मुसलमान न जाएं अन्ना के आंदोलन में
दिल्ली में जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी ने कहा है कि "अन्ना हजारे के आंदोलन से मुसलमान अपने आपको दूर रखें." दिल्ली से प्रकाशित होनेवाले एक अखबार ने शाही इमाम के हवाले से खबर दी है कि शाही इमाम नहीं चाहते हैं कि मुसलमान अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन करें या रामलीला मैदान जाएं.
सैय्यद बुखारी का तर्क है कि क्योंकि अन्ना हजारे के आंदोलन में भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारे लग रहे हैं इसलिए मुसलमानों को अन्ना के आंदोलन से अपने आपको दूर रखना चाहिए. बुखारी का तर्क है कि इस्लाम में देश या मातृभूमि की पूजा करने की मनाही है. ऐसे में मुसलमान अन्ना हजारे के आंदोलन में कैसे शामिल हो सकते हैं जो कि इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है. बुखारी का कहना है कि अगर अन्ना भ्रष्टाचार की बजाय सांप्रदायिकता को खत्म करने का आंदोलन करते तो जरूर उनके साथ खड़े होते.
दिल्ली में जिस स्थान पर रामलीला मैदान स्थित है उसके ठीक बगल में मुसलमानों की बड़ी आबादी रहती है. यहां रहनेवाले मुसलमान न केवल अन्ना के आंदोलन में शिरकत कर रहे हैं बल्कि वहां आने जानेवाले लोगों के लिए खाने पीने का भी इंतजाम कर रहे हैं. ऐसे में शाही इमाम की इस अपील का मुसलमानों पर कुछ खास असर होगा ऐसा लगता नहीं है. वैसे भी सैयद बुखारी की स्वीकार्यता दिल्ली के ही मुसलमानों में बहुत सीमित है.
Rate this article
गे निकला आमिर खान का यौन पीड़ित हरीश
अर्थमेव जयते के जरिए करोड़ों पीट रहे आमिर खान के शो सत्यमेव जयते के दूसरे ही एपिशोड पर सवालिया निशान लग गया है. यह सवालिया निशान एक बार फिर सोशल मीडिया ने खड़ा किया है कि आमिर खान के शो में यौन पीडित वह नौजवान आईबीएन-7 के जिंदगी लाइव में गे कैसे हो जाता है? हरीश अय्यर नाम के इस शख्स के ऊपर सोशल मीडिया मे जमकर बहस हो रही है. ... Full story

