Home | NEWS

NEWS

संगमा के नाम पर शुरू हुआ संगम

देश के आगामी राष्ट्रपति प्रत्याशी के लिए पहली बार कोई नाम मजबूती से सामने आ गया है। पीए संगमा के नाम पर ...

हम रउआ सबके भावना समझतानी

भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किये जाने की आज एक बार फिर लोकसभा में जोरदार मांग उठी और सरकार ...

शो के दौरान आमिर खान को हसरत से देखता हरीश अय्यर
 

गे निकला आमिर खान का यौन पीड़ित हरीश

अर्थमेव जयते के जरिए करोड़ों पीट रहे आमिर खान के शो सत्यमेव जयते के दूसरे ही एपिशोड पर सवालिया निशान लग गया है. यह सवालिया निशान एक बार फिर सोशल मीडिया ने खड़ा किया है कि आमिर खान के शो में यौन पीडित वह नौजवान आईबीएन-7 के जिंदगी लाइव में गे कैसे हो जाता है? हरीश अय्यर नाम के इस शख्स के ऊपर सोशल मीडिया मे जमकर बहस हो रही है. ... Full story

चीन जब चाहता है भारत में चहलकदमी करके चला जाता है
 

चीन जब चाहता है भारत में चहलकदमी करके चला जाता है

चीनी सैनिकों जब मन करता है तब वे भारत चले आते हैं. घूमते टहलते हैं और वापस चले जाते हैं. यह कोई खोजी रिपोर्ट नहीं है बल्कि भारत के रक्षामंत्री ए के एण्टनी का बयान है कि पिछले दो सालों में चीन ने पांच सौ बार भारतीय सीमाओं में प्रवेश किया है. साफ है, भारत को लेकर चीन बहुत ज्यादा आक्रामक हो गया है और उसे भारतीय सीमाओं की भी परवाह नहीं रह गई है. ... Full story

भैरो की याद में वसुंधरा की वंदना
 

भैरो की याद में वसुंधरा की वंदना

सीकर जिले के खाचरियावास गांव में पूर्व उप राष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में प्रतिपक्ष की नेता श्रीमती वसुन्धरा राजे छाई रहीं। कई नेताओं ने उनकी तारीफ में जम कर कशीदे काढ़े। विशेष बात ये रही कि श्रीमती राजे के भाषण के दौरान सबसे ज्यादा तालियां बजीं। पांडाल में या तो भैरोंसिंह शेखावत अमर रहे के नारे लगे, या फिर वसुन्धरा राजे जिन्दाबाद-जिन्दाबाद। ... Full story

राजा की प्रायोजित रिहाई
 

राजा की प्रायोजित रिहाई

ए राजा रिहा हो गये. एक दिन पहले ही. उन्हें उसी सीबीआई की विशेष अदालत ने जमानत दे दी जो अब तक जेल की कालकोठरी में बंद किये हुए थी. रिहा होने के बाद आज राजा संसद भी पहुंचे. कुछ मिनट के लिए शून्यकाल में हिस्सा भी लिया. पीछे की सीट पर बैठे. चेहरा दिखाया और डीएमके समर्थकों के साथ चले गये. लेकिन राजा की इस रिहाई में दो बाएं ऐसी हैं जो चौंकानेवाली हैं और इस बात की ओर इशारा करती हैं कि राजा की रिहाई प्रायोजित रिहाई है. सब कुछ पूर्व निर्धारित था सिर्फ मंचन बाकी था जिसे मंगलवार को पूरा कर दिया गया. ... Full story

राजा को जमानत बाजार को राहत
 

राजा को जमानत बाजार को राहत

पूर्व संचार मंत्री ए राजा को जमानत मिल गई है। वे पिछले 15 महीनों से तिहाड़ जेल में बंद थे। विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओपी सैनी ने राजा को जमानत देते हुए कहा कि, ‘‘जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया है।’’ अदालत ने द्रमुक सांसद राजा को बीस लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो बांड पर जमानत देने का आदेश दिया। ए राजा पिछले साल 2 फरवरी से तिहाड़ जेल में बंद हैं। ... Full story

विवादों के विश्वविद्यालय में नियुक्तियों में भाई भतीजावाद
 

विवादों के विश्वविद्यालय में नियुक्तियों में भाई भतीजावाद

मप्र हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि में हुई नियुक्तियों को चुनौती दी गई है। याचिका में सनसनीखेज आरोप लगाया गया है कि विवि के रजिस्ट्रार और खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री और विवि की सामान्य सभा के अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने अपने चहेतों की नियुक्तियां कराकर उन्हें उपकृत किया है। ... Full story

संकट में है समाज का रेडियो
 

संकट में है समाज का रेडियो

सरकार बड़ी टेलिकॉम कंपनियों से ऊंची कीमत पर स्पेक्ट्रम की फीस वसूले तो समझ में आता है कि मुनाफाखोर कंपनियां सरकार को पैसा देने में सक्षम हैं। लेकिन उनका क्या जो स्पेक्ट्रम तो इस्तेमाल करते हैं लेकिन मुनाफाखोरी के लिए नहीं बल्कि सामुदायिक रेडियो स्टेशनों को चलाने के लिए। लेकिन समाज के बाजे का बाजा बजाने की तैयारी कर ली गई है। भारत में चार हजार सामुदायिक रेडियो स्थापित कर सूचना-संचार क्रांति का लाभ वंचित तबकों को पंहुचाने के लिए पिछले कुछ साल से पुरजोर कोशिश कर रहे सूचना प्रसारण मंत्रालय को भनक तक नहीं लगी कि संचार मंत्रालय फीस बढ़ाने जा रहा है। और बढ़ोतरी भी थोड़ी-बहुत नहीं सीधी करीब पांच गुणा। पहले यह 19000 रूपये होती थी और अब बढ़ कर हो गई है नब्बे हजार प्रति वर्ष। लिहाजा, आलम यह है कि देश के कार्यरत करीब 132 ऐसे स्टेशनों पर बंदी की तलवार लटक गई है। ... Full story

2012 के बाद भी रहेगी दुनिया
 

2012 के बाद भी रहेगी दुनिया

माया कैलेंडर में खुला असली राज! नास्त्रेदामस और माया सभ्यता की दुहाई देकर जहां इस वर्ष दुनिया का अंत होने की भविष्यवाणियां की जा रही थीं वही ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के एक अज्ञात संस्करण से खुलासा हुआ है कि कम से कम अगले छह हजार वर्षों तक पृथ्वी पर मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयंकारी आपदा नहीं आएगी। ... Full story

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 next last total: 1150 | displaying: 1 - 10
  1. बाढ़ से ज्यादा झूठ का प्रकोप (5.00)

  2. अब शुरू हुआ असली खेल (5.00)

  3. आसान नहीं है कश्मीर का समाधान (5.00)

  4. अशोक चव्हाण ने इस्तीफा दिया, कलमाड़ी हटाये गये (5.00)

  5. बुर्के को बैन करो! (5.00)

find us on facebook
follow us on twitter

Featured author

Virendra Jain

Virendra Jain

सन 1969 से देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रहे वीरेन्द्र जैन जनवादी लेखक संघ के भोपाल ईकाई के अध्यक्ष रहे हैं. व्यंग पर चार पुस्तकें प्रकाशित. संप्रति भोपाल में निवास और स्वतंत्र लेखन.