खाने पर सबसे कम खर्च करते हैं मप्र के लोग
भोपाल. मध्य प्रदेश का देश का दूसरा ऐसा राज्य है, जहां के बाशिंदे खाने पर सबसे कम खर्च करते हैं। जबकि नंबर एक पर बिहार है। देश के पिछड़े राज्यों में शुमार कई राज्य इस लिस्ट में शुमार हैं। बिहार और मप्र के बाद छत्तीसगढ़ और उप्र का नंबर है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय सैम्पल सर्वेक्षण के तहत जुलाई २००९ और जून २०१० के बीच सर्वेक्षण के लिए गए नमूने पर आधारित है।
छग, उप्र राजस्थान से कम खर्च करते हैं मप्र के लोग
मध्य प्रदेश के वाशिंदे खाने पर अपने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र से कम ही खर्च करते हैं। प्रदेश से ही अलग होकर बने छत्तीसगढ़ के शहरी नागरिक ७२० रूपए प्रति माह खाने पर खर्च करते हैं। जबकि मध्य प्रदेश का आकंड़ा ६९४ रुपए है। इसी तरह महाराष्ट्र के नागरिक ९९९ रुपए, गुजरात ८८२ रुपए और उत्तर प्रदेश ७२८ रुपए और राजस्थान के शहरी नागरिक ७९८ रुपए प्रति माह खाने पर खर्च करते हैं।
मध्य प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय २२७० रुपए प्रति माह है। जबकि खर्च १६६६ रुपए प्रति माह है। कुल खर्च का करीब ४२ फीसदी खाने पर खर्च हो जाता है।
सबसे कम प्रतिव्यक्ति आय
देश में सबसे कम प्रतिव्यक्ति आय बिहार की है। बिहार में एक व्यक्ति एक साल में औसत सिर्फ १६७१५ रुपए ही कमा पाता है। जबकि इसके बाद आसाम, झारखंड जैसे राज्यों का आता है। आसाम में २७,१९७ रुपए, झारखंड में २७,१३२ रुपए, मप्र में २७,२५० रुपए, और उप्र में प्रतिव्यक्ति आय २३,३९५ रुपए है।
बिहार - १६७१५
आसाम - २७१९७
झारखंड - २७१३२
मप्र - २७२५०
मणिपुर - २७३३२
उप्र - २३३९५
खाने पर सबसे कम खर्च करने वाले राज्य
राज्य कुल आय-मासिक कुल खर्च-मासिक खाने पर खर्च-मासिक
बिहार १३४३.२५ १२३८ ६५५
मप्र २२७० १६६६ ६९४
छत्तीसगढ़ ३१७१ १६४७ ७२०
उप्र १९१७ १५७४ ७२८
उड़ीसा २७६९ १५४८ ७४९
खाने सबसे अधिक खर्च करने वाले राज्य
राज्य कुल आय-मासिक कुल खर्च-मासिक खाने पर खर्च-मासिक
आंध्रप्रदेश ४२५२ २२३८ १००२
हरियाणा ६५६५ २३२१ १००१
महाराष्ट्र ६७६९ २३३७ ९९९
केरल ४९३१ २४१३ ९७०
पंजाब ५१७९ २१०९ ९३३
Rate this article
गे निकला आमिर खान का यौन पीड़ित हरीश
अर्थमेव जयते के जरिए करोड़ों पीट रहे आमिर खान के शो सत्यमेव जयते के दूसरे ही एपिशोड पर सवालिया निशान लग गया है. यह सवालिया निशान एक बार फिर सोशल मीडिया ने खड़ा किया है कि आमिर खान के शो में यौन पीडित वह नौजवान आईबीएन-7 के जिंदगी लाइव में गे कैसे हो जाता है? हरीश अय्यर नाम के इस शख्स के ऊपर सोशल मीडिया मे जमकर बहस हो रही है. ... Full story

