नौकरशाही
Apr
25
2011
अब उद्योगजगत की बत्ती भी जलाएंगे नवनीत सहगल
By
उत्तर प्रदेश राज्य इंडस्ट्रियल कारपोरेशन (यूपीएसआइडीसी) के प्रबंध निदेशक पद से सुरेन्द्र कुमार वर्मा को रविवार को हटा दिया गया। वह अब केवल भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के ही सचिव रहेंगे। मुख्यमंत्री के सचिव नवनीत सहगल को यूपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। शासन ने रविवार को यह आदेश जारी किये हैं। सहगल यूपीएसआईडीसी के अध्यक्ष के अलावा अन्य कई विभागों के सचिव और पावर कारपारेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं। प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख सचिव नवतेज सिंह को वर्तमान पद के साथ राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक पॉवर कारिडोर में यह चर्चा आम है कि निजी तौर पर मायावती का फाइनेन्सियल मैनेजमेन्ट नवनीत सहगल ही देखते हैं. विजय शंकर पाण्डेय की नादान हरकतों ने मायावती को संकट में डाल दिया है और हसन अली के रैकेट तक उनका नाम पहुंच गया है. लेकिन नवनीत सहगल के कुशल पूंजी प्रबंधन के कारण फिलहाल मायावती निश्चिंत हैं. चुनाव से ठीक पहले महत्वपूर्ण औद्योगिक विभाग अपने सबसे विश्वसनीय सचिव के हवाले करके मायावती क्या संकेत देना चाहती हैं, इसे आप खुद समझ सकते हैं.

