Home | ELECTION

ELECTION

माया पर पड़ी महिलाओं की मार

उत्तर प्रदेश में हार के बाद बसपा प्रमुख बहन मायावती ने अपनी हार के लिए कांग्रेस और भाजपा को यह कहते हुए ...

पहाड़ हो गया बहुमत

हालांकि चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के सामने पेश जरूर कर दिया है लेकिन उत्तराखंड के ...

सपा की आंधी में उड़ गई प्रियंका गांधी
 

सपा की आंधी में उड़ गई प्रियंका गांधी

यूपी में कांग्रेस की हार ने राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा की छवि पर भी असर डाला है। राहुल ने पूरे प्रदेश का अभियान अपने कंधों पर ढोया तो अमेठी- रायबरेली का घरेलू किला बचाने के लिए प्रियंका को मैदान में उतार दिया। इसके बावजूद जनता ने गांधी परिवार के करिश्मे को खारिज कर दिया। सोनिया के संसदीय क्षेत्र में पार्टी का खाता तक नहीं खुला। प्रियंका ने जिन क्षेत्रों में पति और बच्चों के साथ प्रचार की कमान संभाली वहां तो पार्टी के लिए इज्जत बचाना मुश्किल हो गया। ... Full story

उम्मीद से भी आगे निकल गई साइकिल
 

उम्मीद से भी आगे निकल गई साइकिल

समाजवादी पार्टी ने जब अपना प्रचार अभियान शुरू किया था तो उसने नारा गढ़ा था उम्मीद की साईकिल. समाजवादी पार्टी को उम्मीद थी कि इस बार मायावती के निरंकुश तंत्र ने प्रदेश में जो मायूसी पैदा की है उससे निजात पाने की उम्मीद में लोग साइकिल पर सवार होंगे. लोग साइकिल पर सवार हुए लेकिन जब पूरे पूरे नतीजे सामने आये तो खुद समाजवादी पार्टी के नेताओं को यकीन नहीं हो रहा है कि साइकिल उम्मीद से भी आगे कैसे निकल गई? ... Full story

10 जनपथ में प्रेस कांफ्रेस के बाद प्रियंका के साथ जाते राहुल गांधी
 

राहुल ने कहा हार स्वीकार

उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस के चाटुकारों ने जिस तरह से युवराज राहुल गांधी की चरण वंदना शुरू कर दी थी और हार की आशंकाओं के बीच सारा दारोमदार अपने सिर लेने लगे थे उसे राहुल गांधी ने शाम होते होते अपने सिर ले लिया. उत्तर प्रदेश के अभियान पर निकले राहुल गांधी संभवत: दूसरी बार एक जिम्मेदार राजनीतिक व्यक्ति के रूप में नजर आये और मीडिया के सामने आकर यह कहने की हिम्मत दिखाई कि हार के लिए वे जिम्मेदार हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश में प्रचार अभियान का दारोमदार उनके ही सिर पर था. ... Full story

सपा हुई सरताज, भाजपा-कांग्रेस पर गिरी गाज
 

सपा हुई सरताज, भाजपा-कांग्रेस पर गिरी गाज

सुबह की शुरूआत दोपहर बारह बजते बजते देश के दो बड़े राजनीतिक दलों के लिए रुदन में तब्दील होने लगा है. उत्तर प्रदेश में सुबह जहां भाजपा और कांग्रेस पूर्व के परिणामों के अनुसार इस बार बढ़त लेते दिख रहे थे, वे अपनी अपनी औकात में आ गये हैं. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरताज बनने की ओर अग्रसर है. कुल 403 सीटों में 396 सीटों का रुझान चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है जिसमें समाजवादी पार्टी को 193 सीटों पर बढ़त मिल रही है. 87 सीटों पर बढ़त के साथ बसपा दूसरे और 48 और 40 सीटों के साथ भाजपा और कांग्रेस तीसरे और चौथे नंबर चली गई है. राष्ट्रीय लोकदल को 9 तथा अन्य को अन्य को 18 सीटें मिलती दिख रही हैं. हालांकि अभी तक किसी भी सीट का परिणाम घोषित नहीं हुआ है. ... Full story

सपा सबसे आगे, बसपा नंबर दो
 

सपा सबसे आगे, बसपा नंबर दो

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. दूसरे घण्टे में 10 बजे तक जो रुझान सामने आ रहे हैं उसमें उत्तर प्रदेश में निर्विवाद रूप से समाजवादी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है जबकि पंजाब में कांग्रेस को करारा झटका लग रहा है. पंजाब में शिरोमणि अकाली दल कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ती हुई दोबारा सत्ता में लौटती दिखाई दे रही है. ... Full story

पहले घण्टे में भाजपा का पलड़ा भारी
 

पहले घण्टे में भाजपा का पलड़ा भारी

पांच राज्यों के लिए हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का काम शुरू हो गया है. सुबह 8 बजे शुरू हुए मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में 72 और पंजाब 52 केन्द्र बनाए हैं. इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के कारण परिणाम तेजी से प्राप्त होते हैं इसलिए एक घण्टे के भीतर ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और पंजाब के रूझान सामने आने लगे हैं. एक घण्टे के भीतर नौ बजे तक जो रुझान सामने आ रहे हैं उसमें सभी संभावनाओं को पलटते हुए भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. ... Full story

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलायम सिंह यादव
 

उत्तर प्रदेश में 250 सीटों के साथ लौटेगा समाजवाद

अपने राजनीतिक सर्वे के लिए मशहूर सीएसडीएस ने इस बार उत्तर प्रदेश चुनावों में अंग्रेजी चैनल सीएनएन-आईबीएन और द वीक के लिए जो सर्वे किया है वह सपा के सिर पर ताज रखने की संभावना ही नहीं दिखा रहा है. अगर सर्वे को सही मानें तो उत्तर प्रदेश में सपा की आंधी बही है और समाजवादी पार्टी को बीस साल के इतिहास की सबसे बड़ी जीत मिलने जा रही है. सीएसडीएस का सर्वे कह रहा है कि 34 प्रतिशत वोट के बल पर पर समाजवादी पार्टी को 232 से 250 सीटें मिल सकती हैं. ... Full story

हापुड़ में चुनावी रैली को संबोधित करते राहुल गांधी. साथ में मंच पर मौजूद हैं दीपेन्द्र हुड्डा और पीएल पुनिया
 

चिट्ठी लिखने से विकास नहीं होता

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ में आयोजित एक चुनावी रैली में मायावती को निशाना बनाते हुए कहा कि चिट्ठी लिखने और वायदे करने से कुछ नहीं होता। जनता काम चाहती है और प्रधानमंत्री डा. मनमोहन के नेतृत्व वाली कांग्रेस की केंद्र सरकार ने जनता के हित में काम करके दिखाया है। अपनी चुनावी सभाओं में मायावती बार बार कहती रहती हैं कि उन्होंने कई योजनाओं के बारे में केन्द्र को चिट्ठियां लिखीं लेकिन केन्द्र ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके कारण उत्तर प्रदेश का विकास नहीं हो पाया। ... Full story

1 2 3 4 5 6 7 8 next total: 76 | displaying: 1 - 10
  1. बाढ़ से ज्यादा झूठ का प्रकोप (5.00)

  2. अब शुरू हुआ असली खेल (5.00)

  3. आसान नहीं है कश्मीर का समाधान (5.00)

  4. अशोक चव्हाण ने इस्तीफा दिया, कलमाड़ी हटाये गये (5.00)

  5. बुर्के को बैन करो! (5.00)

find us on facebook
follow us on twitter

Featured author

Prakash Ray

Prakash Ray

प्रकाश कुमार रे अब स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे हैं. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में लंबे तक छात्र राजनीति करने के बाद सामाजिक जीवन और पत्रकारिता में हस्तक्षेप. फिलहाल स्वतंत्र पत्रकारिता और लेखन के साथ साथ bargad.org के संचालक.