दिनेश शाक्य
सपा ने रद्द किया आजम खान का निष्कासन
इटावा/लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आजम खान का निष्कासन रद्द कर दिया है. सैफई में संवाददाताओं से बात करते हुए पार्टी के महासचिव डॉ राम गोपाल यादव ने कहा है कि "मोहम्मद आजम खान का सपा से निष्कासन रद्द कर दिया गया है और हम उम्मीद करते हैं कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए फिर से काम करेंगे."
पंचायत का चुनाव भी नहीं जीत सका मुलायम के परिवार का चिराग
मुलायम सिंह यादव के परिवार को एक बार फिर से हार का सामना करना पडा है। पंचायत चुनाव मे पहली बार राजनैतिक तौर पर किस्मत अजमाने उतारे गये आदित्य यादव राजनीति की पहली ही सीढी पर लडखडा गये है। समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव मे करारा झटका लगा है क्योकि मुलायम सिंह यादव का भतीजा आदित्य यादव सपा यानि अपने घर मे ही हार गया है। जिस इलाके से आदित्य यादव की हार हुई है वो उनके पिता शिवपाल सिंह यादव का निर्वाचन क्षेत्र है।...डकैती छोड़ दी, पर पुलिस पीछा नहीं छोड़ती
पुलिस कहती है कि चंबल से डाकुओं का खात्मा हो गया है. इसमें बहुत हद तक सच्चाई भी है लेकिन डाकुओं के खात्मे के बाद भी पुलिस का काम खत्म नहीं हुआ है. जो डाकू डकैती छोड़कर शहरों में मजदूरी करने चले गये या कुछ तो बाकायदा साधु सन्यासी हो गये. पुलिस अभी भी उनके पीछे पड़ी हुई है और खोज खोज कर गिरफ्तार कर रही है. दिनेश शाक्य की रिपोर्ट-...चंबल की वादियों से बिग बॉस के घर तक सीमा परिहार
चंबल की खूंखार वादियो मे अपने आंतक का डंका मचाने के बाद अपनी हकीकत की कहानी मे खुद को उतारने वाली सीमा परिहार अब टेलीविजन पर नजर आयेगी। यह पहला मौका होगा जब बिग बॉस जैसे कार्यक्रम के जरिये किसी खूखांर महिला अपराधी को छोटे पर्दे पर दर्शक देखेगे। वुंडेड नामक फिल्म के जरिये सीमा परिहार की कहानी देशवासी पहले ही देख चुके है जिसमे खुद सीमा परिहार ने किरदार अदा किया है।...पिता ही निकला बेटी का हत्यारा
ऑनर किलिंग के लिये कुख्यात पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाको का असर अब इटावा जैसे छोटे जिलो मे नजर आने लगा है। इटावा जिले के उसराहार इलाके के किशनपुर गांव मे गैर बिरादरी के लडके से इश्क करना एक लडकी को महंगा पडा गया जब उसके पिता और चाचाओं मे लड़की को मौत के घाट उतार कर अपना जुनून शांत किया था।...सड़ रहा है 6600 मीट्रिक टन अनाज
शरद पवार साहब का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया जा सकता. अनाज भले ही सड़ जाए लेकिन उसे मुफ्त में गरीबों को देना संभव नहीं है. शरद पवार कितने संवेदनशील हैं यह उनके इस बयान से ही पता चलता है लेकिन भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में अनाज किस बेकदरी से सड़ाए जा रहे हैं इसका नमूना इटावा के इस गोदाम पर आकर पता चलता है. भारतीय खाद्य निगम की इटावा गोदाम का जायजा ले रहे हैं दिनेश शाक्य-...कूड़े में मायावती
यह माया राज है। वह माया जिसके खौफ से अधिकारियों को नींद नहीं आती थी। ख्वाबों में मुख्यमंत्री की दहशत नींद उड़ा देती थी, परंतु आज वहीं मुख्यमंत्री मायावती के होर्डिंग्स कूढ़े के ढेरों की शोभा बढ़ा रहे हैं। गंदगी में जीने वाले जानवर इन होर्डिंग्स के साथ अठखेलियां कर रहे हैं। हद तो यह है कि सूबे के मुखिया की इस बेकदरी से प्रशासन पूरी तरह से बेखबर है।...कुख्यात चंबल घाटी होगी विख्यात
दस्यु संरक्षण के लिए कुख्यात रहीं चंबल की वादी की तस्वीर बदलने के लिए की जा रही कवायद का एक हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रकृति की तमाम अद्भुत धरोहरों को अपने आगोश में समाने वाली इन्हीं वादियों के प्रति राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने आने वाले देशी व विदेशी सैलानियों के अंतःमन में रम चुकी कुख्यात चंबल घाटी को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात करने का प्रयास मध्य प्रदेश के भिंड जिला प्रशासन ने कर दी है। चंबल चेलेंज नाम से तैयार कराए गए इस प्रोजेक्ट में पर्यटक चंबल की घाटी में संरक्षित दुर्लभ प्रजाति के जलीय जीवों के दीदार तो कर ही सकेंगें अपितु मिट्टी के पहाड़ों पर रोमांचक खेलों का आनंद भी उठा सकेंगें।...नंदी पर हमले की हो सीबीआई जांच: शिवपाल
लखनऊ। "मुख्यमंत्री मायावती ने जॉच की कार्यवाही पूरी हुए बिना ही संस्थागत वित्तमंत्री नंदी पर हमले में समाजवादी पार्टी को दोषी ठहराकर अपनी पार्टी के अन्दरूनी झगड़ों पर पर्दा डालने और असली अपराधियों को बचाने का काम किया है।" समाजवादी पार्टी के नेता ओर उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता विरोधी दल ने मायावती पर आरोप लगाते हुये कहा कि बसपाईयो की करतूत छिपाने के लिये सपा नेताओ को जिम्मेदार ठहरा रहे है. श्री यादव ने मांग की कि हकीकत का पता लगाने के लिये सीबीआई जांच बेहद जरूरी है।...कितना कामयाब होगा मुलायम का माफीनामा
जैसे तलाक देने के लिये तलाक को तीन बार बोला जाता है बिल्कुल इसी अंदाज मे सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने कल्याण सिंह से अपने संबधो को लेकर माफी मांग कर मुसलमानो को रिझाने के लिये फिर से ट्रांपकार्ड फेंका है। अब देखना है कि मुलायम का यह ट्रांपकार्ड क्या हकीकत मे मुसलमानो को रिझाने मे कामयाब होगा।...Author info
