सरमन नगेले
आरटीआई का दिल है इंटरनेट
इन्टरनेट आरटीआई का दिल है, यह बात किसी आईटी प्रोफेसनल या इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा अथवा ईमेल सेवा प्रदाता कंपनी ने नहीं कही, बल्कि ऐसे शख्स श्री वजाहत हबीबुल्लाह ने कही, जो केन्द्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त रहे हैं। जिस कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त ने दिल की बात दिल से जोड़कर कही, उस कार्यक्रम में मैं भी मौजूद था। मैंने कार्यक्रम में आये भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों व अन्य देशों से आये विषय विशेषज्ञों से आरटीआई को इन्टरनेट के जरिए प्रोत्साहित करने की बात कही।
सोशल मीडिया के आगोश में सिमटती दुनिया
ट्विटर पर ट्वीट करिए, ब्लागर पर ब्लाग लिखिए और फेशबुक पर अपनी जनता जमात को फेश करिए. क्या जमाना आ गया है. हर खासो आम नये उभरते आनलाइन माध्यमों का उपयोग अपने प्रचार प्रसार के लिए कर रहा है फिर चाहें दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति बराक ओबामा हों या फिर हाल में ही त्रिनिदाद टुबैगो की प्रधानमंत्री चुनी गयी कमला बिसेसर. आम आदमी से लेकर राष्ट्राध्यक्ष तक इन नये माध्यमों का उपयोग कर रहे हैं. ...Author info
