तो निश्चित रूप से इस चैनल की पहुंच सोनिया गांधी या फिर मनमोहन सिंह तक सीधी है। कांग्रेस के करीबी इसी न्यूज चैनल सीएनएन-आईबीएन का दावा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात के वक्त सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पर दबाव डाला कि वे किसी भी सूरत में पवन बंसल का इस्तीफा ले लें। ... Full story
सरबजीत की मौत पर मीडिया का मुजरा
सरबजीत प्रकरण के दौरान इस मुद्दे पर बड़ी खबरें ब्रेक करने वाला इलेक्ट्रानिक मीडिया सरबजीत की यात्रा के अंतिम सच को भी अपने अंदाज में पेश करने में मसरूफ है। वैसा ही मीडिया तमाशा जारी है जैसा कि खबरों की कडक़ी के दौर में अक्सर सरबजीत के मामले को लेकर किया जाता रहा है। पंजाब के कस्बा भिक्खी विंड के बारे में जो लोग टीवी पर देखने के अलावा नहीं जानते उसके बारे में बता दूं कि ये जिला तरनतारन का पिछड़ा व भारत पाक सीमा से लगभग सटा वो इलाका है जहां पर अक्सर ही नशीले पदार्थों के जखीरे पकड़े जाते हैं। ... Full story
पीटने के बाद संपादक ने पत्रकार को पुलिस के हवाले किया
एक पत्रकार इस वक्त जेल में है। ऐसा नहीं है कि उसके खिलाफ किसी और ने केस किया है बल्कि कथित तौर पर उसके ही संपादक ने उसके साथ मारपीट की, और अंतत: पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दिल्ली के एक नेशनल न्यूज चैनल से जुड़ा है, इसलिए पुलिस ने इस मामले में पत्रकार की बजाय संपादक को तजरीह दी और पत्रकार को गिरफ्तार करके हवालात में डाल दिया। ... Full story
पाकिस्तान में भी पेड न्यूज
इन दिनों पाकिस्तान में आम चुनाव के खास दिन हैं। पाकिस्तान की जनरल असेम्बली के लिए आगामी 11 मई को मतदान करवाया जाएगा। यह चुनाव एक कार्यवाहक सरकार की देखरेख में करवाया जा रहा है और पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट भी आम चुनाव पर पूरी नजर बनाए हुए है। चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष हों इसके लिए पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट पूरी कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने एक लिस्ट जारी की जो सरकार और पत्रकार के बीच नापाक गठजोड़ का दस्तावेज है। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा खर्च किये पैसे का जो हिसाब किताब अपनी वेबसाइट पर डाला है उसमें बताया गया है कि पाकिस्तानी सरकार ने कैसे पत्रकारों का समर्थन हासिल करने के लिए अनाप शनाप तरीके से 17 करोड़ रूपये खर्च कर दिये। ... Full story
मीडिया में ब्राह्मणवाद का वर्चस्व
बिहार सरकार की नजर में कुल 683 पत्रकार हैं। मतलब यह कि राज्य में इतने पत्रकारों को बिहार सरकार ने सरकारी मान्यता प्रदान किया है। इनमें से 617 पत्रकारों की पृष्ठभूमि सवर्ण है। जबकि दलित पत्रकारों की कुल 9 और पिछड़े वर्ग के पत्रकारों की कुल संख्या 19 है। अति पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले पत्रकारों की कुल संख्या केवल 5 है। मीडिया में महिलाओं की भागीदारी का अनुमान केवल इसी मात्र से लगाया जा सकता है कि इनकी उपस्थिति 2 फ़ीसदी से भी कम है। सबसे खास बात यह कि बिहार सरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारियों को भी पत्रकार के रुप में मान्यता प्रदान किया है। ... Full story
बड़ा है तो बेहतर होगा
भारत के उपभोक्ता बाजार में 'बड़ा है तो बेहतर है' का नारा कभी टेलीवीजन बनानेवाली कंपनी विडियोकॉन ने दिया था, लेकिन अब उसी नारे का इस्तेमाल सैमसंग अपने कायदे फायदे के लिए कर रही है। भारत के मोबाइल बाजार में 45 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखनेवाली सैमसंग मोबाइल ने हाल में ही दो नये मेगा फोन लांच करने की घोषणा की है। इन दोनों ही स्मार्टफोन को मेगा सीरीज के तहत लांच किया जाएगा। इन दोनों ही स्मार्टफोन की खासियत इनकी बड़ी स्क्रीन है। मेगा सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन में क्रमश: 6.3 इंच और 5.8 इंच की स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाएगा। ... Full story
एनडीटीवी के ईश बने रहेंगे रवीश
रवीश कुमार ने एनडीटीवी से बाहर जाने की अफवाहों को गलत बताते हुए कहा है कि वे "एनडीटीवी में थे हैं और आगे भी यहीं रहने का इरादा है।" मीडिया में इस बात को लेकर अफवाहें उड़ी थीं कि रवीश कुमार ने एनडीटीवी से दुखी होकर इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि उन्हें हटाने के लिए एनडीटीवी पर दबाव था। देर शाम टेलीफोन पर हुई बातचीत में रवीश कुमार ने कहा कि "इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। वे यहीं थे और आज भी यहीं हैं।" रवीश कुमार इस वक्त एनडीटीवी इंडिया में कार्यरत हैं और प्राइम टाइम शो पेश करते हैं। जिस वक्त बात हुई, रवीश ने कहा कि वे अभी भी अपने शो की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए बहुत लंबी बात नहीं कर सकते हैं। ... Full story
मीडिया से गायब हैं दलित और दलित समस्याएं
मीडिया में दलितों के साथ दलित समस्याएं भी गायब है। साथ ही वे अगर मीडिया में आ भी जाये तो करेंगे क्या? एक बड़ा सवाल मौजूद है, जिस पर समग्र रूप से विचार करने की जरूरत है। मुख्य धारा की मीडिया को जनतांत्रिक कैसे बनाया जाये इस पर भी विमर्श की आवश्यकता है। रविवार को यू.पी. प्रेस क्लब लखनऊ में लेखक व पत्रकार संजय कुमार की किताब ‘मीडिया में दलित ढूंढते रह जाओगे’ के लोकार्पण के बाद वक्ताओं ने परिसंवाद में यह बातें कही। पुस्तक का लोकार्पण संयुक्त रूप से मानवाधिकार कार्यकर्ता व दलित चिंतक एस आर दारापुरी, जाने माने आलोचक वीरेन्द्र यादव, प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताहिरा हसन, दलित चिंतक अरूण खोटे और जसम के संयोजक कौशल किशोर ने किया। ... Full story
कांग्रेस की कम्युनल पॉलिटिक्स और अजमल के हवाले असम
ये अजमल कसाब तो नहीं है लेकिन इनका काम अजमल कसाब से भी खतरनाक है. इनका नाम है बदरुद्दीन अजमल कासिम. आसाम के एक स्थानीय पार्टी आल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष हैं और धुबरी से लोकसभा का प्रतनिधित्व करते हैं. आसाम का वही धुबरी जहां से आसाम के दंगों की शुरूआत हुई. धुबरी में 75 फीसदी से अधिक मुस्लिम आबादी है इसलिए बदरूद्दीन अजमल इस इलाके के बेताज बादशाह हैं. ... Full storyFeatured author
Diwakar Muktibodh
दिवाकर मुक्तिबोध प्रसिद्ध कवि गजानन माधव मुक्तिबोध के पुत्र और वरिष्ठ पत्रकार हैं. दैनिक भास्कर के रायपुर-विलासपुर संस्करण के संपादक रहे. वर्तमान समय में रायपुर से प्रकाशित एक स्थानीय दैनिक के संपादक. संपादन और लेखन के साथ साथ सामाजिक रूप से भी सक्रिय.Latest on visfot
- 'उनके बुलेट का जवाब है हमारे पास'
- पीएम ने जताई चिंता, सीएम ने की आपात बैठक
- विकल्पहीन विकल्प का रास्ता
- अमर ने मिलाया बेनी बाबू से हाथ?
- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, कर्मा सहित दर्जनभर कांग्रेसी नेताओं की मौत
- क्रिकेट के कीचड़ में कमल कांग्रेस
- मुकेश 'भाई' के मोइली
- ईसाई आतंकवाद का 709
- फिक्सिंग का 'गुरु' गिरफ्तार
- आईपीएल के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ फिक्सिंग और करप्शन
1
Displaying
1 - 10
of
5974





