डेली न्यूज एक्टिविस्ट

Apr

14

2011

1
Comments

करप्शन किंग जवाब तलब

By

शांति भूषण और प्रशांत भूषण द्वारा स्टांप ड्यूटी की चोरी करके हासिल किया गया घर शांति भूषण और प्रशांत भूषण द्वारा स्टांप ड्यूटी की चोरी करके हासिल किया गया घर

ज्ञातव्य है कि 12 अक्टूबर 2010 को देश के पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण, उनके वरिष्ठ पुत्र प्रशान्त भूषण, उनके द्वितीय पुत्र जयंत भूषण एवं उनकी पुत्री शेफाली भूषण के नाम बंगला नम्बर 19 (पुराना) 77/29 (नया) तथा 19-ए (पुराना) 79/31 (नया) एल्गिन रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग की भूमि सहित बने हुए बंगले को ‘एग्रीमेंट टू सेल’ रजिस्ट्री मात्र एक लाख रुपये में की गयी है। यह ‘एग्रीमेंट टूल सेल’ हरिमोहन दास टंडन, सुधीर टंडन एवं सतीश टंडन ने 12 अक्टूबर 2010 को दो हजार रुपये के स्टाम्प पेपर पर मात्र पांच हजार रुपये का भुगतान लेकर किया था।

एग्रीमेंट टू सेल के समझौते के तहत 31 दिसम्बर 2010 तक उक्त भूमि की रजिस्ट्री की जानी थी। गत 29 नवम्बर 2010 को उक्त भूमि की रजिस्ट्री के विलेख जब उपनिबंधक कार्यालय में प्रस्तुत किये गये तो उसमें कुल स्टाम्प शुल्क 47,700 रुपये मूल्य का लगाया गया था। रजिस्ट्री विलेख के अनुसार इस भवन-भूमि का नगर निगम का वार्षिक मूल्यांकन 33,660 रुपये है, जिसका बीस गुना 6,67,000 रुपये होता है। इस 6,67,000 रुपये पर 46,700 रुपये मूल्य की स्टाम्प ड्यूटी होती है। एग्रीमेंट टू सेल के समय 2000 रुपये मूल्य की स्टाम्प ड्यूटी लगायी गयी थी इसलिए रजिस्ट्री विलेख के

Apr

13

2011

15
Comments

करप्शन किंग हैं शांति भूषण और प्रशांत भूषण

By

अन्ना हजारे के धरना स्थल पर मौजूद शांति भूषण को लोकपाल के लिए गठित संयुक्त समिति का को-चेयर बनाया गया है अन्ना हजारे के धरना स्थल पर मौजूद शांति भूषण को लोकपाल के लिए गठित संयुक्त समिति का को-चेयर बनाया गया है

इलाहाबाद के सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके में 12 अक्टूबर 2010 को देश के पूर्व कानून मंत्री शान्ति भूषण, उनके वरिष्ठ वकील पुत्र प्रशान्त भूषण, उनके द्वितीय पुत्र जयंत भूषण एवं उनकी पुत्री शेफाली भूषण के नाम बंगला नम्बर 19 (पुराना) 77/29 (नया) तथा 19-ए (पुराना) 79/31 (नया) एल्गिन रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग की कुल भूमि 7818 वर्ग मीटर है। भूमि सहित बने हुए बंगले की ‘एग्रीमेंट टू सेल’ रजिस्ट्री मात्र एक लाख रुपये में की गयी है। यह ‘एग्रीमेंट टू सेल’ हरिमोहन दास टंडन, सुधीर टंडन एवं सतीश टंडन ने 12 अक्टूबर 2010 को दो हजार रुपये के स्टाम्प पेपर पर मात्र पांच हजार रुपये का भुगतान लेकर किया है।

गौरतलब है कि इस बंगले में शांति भूषण वर्षों से किरायेदार हैं और इसका विवाद भी कचहरी में चल रहा था। लेकिन सूट नम्बर 516/2000 में 5 अक्टूबर 2010 को दोनों पक्षों में समझौता दाखिल हुआ तथा प्रथम पक्ष हरिमोहन दास टंडन 7818 वर्गमीटर भूमि जिसमें बंगला निर्मित है, को दूसरे पक्ष शांतिभूषण एवं अन्य को मात्र एक लाख रुपये में बंगले को जमीन सहित बेचने के लिए राजी हो गये। इसके साथ ही दोनों पक्षों में किराये के बकाये और बेदखली के विरुद्घ दायर वाद नम्बर

total: 2 | displaying: 1 - 2