Home | पर्यावरण | पैसा नहीं पानी कमाएंगे लोग- शेखर कपूर

पैसा नहीं पानी कमाएंगे लोग- शेखर कपूर

Font size: Decrease font Enlarge font 3933
image

यथार्थ को पर्दे पर उतारनेवाले शेखर कपूर 'पानी' बना रहे हैं. इस फिल्म में 2035 के उस भविष्य की कल्पना की गई है जब पानी का नामों-निशां नहीं होगा. फिल्म 'पानी' के बारे में निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर से बातचीत.

क्या पानी ऐसा मुद्दा है जिस पर एक पूरी फिल्म बनाई जाए?
हां! यह तो एक बड़ी चुनौती है। ऐतिहासिक दृष्टि से पानी हमेशा से एक सामुदायिक संपत्ति रहा है। यहां तक कि राजाओं के जमाने में भी। पहले पानी लेने के लिए हमें कड़ी मेहनत भी करनी पड़ती थी, लेकिन आधुनिक सदी में पानी एक निजी संपत्ति बन गया है। अब हरेक घर में पानी के लिए सीधे पाइप लगे हुए हैं। इससे हमारी मानसिकता में भी बदलाव आ गया है। अब हम बड़ी आसानी से पानी ले लेते हैं। महानगरों को इस तरह बनाया जा रहा है कि नए उभरने वाले शहरों को भी बुनियादी जरूरतों के लिए पानी पाइपों से मुहैया कराया जा सके। पानी इतनी आसानी से मिल जाने से ही पानी की बर्बादी शुरू हुई है। पानी की कमी के लिए लोग खुद जिम्मेदार हैं, उन्हें सीखना चाहिए कि कैसे व्यवहार करना है। सरकार को भी बड़ी जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत है। जैसा कि इस फिल्म में दिखाया गया है।

आप एक काल्पनिक स्थिति दिखा रहे हैं। आपकी फिल्म में भयावह भविष्य का चित्रण है?
यह पूरी तरह काल्पनिक नहीं है। नलों में पानी हमेशा नहीं रहेगा। पहले ही पानी की काफी कमी हो गई है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बेमौसमी मानसून आ रहे हैं। हम नहीं देख पा रहे हैं कि हो सकता है एक अलग संसाधन के रूप में पानी रहे ही नहीं। हमें इसे सावधानी से इस्तेमाल करने की जरूरत है। निजामुद्दीन (दिल्ली) में मेरे दादा-दादी का एक बगीचा था, जिसमें हैंडपंप से पानी खींचकर सिंचाई की जाती थी, लेकिन अब तो बगीचों में फव्वारों (स्प्रिंकलर) की व्यवस्था है जिससे सिंचाई तो आसान हो गई है, पर पानी की बर्बादी बदतर हो गई है। भूजल स्तर घट गया है और हैंडपंपों में पानी खत्म हो रहा है। चेन्नई पहले से ही पानी की कमी की मार झेल रहा है, जबकि दूसरी ओर पांच-सितारा होटलों में लोग आधे-आधे घंटे तक नहाते रहते हैं। गोवा में पयर्टन की वजह से पानी पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसा हर जगह हो रहा है, यही वजह है कि पानी आज एक मुद्दा बन गया है।
मुझे लगता है कि इस मुद्दे से लड़ने के माध्यम बच्चें होंगे, बच्चों को ही पानी का दूत बनने की शिक्षा दी जानी चाहिए। मेरी बेटी मुझे पानी के इस्तेमाल की शिक्षा देती है।

अपनी फिल्म पानी के बारे कुछ बताईये?
'पानी' एक ऐसे शहर की कहानी है जो सन् 2035 का शहर है। पानी के लिए युध्द पहले ही शुरू हो चुके हैं। 15 फीसदी लोगों के पास पानी है बाकी 85 फीसदी को इसके लिए जूझना पड़ता है। पानी का निजीकरण हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रोटोकाल घोषणा करते हैं कि जिनके पास पानी है वे बाकियों को थोड़ा बहुत पानी मुहैया कराएं। लेकिन ऐसे में पानी की कालाबाजारी शुरू होती है। फिर एक ऐसी स्थिति भी होगी जब राजनेता कहेंगे 'वोट दोगे तो पानी मिलेगा'। लोगों का शोषण और नियंत्रण करने के लिए पानी का इस्तेमाल होगा। शायद लोग वहां काम नहीं करेंगे, जहां पीने का पानी नहीं मिलेगा। लोग उन कंपनियों में काम करेंगे जहां पानी मिलेगा, क्योंकि वहां कम से कम 'पानी तो मिलता है पीने को.'
अमीरों को अपने राजनीतिक कनेक्शन की वजह से पानी मिलेगा। झुग्गियों में पानी नहीं होगा। सामाजिक बेचैनी होगी। फिल्म 'पानी' में एक दृश्य ऐसा है, जहां लोग कार के रेडिएटर से पानी चुराने के लिए हमला करते हैं। फिल्म में एक ऐसा शहर है जहां हाईवे है। उन्हीं हाईवे के नीचे एक ऐसी औरत रहती है, जिसे मिलने वाला पानी दिन-ब-दिन कम होता जा रहा है।


'पानी' फिल्म बनाने का विचार आपके मन में कैसे आया?
शायद मैं ठीक ही हूंगा कि हरियाणा के नेता बंसीलाल ने गांव में पानी की कमी और शहरों में पानी की बर्बादी की ओर संकेत किया था। एक दिन जब मैं मालाबार हिल पर अपने मित्र के घर पर उसकी प्रतीक्षा कर रहा था, उस वक्त वह आधे घंटे से भी ज्यादा देर तक नहाता रहा था तो मैं वहां से चला आया। रास्ते में मैंने धारावी झुग्गियों में पानी के लिए लोगों को लम्बी कतारों में खड़े देखा, जिसका मुझ पर गहरा असर हुआ।


क्या पानी के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए जलकर एक तरीका है?

मुझे नहीं लगता कि इससे कोई हल होगा। इसमें खास बात यह है कि जलकर पक्षपातपूर्ण भी हो सकता है, जो अन्याय होगा। सिर्फ पैसे वाले लोग ही पानी को खरीदेंगे और उन्हें ही पानी मिल पाएगा, जो कर नहीं चुका पाएंगे उन्हें यह नहीं मिल पाएगा। हालांकि कर समस्या का हल नहीं है, लेकिन होटलों में पानी के इस्तेमाल के लिए मीटर होने चाहिए। कर के बजाय पानी की उपलब्धता और आपूर्ति समान होनी चाहिए।

क्या पानी की कमी पर इस तरह से युध्द की कल्पना करना मुद्दे को जरूरत से ज्यादा तूल देना नहीं है?
जरा सोचिये, अगर मुम्बई जैसे शहरों में पानी खत्म हो जाए तो? समस्या की शुरुआत पानी के निजीकरण के साथ हो रही है। केरल में कोका-कोला भूमिगत जल विवाद पानी विवाद का ही एक उदाहरण है। अगर मैंने 1965 में यह कहा होता कि एक दिन लोग पानी को बोतलबंद करके अच्छे दामों पर बेचेंगे तो शायद आप लोग मुझे पागल समझते। लेकिन आज हो रहा है।
पानी के लिए युध्द, शायद आज असंगत लगे लेकिन आप देख रहे हैं कि आज पूरे विश्व में पानी के लिए लोग लड़ रहे हैं। टर्की के बीच से नदियां गुजरती हैं, पर वहां की गोलन हाइट्स को लेकर छिड़े विवाद में पानी ही बड़ा मुद्दा है। भारत-पाक विवादों में भी जल को लेकर काफी विवाद है, क्योंकि भारत सतलुज के पानी को रोकने की धमकियां देता है। मलेशिया और सिंगापुर के बीच भी पानी को लेकर संबंधों में तनाव है। सिंगापुर का एक अच्छा उदाहरण है कि गंदे पानी को रिसाइकिल (परिशोधन) किया जा रहा है और टी.वी. पर प्रसारित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी वही परिशोधित पानी पी रहे थे। आने वाले समय में पानी का स्तर जितना नीचे जाएगा, पानी के लिए विवाद उतने ही ज्यादा होंगे।

क्या कोई विकल्प है ?
भूमिगत जल उपलब्ध नहीं है। समुद्री पानी के इस्तेमाल के लिए कर्ज की बहुत जरूरत है जो महंगा है। रीवर्स ओसमोसिस पर विचार किया जा सकता है। शायद बाहर निकलने का रास्ता नैनोटैक्नोलाजी में हो। अगर हमारे पास रासायनिक रूप से स्थायी नैनो अणु हो तो नमक के क्रिस्टल्स को रोका जा सकता है। किसी शहर में पानी की कमी होना एक भयावह स्थिति है। अगर हमारे पास पानी ही नहीं होगा तो 8-9 फीसदी आर्थिक विकास की बातें करना सब बेमानी ही है। कारखाने बंद हो सकते हैं। बड़ी मात्रा में विस्थापन हो सकता है, युध्द भी हो सकते हैं। इसलिए 'पानी' फिल्म में पानी को विषय बनाया गया है।


फिल्म 'पानी' को भविष्य की कल्पना पर क्यों बनाया है?
पहले ही 'बैडिंट क्वीन' की वजह से सेंसर बोर्ड से मैं काफी परेशान रह चुका हूं। मैं व्यवस्था के खिलाफ कुछ भी नहीं बनाना चाहता था। इसलिए इस फिल्म को भविष्य में सेट किया गया है।

आपने शहरों को ही फोकस किया है। क्या गांवों में पानी की कमी नजरअंदाज नहीं हो गई है?
गांवों में पानी की कमी दर्शाने वाली तो और भी फिल्में बनी हैं, जैसे 'गाइड', 'लगान'। लेकिन जब उन शहरी इलाकों में पानी की कमी होगी जो वित्तीय और प्रशासनिक केंद्र हैं, तक क्या होगा, यही दिखाना मेरा लक्ष्य है।

लेकिन क्या शहरों के खत्म होने का विचार कहानी के पानी के मुद्दे को भटका नहीं रहा है?
ठीक है न्यूयार्क जैसे शहरों में ऐसी स्थिति हो सकती है जहां पानी थोड़ा-थोड़ा टुकड़ों में मिलता रहे पर बाकी शहरों में तो स्थिति भयावह ही होगी। तिहास में 'तुगलकाबाद' इसका उदाहरण रहा है। यह पानी की कमी की वजह से ही खत्म हो गया था। पानी की कमी की वजह से लोग शहरों को छोड़ देंगे। उम्मीद तो यही करता हूं कि किसी न किसी दिन पानी के लिए कोई मसीहा जरूर खड़ा होगा।

मैं इस बात से भी इत्तोफाक रखता हूं कि किसी न किसी को पानी के मुद्दे को उठाना चाहिए। मैं खुश हूं कि मैंने इसे उठाया है। आपको मुम्बई में पानी मिल जाता है, लेकिन चेन्नई, दिल्ली इनका क्या? हमें कुछ करने की जरूरत है। मुम्बई जैसे शहरों में पानी का इस्तेमाल कम किया जाना चाहिए। एक बूंद बचाना मतलब एक पैसा कमाना है। पानी ज्यादा मात्रा में उपलब्ध नहीं है। विनाश हो सकता है।

पानी की कमी की स्थितियां क्यों पैदा हुईं?
वह सीधे तौर पर पानी के असमान और बिना सोचे-विचारे इस्तेमाल का नतीजा है। एक तरफ अमीरों के स्वीमिंग पूल पानी से भरे हैं तो दूसरी तरह किसानों को खेतों की सिंचाई तक के लिए पानी नहीं मिलता। मोरक्को में हर घर में ताल हैं और अब फ्रांसीसी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उन्होंने मर्राकेश में गोल्फ कोर्स बना लिए हैं। लेकिन पानी की कमी हो जाए तो बाहर से आए पर्यटक भी आपको छोड़कर भाग जाएंगे।

निश्चित रूप से प्रयास सामाजिक रूप से उत्तारदायी सिनेमा का होना चाहिए। सामाजिक उत्तारदायी सिनेमा में एक संदेश होता है। गुरुदत्त और 'मदर इंडिया', 'तारे जमीं पर' इसके दिलचस्प उदाहरण हैं। कई लोगों का मानना है कि केवल व्यवसायिक सिनेमा ही सफल हो सकता है। लेकिन आपको पता है, दर्शक भी बहुत चालाक हैं। मनोरंजक फिल्म बनाना आसान है। 'ओम शांति ओम' फिर भी काफी हिट है, हालांकि लोग 'तारे जमीं पर' फिल्म को लम्बे अर्से तक याद रखेंगे।

सामाजिक रूप से जिम्मेदार सिनेमा कैसे बनाया जाना चाहिए?
लोगों के मुद्दों को उठाने की जरूरत है। यह इसी दिशा की एक फिल्म है, जिसे मैंने एक आवाज दी है। यह भागीदारी की प्रक्रिया है। आप भी इंटरनेट के जरिए लोगों को जोड़ सकते हैं।

क्या लोगों की भागीदारी से कुछ बदलाव लाया जा सकता है?
बदलाव संभव है और हो भी रहा है।

इंडिया वाटर पोर्टल/पीएनएन.

अनुवाद- मीनाक्षी अरोरा.

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
3.00
More from पर्यावरण
Previous
image
पाँचना से फोन पर पानी पहुँचा घना
घना पक्षी विहार को इस बर्ष पानी मिल गया है। करौली जिले के पाँचना बाँध से छोडा गया पानी अब भरतपुर की सीमा में पहुँच गया है। इस पानी के बाद संभावना है घने का ताज बच जाये। पानी से रिक्शा चालकों से लेकर होटल मालिक सब प्रसन्न है, लेकिन इस पानी पहुँचने के कारणों में भरतपुर सांसद का करौली कलक्टर को फोन करना चर्चा का विषय बना हुआ है।...
image
यमुना में पानी बढ़ा है, बाढ़ नहीं आयी!
24 अगस्त 2010. पुरानी दिल्ली के इलाके में पुराने लोहेवाले पुल के आस पास टीवी चैनलों के ओवी वैन की लंबी कतारें खड़ी हैं. हर बड़े चैनल की ओवी वैन वहां मौजूद हैं और उन वैन में लगे हुए जनरेटर पूरी क्षमता से चल रहे हैं. संकेत साफ है कि लाइव वगैरह भी किया जा रहा है. कुछ ओवी वैन में भले ही ड्राइवर सीट पर ही सो रहे थे लेकिन रिपोर्टर और कैमरामैन दिल्ली में आयी "बाढ़" को कवर करने के लिए पूरी तत्परता से तैनात थे. ...
image
मुंबई के पर्यावरण का डूबता जहाज
मुंबई के समुद्री तट के पास जवाहरलाल नेहरु पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) से करीब 5 (नॉटिकल) समुद्री मील की दूरी पर अरब सागर में 7 अगस्त शनिवार की सुबह 9.30 बजे पनामा के दो मालवाहक जहाज एमएससी चित्रा और एमवी खलिजिया की जोरदार टक्कर हुई इस हादसे में जहाज में सवार 33 क्रू मेंबरों को बचा लिया गया किन्तु इस टक्कर से एमएससी चित्रा के ईंधन टैंक में दरार आ जाने से जहाज (एमएससी चित्रा) डूब रहा है....
image
मानसून की टेढ़ी चाल
मानसून की टेढ़ी चाल से भारत में सभी हतप्रभ हैं। पिछले कुछ वर्षो से जिस तरह से मानसून दगा दे रहा है वो भारत जैसे कृषि प्रधान देश में भारी चिंता का विषय हैं। सामान्यतः मानसून शब्द का उपयोग भारी वर्षा के पर्याय के रूप में होता है, लेकिन वस्तुतः यह हवा कि दिशा बदलने का प्रतीक है, जिससे वर्षा कि सम्भावनाएं ज्ञात होती है।...
image
गिद्ध के बाद अब सारस पर संकट
सारस पक्षी पर आया संकट एक तरह से गिद्ध पर आये संकट से किसी मायने मे कम नही लग रहा है. इस बात को वन अधिकारियों के अलावा पर्यावरणीय संस्था से जुड़े हुए लोग भी मानने लगे है.सारस पक्षी की गणना को लेकर कई लोग सवाल उठाने लगे है कि जब सारस के संरक्षण की हकीकत मे जरूरत थी उस वक्त वन अमले ने कोई काम नही किया अब लकीर पीट कर दिखवा करने की कोशिश की जा रही है. ...
image
अरावली में अवैध खनन का गोरखधन्धा
राजस्थान की पहचान वैसे तो रेगिस्तान से है। लेकिन अरावली की श्रृखलाऐं भी उसके बहुत बडे हिस्से में फैली हुई है। अभी तक अरावली की इन श्रृखलाओं को हरा भरा करने के नाम पर देश और विदेशी मदद के पैसे को अकेला वन विभाग हडप करता रहा। अब इन श्रृखलाओं से पत्थर और लकडी का दोहन सरकार के दर्जनों विभाग और उनकी आड़ में खुद सरकारें कर रही है। राजस्थान के भरतपुर जिले में अवैध खनन के गोरखधंधे की पडताल करती एक रिपोर्ट। ...
image
पन्ना के बाघों का वंशनाश
पन्ना नेशनल पार्क के जंगल का गहरा भूरा रंग अब मानसून की आहट के साथ हरे रंग में बदल गया है, यहां का धुंधवा पहाड़ बांधवगढ़ से लाई गई बाघिन और उसके नवजात 4 बच्चों की अठखेलियों से पुन: पुलकित हुआ था और पार्क के फील्ड डायरेक्टर व डीएफओ हर्ष व्यक्त कर पत्रकारों को मिठाइयां भी खिला चुके हैं पर वास्तव में पन्ना क्षेत्र की जनता को फिलहाल कोई विशेष हर्ष नहीं है। उनके लिये दु:ख की बात यह है कि हमारे इलाके के जन्मजात बाघ समाप्त हो गये हैं। अब जो भी बाघ-बाघिन हैं, वे बाहर से लाये जा रहे हैं।...
image
किस दिन मनाएं हम अपना पर्यावरण दिवस?
पर्यावरण दिवस का आयोजन 1972 के बाद शुरू हुआ। 5 से 15 जून 1972 को स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम मेें मानवी पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन हुआ। जिस में 113 देश शामिल हुए थे। इसी सम्मेलन की स्मृति बनाए रखने कि लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित कर दिया गया। सवाल तो यह है कि पर्यावरण दिवस के इस दिन का हमारे से क्या रिश्ता? क्या 1972 के बाद लगातार पर्यावरण दिवस मना लेने से हमारा पर्यावरण ठीक हो रहा है? या फिर ठिकाने लगाया जा रहा है? यह विवेचना आप करिए।...
image
जान का दुश्मन बना इलेक्ट्रानिक कचरा
आज के इस आधुनिक युग में जब संचार क्रांति के परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं। ऐसे समय में यह ध्यान देना और सोचना भी बहुत आवश्यक है कि, क्या यह संचार क्रांति के अत्याधुनिक उपकरण कहीं मानव जीवन से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे, कहीं ऐसा न हो कि आधुनिकता की दौड़ में भागते-भागते हमारा दम निकल जाए ।...
image
संकट में है सुजान गंगा
राजस्थान के भरतपुर जिले में एक सुजान गंगा है. ऐतिहासिक महत्व की ये नहर अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष के साथ लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. अब एक बार फिर न्यायालय ने सुजान गंगा के उद्धार के लिए हस्तक्षेप किया है. देखना ये है कि कोर्ट की फटकार के बाद सरकारी अमला कुछ करता है या फिर वो ही ढाक के तीन पात वाली बात होकर रह जायेगी....
image
रिहंद का होना, रिहंद का रोना
इधर गर्मी का पारा चढ़ रहा है उधर रिहंद का कंठ सूख रहा है. रिहंद बांध जलाशय जिसे गोविन्द वल्लभ पंत जलाशय भी कहते हैं पिछले कुछ सालों से संकट का शिकार है. रिहंद का पानी विषैला हो चुका है. रिहंद का पानी पीने के लिए रोक लगा दी गयी है. दुर्भाग्य देखिए कि जिन बिजलीघरों के कारण रिहंद का पानी विषाक्त हुआ अब उन्हीं बिजलीघरों के लिए रिहंद का विषाक्त पानी भी सूखने लगा है. लगभग 15,000 मेगावाट के बिजलीघरों के लिए प्राणवायु कहे जाने वाले रिहंद बाँध की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आने वाले दिनों में रिहंद के पानी पर निर्भर बिजलीघरों में उत्पादन ठप्प हो सकता है और उत्तर भारत में संभावित बिजली संकट की वजह बन सकता है. ...
image
यूरोप में उठे धुएं के गुबार की चुनौती
15 अप्रैल गुरूवार को ”अयाजाफजलाजोकुल” ग्लेशियर के नीचे स्थित ज्वालामुखी विस्फोट ने यूरोप सहित सारे विश्व को चिंता और परेशानी में डाल दिया है । यूरोप में आईसलैंड जैसे छोटे से टापूनुमा देश में स्थित यह ज्वालामुखी एक महीने से कम समय के अंतराल में दूसरी बार फटा है, और इस दूसरे विस्फोट से जो लावा निकला है, उसकी तीव्रता से सभी अचंभित और आश्चर्यचकित हैं। ...
image
हमें चाहिए नयी जमीन, नया जीवन
धरा को वसुंधरा बनाये रखने के लिए हमें व्यापक बदलाव की ओर कदम उठाना होगा. दुनिया के नीति निर्धारकों को यह सोचना होगा कि मनुष्य की हर समस्या का समाधान आर्थिक अधिनायकवाद में निहित नहीं है. व्यक्ति की स्वतंत्रता, उसकी मूल जरूरत इस आर्थिक अधिनायकवाद के भरोसे पूरी नहीं की जा सकती. हमें नयी जमीन चाहिए. हमें नया जीवन चाहिए. हमें वसुधा को कुटुंब स्वरूप चाहिए जिसमें हम सब साथ मिलकर अपना जीवन जी सकें. ...
image
गैंडो के सिर पर प्रशासन की आफत
यूपी के एकमात्र दुधवा नेशनल पार्क में चल रही विश्व की अद्वितीय गैंडा पुनर्वास परियोजना अफसरों की लापरवाही एवं उदासीनता का शिकार होकर कुप्रवन्धन की पर्याय बन गयी है । अब्यवस्थाओं के कारण उर्जाबाड़ से संरक्षित वनक्षेत्र में रहने वाले तीस सदस्यीय गैंडा परिवार के पांच सदस्य करंटयुक्त फैंसिंग तोड़कर बाहर जा चुके हैं। यह बात जानकर भी पार्क प्रशासन के अफसर गैंडों की सुरक्षा की कोई पुख्ता दीर्घकालिक व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनके जीवन पर संकट मंडराता रहता है। इसके अतिरिक्त एक ही नर गैंडा की संतानों का परिवार होने से उनके ऊपर अनुवांषिक प्रदूषण यानी अन्तःप्रजनन के खतरे की तलवार भी लटक रही है।...
image
ग्रीन कोर्ट में भी बाघ बहादुर को न्याय नहीं
बाघों के गणना का कार्य जारी है। गणना कार्य के लिए जुटाये गए संकेतों के समग्र अध्ययन के आधार पर ठोस निष्कर्ष निकालने से पहले ही किसी क्षेत्र में कम तो किसी क्षेत्र में ज्यादा बाघ होने की खबर भी आ रही है। तरह-तरह के कयास हैं। कोई कह रहा है, बाघों की संख्या वर्तमान संख्या 1411 से कम होगी। ...
image
पर्यावरण के लिए हिन्दी चीनी भाई-भाई
बीते सप्ताह भारत और चीन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक तापमान के विरूद्ध की जा रही लड़ाई में शामिल होने का ऐलान शायद इस संघर्ष में अब तक की सबसे बड़ी सफलता है । निःसंदेह भारत और चीन दुनिया की दो बड़ी अर्थ व्यवस्थाओं में शामिल हैं । आर्थिक विकास सीधे-सीधे औद्योगिकरण से जुड़ा है, और यह औद्योगिकरण ही दुनिया भर में वैश्विक तापमान को बढ़ाने वाली ग्रीन हाऊस गैसों का प्रमुख जनक है।...
image
बाघ बचाने का षण्यंत्र
नामचीन बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा इन दिनों भारत में 'सेव टाइगर्स्’ अभियान तमाम तरह के प्रचार माध्यमों का इस्तेमाल करके बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। क्या इससे बाघों की लगातार घटती संख्या में कोई कमी आ पायेगी? शायद नहीं, क्योंकि बाघों को बचाने के लिए ज़मीनी स्तर पर वन क्षेत्रों में इनके नाम पर हो-हल्ला मचाने वालों के द्वारा कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहें हैं। कम्पनी हो या फिर तथाकथित वाइल्ड लाइफर, सब केवल बाघ बचाने के नाम पर नाम, पैशा और शोहरत कमाने का धंधा कर रहे हैं....
Next
Tags
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम कॉपीराइट के सभी प्रकार के दावों और दायरों से मुक्त है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2