रुपेश पाण्डेय
जान दे रहे हैं, जमीन नहीं देंगे
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित शहरों को बसाने के लिए मायावती सरकार ने किसानों को मुआवजा देने के लिए जो फार्मूला निकाला है उसे किसानों ने खारिज कर दिया है. मायावती ने फार्मूला निकाला है कि या तो किसान अगले 33 साल तक 20 हजार रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से हर साल भुगतान ले लें या फिर एकमुश्त 2 लाख 40 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से भुगतान लेकर जमीन जेपी समूह को सौंप दें.
शिक्षा में 'सिद्ध' प्रयोग की साधना
कलकत्ते में पैदा हुए, दिल्ली आई,आई टी से सिविल इंजिनियरिंग मे पढ़ाई की और कुछ दिन तक उत्तर बिहार में रसायन का उद्योग चलाया। लेकिन मन उखड़ा और कुछ अलग करने की धुन लगी तो चले आये मसूरी। पिछले बीस साल से सिद्ध संस्था के माध्यम से मसूरी के आस पास के इलाके में शिक्षा का प्रयोग कर रहे है। इनका नाम है पवन कुमार गुप्ता। आप पूछ सकते हैं कि ये पवन गुप्ता आखिर हैं कौन? ...बहुजन हिताय सर्वजन दुखाय
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती अपने मूल एजेण्डे पर वापस आ रही हैं. यानी कि “सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय” की बजाय वे फिर “बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय” उनका नारा बुलंद होने को है. सत्ता और संगठन से सवर्णो खासकर ब्राह्मणों की छंटनी इसका संकेत करती है। यह एक गंभीर राजनैतिक विश्लेषण का प्रश्न है कि महज तीन साल में ही ऐसा क्या हुआ कि जिस राजनैतिक समीकरण की बदौलत मायावती को सत्ता मिली और उन्हें राजनीति का माहिर खिलाड़ी माना जा रहा था, वह टूट गया।...भाजपा के धरने पर माया की मार, 70 घायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंहगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित धरने पर मायावती प्रशासन ने जमकर डंडे बरसाये. परिणाम यह हुआ कि धरने पर आये लगभग 25 हजार लोगों में करीब सत्तर लोग घायल हो गये जिनमें से सात ही हालत नाजुक बतायी जा रही है. ...अजय राय कांग्रेस के साथ, अन्य माफिया भी इंतजार में
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के दिन फिरने लगे हैं. अगर ऐसा नहीं होता तो फिर माफिया कांग्रेस की ओर अपना रुख कभी नहीं करते. कोलअसला से विधायक अजय राय ने आखिरकार कांग्रेस का दामन पकड़ लिया है और कांग्रेस ने विधानसभा में बैठने के लिए अपने मित्र का दर्जा दे िदया है. ...माफिया डॉन बृजेश सिंह की पत्नी को बसपा से टिकट
उत्तर प्रदेश के माफिया डान को आखिरकार बसपा में प्रवेश मिल ही गया. बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान भले ही ब्रिजेश सिंह को टिकट न दिया हो लेकिन अब बसपा ने ब्रिजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह उर्फ पूनम सिंह को बनारस स्थानीय निकाय चुनाव में एमएलसी के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है....Author info
