आतंकवाद की राजनीति और मीडिया

image
क्या आतंकवाद बौद्धिक स्तर पर इतना विकसित हो चुका है कि उसका राजनीतिक धरातल तैयार हो सके? इस जटिल प्रश्न का उत्तर सरल नहीं है. जो लोग अल-कायदा को आतंकी संगठन बताकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं वे भी शायद इसे इस्लामिक चरमपंथ कहना ज्यादा मुनासिब समझेंगे बनिस्बत कि आतंकवाद के दर्शन में निहित राजनीति को मान्यता प्रदान करें. लेकिन मुस्लिम देशों में आतंकी गतिविधियों के द्वारा दुनियाभर में थरथराहट पैदा करनेवाले इस्लामिक विद्वान इसे उस राजनीति की प्रतिक्रिया मानते हैं जिसके वैचारिक आक्रमण के कारण इस्लाम को खतरा पैदा हो गया है. शायद इसीलिए "जिहाद" जरूरी हो गया था.

राजनीतिक हिन्दुत्व पर दिग्गी का दांव

image
हिन्दुओं का ठेकेदार बनने की आरएसएस और उसके मातहत संगठनों की कोशिश को चुनौती मिल रही है. भगवान् राम के नाम पर राजनीति खेलकर सत्ता तक पंहुचने वाली बीजेपी के लिए और कोई तरकीब तलाशनी पड़ सकती है क्योंकि कांग्रेस की नयी लीडरशिप हिन्दू धर्म के प्रतीकों पर बीजेपी के एकाधिकार को मंज़ूर करने को तैयार नहीं है. कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने साफ़ कहा है कि हिन्दू धर्म पर किसी राजनीतिक पार्टी के एकाधिकार के सिद्धांत को वे बिल्कुल नहीं स्वीकार करते....
Full story

कृष्णं वन्दे जगतगुरुम्

image
भारत भूमि में जन्मा कौन ऐसा व्यक्ति होगा जिसने श्रीकृष्ण का नाम न सुना हो? श्रीकृष्ण को वन्दे जगदगुरु भी कहा जाता है। श्रीरामचन्द्र के समान श्रीकृश्ण भी करोड़ों भारतवासियों की श्रद्वा और भक्ति के पात्र रहे है। वास्तव में श्रीकृष्ण की सम्पूर्ण जीवन लीला, उनका दुष्टों से लड़ना और सज्जनों की रक्षा करना, उनकी राजनीतिक क्षमता और सबसे अधिक उनका गीता के द्वारा दिया हुआ कर्मयोग का संदेश भारतीय संस्कृति की अमूल्य निधि है।...
Full story

हरिप्रसाद का लोकतंत्र 'हठ'

image
हरिप्रसाद को एक हफ्ते तक पुलिस हिरासत में रखने के बाद जमानत मिल गयी है. जेल से छूटने के बाद हैदराबाद पहुंचे हरिप्रसाद ने कहा है कि वे इस गिरफ्तारी से न झुकेंगे न टूटेंगे बल्कि ईवीएम मशीनों की धोखाधड़ी के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेंगे. हरिप्रसाद की यह दिलेरी और लोकतंत्र के प्रति हठ निश्चित रूप से काबिले तारीफ है. ...
Full story

सुखाड़ का शिकार हो गया बिहार

image
उत्तरी बिहार के कुछ इलाकों में आए बाढ़ के बारे में टीवी चैनल पर खबर देखने या फिर किसी सामाचार पत्र में खबर पढ़ कर यह अंदाजा मत लगाइए कि बिहार में इस साल भी खूब बारिश हो रही है। दरअसल बिहार के कुछ इलाकों में आई बाढ़, नेपाल की नदियों से बहकर आया पानी है जिसकी वजह से कुछ क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। लेकिन इस पानी से किसानों का भला नहीं होने वाला है।...
Full story

टाटा-बिड़ला-अंबानी, पीयेंगे मध्य प्रदेश का पानी

image
वेतन-भत्तों और सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार हाय तौबा करने वाले जनप्रतिनिधि अब जनता की बुनियादी ज़रुरतों से पल्ला झाड़कर औद्योगिक घरानों की ताल पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में पानी,बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएँ जुटाने का ज़िम्मा सरकारों को सौंपा गया है। मगर सरकारें अब जनहित के कामों को छोड़कर एक के बाद एक योजनाओं को निजी हाथों में सौंपती चली जा रही है, फ़िर चाहे वो प्राकृतिक संसाधन हों, ज़मीन हो या आम जनता की सेवा से जुड़े मुद्दे हों। इसी कड़ी में अब नेताओं और उद्योगपतियों को पानी मुनाफ़े का सौदा नज़र आने लगा है।
Full story

असफल गृहमंत्री का सफल 'आतंकवाद'

image
हमारे केंद्रीय गृहमंत्री पी.चिदबरम ने पुलिस प्रमुखों के समेलन में ''भगवा आतंकवाद'' का नया शगूफा छोड़ दिया। वैसे इस केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई मंत्री बयानों के मामले में शूरवीर की प्रसिद्धी प्राप्त कर चुके है। पी. चिदबरम भी ऐसे ही मंत्री हैं जो अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं. आतंकवाद का मामला हो, नकसलवाद का मामला हो, कश्मीर समस्या का मामला हो, या देश में घटित कोई भी अन्य महत्वपूर्ण मामला हो उनके आतंकवाद की थ्योरी भले ही सफल हो रही हो लेकिन बतौर गृहमंत्री वे असफल साबित हो रहे हैं.
Full story

चीन के सामने दीन हीन

image
पिछले कुछ वर्षों से चीन हिन्दुस्तान को पूर्वोत्तर तथा जम्मू एवं कश्मीर के मसले में अनावश्यक आँख तरेरने लगा है. चीन के इस दुस्साहस के लिए हिन्दुस्तान सरकार की अनावश्यक मिमियाहट जिम्मेदार है. जुलाई के महीने में चीन ने हिंदुस्तानी सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस.जसवाल को बीजिंग का वीजा यह कह कर नकार दिया कि वे विवादास्पद क्षेत्र के सैन्य प्रमुख हैं. लेफ्टिनेंट जनरल जसवाल का वीजा मध्य जुलाई माह में नकारा गया। इसके बाद ११ अगस्त को निर्वासित तिब्बतियों की सरकार के प्रमुख दलाई लामा हिंदुस्तानी प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह से मिले तो इस पर चीनी राजनायिक इतने गरम हो गए कि हिन्दुस्तान का सत्ता प्रतिष्ठान चीन के समक्ष याचना वाली मुद्रा में खड़ा हो गया.
Full story

विकीलीक्स-विकीलीक्स खेल रहे हैं मीडिया दिग्गज

image
दुनिया भर को सच्चाई, ईमानदार और दायित्वबोध का पाठ पढ़ाने वाले मीडिया हाउसों की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि अपनी बारी आने पर वे नैतिकता को बैकफुट पर रख देते हैं. नेता या अफसर ने उनके हितों को नुकसान पहुंचा दिया तो पीछे पड़ जाते हैं. वह दौर अब काफी पीछे छूट गया है जब प्रतिद्वंद्विता बैकफुट पर और नैतिकता फ्रंट फुट पर हुआ करती थी. अब तो मीडिया दिग्गज प्रतिद्वंद्वी हाउसों में चोरी करवा रहे हैं और डाके डलवा रहे हैं. जी हां, रांची में चल रहे मीडिया वार में एक दूसरे कर्मचारियों पर डाका डालना और प्रतिद्वंद्वी का अखबार न बिकने देने के लिये हॉकरों को अपने कब्जे में लेना तो आम बात है.
Full story

निरुपमा के पिता ने दी थी बुरे अंजाम की धमकी- प्रियभांशु

image
निरुपमा की मौत के बाद प्रियभांशु गहरे अवसाद में है और मीडिया से बात करना बंद कर चुका है. लेकिन जिस प्रकार से निरुपमा के घरवाले इस पूरे मामले को टर्न देने की कोशिश कर रहे थे उसमें प्रियभांशु का बोलना जरूरी हो गया था. प्रियभांशु का कहना है कि निरुपमा के पिताजी ने तीन बार फोन करके उसके पिता को धमकी दी थी कि अपने बेटे को समेट लीजिए नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा. प्रियभांशु से की गयी बातचीत का महत्वपूर्ण अंश.
Full story

कांग्रेस पर सत्ता संघर्ष भारी, अब राहुल गांधी की बारी

image
एक अजीब से घटना है। जिस दिन राहुल गांधी अपने आपको उड़ीसा में आदिवासियों के सिपाही घोषित करते है, उसके अगले दिन ही एक खबर छपती है। खबर अखबार के पहले पन्ने की लीड है, जिसमें कहा गया है कि भारत युवाओं का देश है, पर प्रधानमंत्री बुजुर्ग है। साथ ही दुनिया के कई देशों का उदाहरण दिया गया है, जिसमें युवा लोग प्रधानमंत्री के तौर पर विराजमान है। ये एक सामान्य घटना कहेंगे या एक संयोग या एक राजनीतिक खेल? जो युवराज अभी तक कारपोरेट है, वही एकाएक आदिवासियों के सिपाही हो जाते है।
Full story

छलावा है नक्सलियों से बातचीत का दावा

image
कुछ अजीब सी बात है। नक्सलियों और सरकार के बीच वार्ता के लिए वातावरण बनाने में लगे हुए स्वामी अग्निवेश ने 12 अगस्त को मीडिया के सामने स्पष्ट कर दिया कि माओवादी वार्ता के लिए राजी हैं। लेकिन उनकी एक महत्वपूर्ण शर्त है नक्सली नेता चेरूकुरी राजकुमार उर्फ आजाद की पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। अभी कुछ दिन पूर्व 16 अगस्त को नई दिल्ली में एक नितांत व्यक्तिगत बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि वार्ता से संबंधित माओवादियों का एजेंडा केन्द्र सरकार को सौंप दिया गया है। अब निर्णय सरकार को लेना है किंतु वह ढिलाई बरत रही है।
Full story

शेयर बाजार में ठगी का कारोबार

image
क्या आप अपनी पूंजी दोगुनी करना चाहते है? वो भी एक माह से कम समय में! आपको लग रहा होगा कि लेखक के पास कौन सी जादू की छड़ी आ गयी है कि यह एक माह से कम समय में पूंजी को दुगनी कर रहा है वो भी ऐसे मंदी के माहौल में जब दुनिया की बड़ी-बड़ी आर्थिक संस्थाएं दिवालिया हो रही हैं. लेकिन यकीन मानिये यह सच है बाम्बे स्टाक एक्सचेंज में लिस्टेड एक कंपनी जिसका नाम “ओड़िसा मिनरल डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड” है.
Full story

माखनलाल कैंपस में महाभारत

image
पंडित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय एक मर्तबा फ़िर विवादों में है। अपने स्थापना से लेकर अब तक पत्रकारिता का यह तीर्थस्थल किसी ना किसी वजह से खबरों में रहा है। अपनी साख के संकट से जूझ रही यूनिवर्सिटी के कुलपति बी. के. कुठियाला की कार्यशैली ताज़ा असंतोष की वजह बन गई है। कुरुक्षेत्र से आए प्रोफ़ेसर कुठियाला के फ़ैसलों से पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कैंपस में "महाभारत" छिड़ गई है। असंतुष्ट खेमा कुलपति के खिलाफ़ मोर्चा खोल चुका है। सूचना के अधिकार के तहत हासिल जानकारियों ने आग में घी का काम किया है।
Full story

पत्थरों की खदानों से लौटा बचपन

image
कभी बाल मजदूरी करने वाला महेन्द्र अब बच्चों के अधिकारों से जुड़ी कई लड़ाईयों का नायक है। महेन्द्र के कामों से जाहिर होता है कि छोटी सी उम्र में मिला एक छोटा सा मौका भी किसी बच्चे की जिंदगी को किस हद तक बदल सकता है।
Full story

पाँचना से फोन पर पानी पहुँचा घना

image
घना पक्षी विहार को इस बर्ष पानी मिल गया है। करौली जिले के पाँचना बाँध से छोडा गया पानी अब भरतपुर की सीमा में पहुँच गया है। इस पानी के बाद संभावना है घने का ताज बच जाये। पानी से रिक्शा चालकों से लेकर होटल मालिक सब प्रसन्न है, लेकिन इस पानी पहुँचने के कारणों में भरतपुर सांसद का करौली कलक्टर को फोन करना चर्चा का विषय बना हुआ है।
Full story

स्टेनगनाय नमः, टेलीविजनाय स्वाहा! (हवन)

image
भारत में यज्ञ का महत्व क्या है और हम यज्ञ क्यों करते हैं इसकी विधिवत जानकारी हमें भले ही न हो लेकि यज्ञ को लेकर भारत में भ्रांतियां बहुत हैं. स्वामी श्री अड़गड़ानंद वर्तमान यज्ञ व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं. उनके सवाल तार्किक और सटीक हैं जिसके बारे में हिन्दू समाज को निश्चित रूप से गंभीरता से विचार करना होगा. यज्ञ पर स्वामी जी के लेखन को दो किश्तों में हम यहां प्रस्तुत कर रहे हैं.
Full story

बाढ़ के बाद पाकिस्तान पर मंहगाई की मार

image
बाढ़ के कहर के बाद बढ़ी महंगाई ने पाकिस्तानी जनता की कमर तोड़ दी है। रमजान के महीनें में महंगाई ने पाकिस्तानी जनता को भारी परेशानी में डाल दिया है। बाढ़ के कारण सब्जियों की फसल तबाह हो गई है। आलू, टमाटर और मटर की कीमतें आसमान छू रही है। शहरों में टमाटर जहां १३० रुपये किलो बिक रहा है, वहीं आलू की कीमत भी चालीस से पचास रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। मजबूरी में पाकिस्तानी व्यापारियों ने अमृतसर से आलू, प्याज और टमाटर का आयात शुरू कर दिया है। उधर आम लोगों के पास अब इस बढ़ती महंगाई के कारण टमाटर और आलू खरीदने के लिए भी पैसे नहीं है।
Full story

तिगड्डे में फंसा किसान

image
वोट बैंक की राजनीति जो ना कराए वो कम है। कल तक अलीगढ़ में अपनी जमीन के मुआवजे के लिए एक महीने से लड़ रहे किसानों के साथ कोई नहीं था। लेकिन जैसे ही पुलिस की गोलीबारी में तीन किसानों की मौत हुई तो वहां नेताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। क्या कांग्रेस, क्या बीजेपी, क्या सपा और क्या बसपा। किसी ने यह मौका नहीं छोड़ा कि वे ही किसानों के सबसे बड़े हिमायती हैं यह इतना दुखदायी और पीड़ादायी है कि बताया नहीं जा सकता।
Full story

कारपोरेट पत्रकारों की समाजवादी चिंता

image
11 जुलाई को सुप्रसिद्ध पत्रकार स्वर्गीय उदयन शर्मा का जन्म दिन था। हर साल की तरह इस साल भी 'संवाद 2010' के तहत एक परिचर्चा 'लॉबींयग, पैसे के बदल खबर और समकालीन पत्रकारिता' का आयोजन किया गया था। इस परिचर्चा में देश के कई दिग्गज पत्रकार दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में जुटें और अपने विचार रखे।
Full story

सहज उकेरी पीर घनेरी

image
क्षमा कुलश्रेष्ठ जब अठारह साल की थी तो उन्होंने एक कविता लिखी थी. ‘बन के तारा झिलमिलाऊं, चंाद मेरे पास हो, ऐसा कुछ मैं कर दिखाऊं, सबको मुझपर नाज हो, मानती हूं मेरा जीवन, गहरी काली रात है, दिन में तारों का नजारा, एक असंभव बात है।’ आज क्षमा की उम्र होगी यही कोई तीस साल के आसपास, लेकिन जब आप उनसे मिलेंगे, आपको कोई जब तक उनकी उम्र का हिसाब ना बताए, आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते।
Full story
बारूद
Previous
image
ममता के दरबार में कांग्रेस की सरकार
पश्चिम बंगाल में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं स्थानीय स्तर पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीतिक खींचतान और चूहे बिल्ली का खेल बढ़ता जा रहा है. इसका एक उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब कांग्रेस के युवा नेता और केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट पश्चिम बंगाल के दौरे पर गये. ...
image
'हिंदुस्तान' ने पूर्णिया को शर्मसार कर दिया
उम्र-78 साल और ये उम्र मैंने अपने घर के बंद कमरों में नहीं काटी. पूर्णिया की तमाम साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से हर दिन का साबका रहा है. कचहरी चौक पर धरना-प्रदर्शन से लेकर छोटे-बड़े तमाम मंच पर सक्रिय रहा हूं. जानता हूं कि खबरें कैसे बनती हैं और कैसे छपती हैं. 'हिंदुस्तान', 'दैनिक जागरण', 'प्रभात खबर', 'राष्ट्रीय सहारा' और ऐसे ही तमाम अखबारों में छपता रहा हूं. पत्रकारिता को लेकर खट्टे-मीठे अनुभव रहे हैं. उम्र और अनुभव का तकाजा कुछ ऐसा रहा कि कभी शाबाशी में पत्रकारों की पीठ ठोंकी तो कभी उनकी तीखी आलोचना भी की, लेकिन पिछले दिनों शहर में घटी एक घटना के बाद से बेचैन हूं, दुखी हूं, शर्मिंदा हूं- समझ नहीं आ रहा कि कैसे मन की पीड़ा व्यक्त करूं?...
image
प्रेस क्लब ने खाना नहीं खिलाया, नोटिस थमा दिया
चंडीगढ़ प्रेस क्लब की तानाशाही का एक और नमूना सामने आया है। दैनिक भास्कर चंडीगढ़ के ब्यूरो चीफ ब्रजमोहन सिंह को क्लब ने कार्रवाई संबंधी नोटिस भेज दिया गया है। दिलचस्प बात है कि क्लब के अंदर ब्रजमोहन सिंह को दो घंटे तक खाना के आर्डर के बावजूद खाना नहीं देकर पहले बेइज्जति की गई और उसके बाद जब ब्रजमोहन सिंह ने शिकायत की तो उन्हें नोटिस दिया थमा दिया गया।...
image
17 अक्टूबर से हो सकते हैं बिहार में चुनाव
बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा होनेवाली है. चुनाव आयोग और राज्य सरकार की मशीनरी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बिहार में दुर्गापूजा के बाद 17 अक्टूबर से चुनावों की घोषणा की जा सकती है. ऐसी संभावना है कि बिहार में चार चरणों में मतदान पूरा किया जाएगा और जल्द ही तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी. ...
image
साथी की शोकसभा के लिए भी संपादक के पास समय नहीं
29 अगस्त 2010. भागलपुर में एक पत्रकार के लिए शोकसभा का आयोजन. 29 जून को ट्रेन से गिरकर पत्रकार की मौत हो गयी थी. शोकसभा का आयोजन थोड़ी देर से किया गया था लेकिन किया गया. लेकिन खुद अखबार के संपादक ही शोकसभा में नहीं आये और बहाना बनाया कि वे मीटिंग में हैं. मीटिंग में तो संपादक महोदय नहीं आये, लेकिन आश्चर्य का ठिकाना तब नहीं रहा जब अगले अखबार ने अपने ही दिवंगत साथी की शोकसभा को एक कालम की खबर का भी दर्जा नहीं दिया. ...
image
भगवा पर हमारा भी दावा- दिग्विजय सिंह
कांग्रेसी नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने भगवा आतंकवाद को बढ़ने की बात क्या कही, भाजपा से अधिक घमासान कांग्रेस में शुरू हो गया. पहले कांग्रेस के प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने भगवा को आतंक से जोड़ने को खारिज किया वहीं अब दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भगवा रंग पर हम सबका है इस पर किसी खास राजनीतिक दल का दावा नहीं हो सकता. ...
image
हिज़ाब छोड़ देने की हिम्मत
सामाजिक कार्यकर्ता, शबनम हाशमी ने मांग की है कि केरल के कासरगोड जिले की महिला रायना खासी की हिफाज़त का ज़िम्मा केरल की सरकार ले. शबनम हाशमी के संगठन, अनहद के एक बयान में कहा गया है कि पुरातन पंथियों के एक संगठन की ओर से रायना को पिछले एक साल से धमकी मिल रही है और उन्हें आगाह किया जा रहा है कि वे हिजाब में रहें....
image
क्षय रोग का क्षय करने आगे आये पत्रकार
भारत में प्रतिवर्ष २० लाख लोग टीबी के मरीज बनते हैं एक अनुमान के अनुसार प्रत्येक ३ मिनट में २ लोगो कि मौत हो जाती है ऐसी स्थिति में मीडिया का दायित्व है कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सार्थक रूप से ध्यान दे। इस बीमारी के जीवाणु भारत में ४० प्रतिशत लोगो में किसी न किसी रूप में हैं जिनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम है उनमे यह सक्रिय होकर जानलेवा बन जाते हैं। अतः सरकार द्वारा पोषित डॉट्स का समुचित रूप से क्रियान्वयन आवश्यक है। उपरोक्त निष्कर्ष इंडियन मीडिया सेंटर फॉर जर्नलिस्ट्स, लखनऊ द्वारा टीबी उन्मूलन और मीडिया कि भूमिका विषयक गोष्ठी में निकला।...
image
मायावती के राज में जेपी का गुण्डाराज
समरथी देवी के झोपड़े की छत पर लगा लाल झंडे का रंग अब फींका पड़ चुका है, वहीँ झोपड़े के भीतर एक चारपाई पर कराह रही समरथी के हथेली में लगा गीला आटा भी सूख कर कड़ा हो गया है। वो इनसे बमुश्किल अपने आंसू पोंछ पाती है। कुछ घंटे पहले ७० वर्ष की समरथी पर जेपी एसोसिएट के गुंडों ने खौलती हुई चाय फेंक दी थी, जिससे उसकी बांह और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से झुलस गये थे। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में स्थित डाला की मलिन बस्ती में रहने वाली समरथी का कसूर सिर्फ इतना था कि वो जेपी द्वारा दी जा रही तमाम धमकियों के बावजूद अपनी झोपड़ी को खाली करने से इनकार कर दिया था।...
image
सौदा नहीं पटा तो शुरू किया अभियान
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ खोजी खबरों के लिए नहीं जाना जाता। उसकी छवि सरकार के मुखपत्र की रही है। गत 31 जुलाई को टाइम्स ऑफ इंडिया के पाठकों को नया अनुभव हुआ। उन्हें महसूस हुआ कि अपना अखबार नए अवतार में हैं। उसने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ जैसा बड़ा अखबार जब खेल-कूद के एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन की तमाम गड़बड़ियों को उजागर करने पर उतर आया तो लोगों को चारो तरफ गड़बड़ ही नजर आने लगा। उन्हें क्या पता था कि यह वह खीझ है जो अखबार में इसलिए प्रकट हो रही है, क्योंकि सौदा पटा नहीं।...
image
परमाणु प्रतिघात विधेयक पास
लोकसभा में नागरिक परमाणु प्रतिघात विधेयक पास हो गया. पांच घण्टे चली औपचारिक बहस के बाद सरकार ने विपक्षी दलों के सुझावों को कमतर करके मानते हुए लोकसभा में सहमति की मुहर लगवा ली. सरकार ने विधेयक में कुछ कास्टमेटिक बदलाव किये हैं जो िदखावे के दांत के अलावा कभी कुछ और साबित नहीं होगें. ...
image
सुतनु का संपादकीय संघवी ने चुरा लिया
बिजनेस एंड इकोनॉमी के पिछले अंक(20 अगस्त-02 सितंबर) में प्लानमैन मीडिया के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर सुतनु गुरु ने सांसदों के वेतन बढ़ाए जाने पर चल रही खींचतान पर संपादकीय लिखा.अपने लेख में सुतनु गुरु ने भारत के सांसदों और दुनिया के कई दूसरे देशों के सांसदों को मिलने वाली तनख्वाह और दूसरी सहूलियतों का एक तुलनात्मक लेखा-जोखा दिया था और यह भी लिखा कि हमारे सांसदों के लिए लोगों के मन में ऐसी राय बन गई है कि वे सांसदों की वाजिब दिक्कतों को भी तवज्जो नहीं देते....
image
दैनिक जागरण का सर्कुलेशन गिरा, दर्जा बरकरार
इंडियन रीडरशिप सर्वें 2010 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा हो गयी है। इस सर्वे में टॉप10 अखबारों ने अपना स्थान बरकरार रखा है। दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर और हिन्दुस्तान टॉप थ्री पर काबिज है जबकि मलयालम मनोरमा और अमर उजाला चौथे और पांचवें नंबर पर है। इस दौरान अखबारों की प्रसार संख्या में परिवर्तन होने के बावजूद इनकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ।...
image
135 किलोमीटर तक अविरल रहेगी गंगा की धारा
आखिरकार जीडी का अनशन सफल हुआ. गोमुख से उत्तरकाशी तक गंगा की धारा अब अविरल रहेगी और इस पर किसी प्रकार की बिजली परियोजना स्थापित नहीं की जा सकेगी. सरकार ने लोहारी नागपाला पनबिजली परियोजना पर काम को पूरी तरह से रोक दिया है. इसके साथ ही गोमुख से उत्तरकाशी तक 135 किलोमीटर के क्षेत्र को अति संवेदनशील घोषित किया गया है. ...
image
कामनवेल्थ गेम्स के दौरान देश छोड़ देगे मणि
कामनवेल्थ खेलों की आलोचना करनेवाले मणिशंकर अय्यर का कहना है कि वे कामनवेल्थ खेलों के दौरान देश में ही नहीं रहेंगे. पलक्कड़ में शशि थरूर की शादी में पहुंचे मणिशंकर अय्यर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “खेल के दौरान वे देश में ही नहीं रहेंगे. अक्टूबर में जब खेल होंगे मैं यहां नहीं रहूंगा. मैं इस नर्क का साक्षी नहीं बनना चाहता.”...
image
पलक्कड़ में पकड़ लिया सुनंदा का हाथ
सुनंदा पुष्कर शशि थरूर की हो गयीं. केरल के पलक्कड़ में एक छोटे से पारिवारिक आयोजन में शशि थरूर ने विधिवत मलयाली परंपरा के तहत सुनंदा पुष्कर को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया. आयोजन में केवल शशि थरूर के पारिवारिक सदस्य और मित्र ही शामिल थे. ...
image
भारत ने कहा तिब्बत चीन का हिस्सा
भारत की चीन नीति में बड़ा बदलाव लाते हुए भारत सरकार ने कहा है कि तिब्बत चीन का अभिन्न हिस्सा है और दलाई लामा भारत में सम्मानित अतिथि हैं. विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने नई दिल्ली में जापानी विदेश मंत्री के साथ एक प्रेस कांफ्रेस में बयान देते हुए कहा है कि भारत तिब्बत को चीन का अभिन्न हिस्सा मानता है. ...
image
मोदी को मिल गया नया गृहमंत्री
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिसे भी गृहमंत्री बनाया है वह किसी न किसी आफत में फंसा है. हरेन पांड्या की हत्या हो गयी थी, अमित शाह गिरफ्तार हैं और गोरधन झड़पिया गोधरा काण्ड में फंसे हैं. अब मोदी ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार करते हुए गृहमंत्रालय तो अपने पास ही रखा है लेकिन गृहराज्यमंत्री का पद अपने मित्र प्रफुल्ल पटेल को सौंप दिया है. ...
image
फिर मर्द के हाथ में कपूर खानदान की कमान
बालीवुड की सुपर फैमिली कपूर खानदान की बागडोर पुनः एक मर्द के हांथो में आती दिख रही है.पिछले दो दशको से महिलाओं के भरोसे अपने अस्तित्व को बचाए इस खानदान को रणवीर कपूर के रूप में बहुत बड़ा संकट मोचन मिला है.वर्तमान में बालीवुड के सबसे उभरते सितारे के रूप में रणवीर ने जो जगह बनायीं है वह काबिले तारीफ है....
image
जनता के सामूहिक नरसंहार की योजना में सभी दल साथ हैं
इसे उदाहरण मानिए अपने लोकतंत्र का. साठ साल के गणतंत्र का. संसद में नागरिक परमाणु सुरक्षा विधेयक प्रस्तावित है. सरकार की जिम्मेदारी है कि वह किसी भी कीमत पर इस विधेयक पर संसद की मुहर लगवाए ताकि परमाणु कंपनियां परमाणु बिजलीघर बनाने की शुरूआत कर सकें. आपको याद हो, तो याद करिए पिछली यूपीए सरकार ने परमाणु विधेयक को पारित करवाने के लिए किस तरह से अमर सिह का इस्तेमाल करके समाजवाद को पूंजीवाद का पिछलग्गू बना दिया था. लेकिन बात अटकी हुई है. ...
image
शहनवाज के इफ्तार में मनमोहन मुलायम
भारतीय जनता पार्टी के नेता शहनवाज हुसैन ने बुधवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर इफ्तार का आयोजन किया था. शहनवाज की इस इफ्तार पार्टी में भाजपा से अधिक कांग्रेस के नेताओं ने शिरकत की. शिरकत करनेवालों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल थे. ...
Next
Log in

Powered by Vivvo CMS v4.1.2