Home | परत-दर-परत | क्रिकेट बड़ा न भइया सबसे बड़ा रुपइया

क्रिकेट बड़ा न भइया सबसे बड़ा रुपइया

image

20-20 विश्वकप में भारत की बुरी पराजय के बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में कोई हंगामा नहीं हुआ। 2007 में जब भारतीय टीम एकदिवसीय विश्वकप में बुरी तरह हार कर लौटी थी तब मीडिया और बोर्ड सहित संसद में भी हंगामा खड़ा हुआ था। इस बार टीम के कोच गैरी कस्टर्न बयान दे रहे हैं कि विश्वकप के ठीक पूर्व आईपीएल का टूर्नांमेंट कराना भारतीय खिलाड़ियों को थकाने का सबसे बड़ा कारण बना।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख और पूर्व खिलाड़ी अर्जुन रणतुंगा ने अपने एक बयान में आश्चर्य व्यक्त किया कि `बीसीसीआई ने एक प्राइवेट टूर्नांमेंट के लिए राष्ट्रीय हितों के साथ समझौता क्यों किया? अर्जुन रणतुंगा को राष्ट्रीय हित की चिंता सता रही है। हर मुद्दे पर अपनी नाक घुसानेवाले भारी के पूर्व क्रिकेट कप्तान द्वय सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? क्योंकि ये दोनों बीसीसीआई की मोटी कमाई में मलाई छानकर ही जिंदा हैं। इनके लिए राष्ट्रीय हित का कोई मायने नहीं। दोनों आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य हैं। दोनों को आईपीएल मैचों के प्रसारण अधिकार प्राप्त करने वाले चैलनों में बीसीसीआई स्वयं कमेंटेटर के तौर पर उपलब्ध कराने का अनुबंध देती है। यही दोनों बीसीसीआई की आंखों के सितारे हैं। जिन अखबारों में बीसीसीआई अपना प्रचार कराना चाहती है वहां इन्हीं दोनों के स्तंभ प्रकाशित होते हैं। सुनील गावस्कर एकदिवसीय और 20-20 के मापदंड पर इस देश के सबसे घटिया खिलाड़ी साबित होते। 20 ओवरों में वे 20 रन बनाने की भी कभी औकात नहीं रखते थे। लगभग यही हाल रवि शास्त्री की भी बल्लेबाजी का रहा। लेकिन ये दोनों क्रिकेट के सबसे बड़े विशेषज्ञ हैं। बीसीसीआई मेहरबान तो शास्त्री-गावस्कर पहलवान। बीसीसीआई को रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर की सेवाएं क्यों लगी हैं? क्योंकि ये दोनों क्रिकेट के सबसे बड़े गिरोहबाज हैं और इन दोनों गिरोहबाजों ने मौके-बेमौके भारत में क्रिकेट का गौरव बढ़ाने वाले कपिलदेव के पीठ पर छुरा भोंकने का काम किया है। 1983 में कपिलदेव जब विश्वकप जीतकर ले आए थे उसके तत्काल बाद उन्हें बदनाम करने की मुहिम इन्हीं सुनील गावस्कर ने शुरू की थी।

कपिलदेव के नाम लगातार 100 टेस्ट मैच खेलने का रिकार्ड न दर्ज हो जाए, इसलिए सटोरियों से मिलकर उन्हें टेस्ट मैच से `ड्रॉप´ करने का पराक्रम भी गावस्कर के नाम पर ही दर्ज रहा है। बीसीसीआई को विश्वकप जीतने से कहीं ज्यादा आईपीएल खेलना क्यों महत्वपूर्ण लगता है? क्योंकि बीसीसीआई ने आईपीएल के माध्यम से अकूत धन जमा किया है। आईपीएल की टीमों की नीलामी से उसे करोड़ों की कमाई हुई है। सबसे सस्ती टीम राजस्थान रॉयल्स 67 मिलियन डॉलर में नीलाम हुई थी। जबकि मुंबई इंडियंस की नीलामी से बीसीसीआई को 112 मिलियन डॉलर प्राप्त हुए थे। सोनी डब्लएजी को 10 वर्षों के लिए आईपीएल के प्रसारण का अधिकार 62 मिलियन डॉलर प्रतिवर्ष के दर से दिया गया था। मार्च 2009 में बीसीसीआई ने सोनी के साथ इस सौदे पर फिर से मोल-तोल किया और यह दर अब 1.6 बिलियन डॉलर कर दी गई है। आईपीएल शुरू किए जाने के पहले बोर्ड की कमाई और आज बोर्ड की हो रही आय में व्यापक अंतर है। बोर्ड की बैलेंसशीट के अनुसार वित्त वर्ष 2004-05 में बोर्ड को कुल 42 मिलियन डॉलर की आय हुई थी। आईपीएल के पहले सीजन में सिर्फ टेलीविजन प्रसारण के अधिकार से 67 मिलियन डॉलर की आय हुई। आईपीएल सीजन-2 में यह आय 1.6 बिलियन डॉलर हो गई। स्पष्ट है कि आईपीएल शुरू करने के पहले बोर्ड की कुल आय की तुलना में आईपीएल के सिर्फ प्रसारण अधिकार से चार गुना कमाई हो रही है। ऐसे में ललित मोदी भारतीय टीम को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी समझकर अगर इकट्ठे हलाल करा दें तो भी बीसीसीआई के बोर्ड में कोई हंगामा नहीं मचता। हंगामा करेगा कौन?

बीसीसीआई को वैसे तो गैर मुनाफा वाली संस्था करार दिया जाता है लेकिन असलियत कुछ और है। इन दिनों बीसीसीआई के सेक्रेटरी एन. श्रीनिवासन हैं। ये महोदय चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक हैं। सनद रहे कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। इस समय राष्ट्रीय टीम के मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत हैं। ये किसी जमाने में भारतीय टीम के गैर भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज हुआ करते थे। श्रीकांत टीम इंडिया के चयनकर्ता के साथ-साथ इन दिनों चेन्नई सुपरकिंग्स के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। निश्चित तौर पर उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से मोटी कमाई प्राप्त होती होगी। जब किसी गैर मुनाफावाली संस्था का कोई अधिकारी उसी संस्था के किसी उपक्रम से मुनाफा कमा रहा होगा तो निश्चित तौर पर उसकी निरपेक्षता संदिग्ध रहेगी। इन दिनों जो टीम वेस्टइंडीज खेलने गई है उसमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों की भरमार है। टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा स्वयं महेंद्र सिंह धोनी पर है जो कि चेन्नई सुपर किंग्स के भी कप्तान हैं। धोनी के अलावा इस टीम में सुरेश रैना, एस. बद्रीनाथ को भी टीम में स्थान मिला है। इसके अलावा दक्षिण के खिलाड़ियों में मुरली विजय और अभिषेक नायर को भी दक्षिण भारतीय होने का ही लाभ प्राप्त हुआ है। श्रीनिवासन और कृष्णमाचारी श्रीकांत की जोड़ी ने टीम इंडिया के चयन में जो पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रखा है उसके लिए कोई हंगामा क्यों नहीं खड़ा करता? हंगामा कौन खड़ा करे। हर किसी ने समय-समय पर बहती गंगा में हाथ धोने का काम किया है। विजय माल्या इन दिनों बीसीसीआई की मार्केटिंग कमेटी के सदस्य हैं। मार्केटिंग कमेटी बीसीसीआई की सबसे मलाईदार कमेटी मानी जाती है। ये खुद रॉयल चैलेंजर्स ऑफ बंगलौर के मालिक भी हैं। टीम इंडिया के कार्यक्रमों में मार्केटिंग कमेटी की भूमिका अति महत्वपूर्ण हुआ करती है। जब खुद विजय माल्या को यह तय करना होगा कि आईपीएल खेला जाय या नहीं, अपने मुनाफे का ख्याल रखेंगे या टीम इंडिया की प्रतिष्ठा का? क्रिकेट पर आर्थिक लाभ पहुंचाने का गणित कितना हावी है इसका अंदाज आईपीएल के प्रसारण और वेस्टइंडीज के दौरे पर गई भारतीय टीम के मैचों के प्रसारण की विज्ञापन दरों से आसानी से लगाया जा सकता है। आईपीएल के मैचों के प्रसारण का अधिकार सोनी-डब्लूएसजी के पास था। कैरेबियाई जमीन पर खेले जाने वाले मैचों के प्रसारण का अधिकार टेन स्पोर्ट्स के पास है। टेन स्पोर्ट्स में जी टीवी के मालिक सुभाष चंद्रा की भागीदारी है। बीसीसीआई के फेवरेट सूची से सुभाष चंद्रा बाहर हैं। प्रसारण अधिकारों के लिए 2005 में हुई लड़ाई में सुभाष चंद्रा शरद पवार की तिरछी नजर के शिकार हो गए। प्रसारण अधिकार सोनी और निंबस टेलीविजन के हरीश थवानी के नए चैनल नियो स्पोर्ट्स को मिल गया। इससे नाराज सुभाष चंद्रा ने बीसीसीआई के बागी कपिलदेव को साथ लेकर इंडियन क्रिकेट्र्स लीग आईपीएल का गठन किया। भारत की धरती पर 20-20 क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने का और क्रिकेटरों को लंबी कमाई कराने का फार्मूला सुभाष चंद्रा और कपिलदेव की जोड़ी ले आई। बीसीसीआई के संचालकों को लगा कि भारतीय क्रिकेट पर उनका एकाधिकार समाप्त हो सकता है। शरद पवार ने तुरंत तुरूप का इक्का फेंक कर आईपीएल क्रिकेट की संकल्पना को आगे बढ़ा दिया।

आईपीएल का कमिश्नर राजस्थान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ललित मोदी को बनाया गया। कारपोरेट जगत में मारवाड़ी समुदाय के प्रभाव को सुभाष चंद्रा अकेले दोहन करने में कामयाब न हो पाए इसलिए ललित मोदी को आगे बढ़ाया गया। ललित मोदी भारतीय जनता पार्टी नेत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के करीबी हैं। शरद पवार ने इस लड़ाई में अरूण जेटली को भी अपने साथ ले लिया। भारतीय जनता पार्टी में सुभाष चंद्रा का व्यापक प्रभाव रहा है। उनके इस प्रभाव को निस्तेज करने के लिए पवार ने जेटली-सिंधिया के प्रभाव का सदुपयोग किया। बीसीसीआई ने आईसीएल खेलनेवाले खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय टीमों में प्रवेश पाने से प्रतिबंधित कर दिया। इससे आईसीएल को झटका लगना स्वाभाविक था। अब आप बीसीसीआई की आर्थिक मार को भी देखें। आईपीएल सीजन-2 के मैचों का सोनी को जब प्रसारण अधिकार मिला तब क्रिकेट की लोकप्रियता उफान पर थी। ऐसे में सोनी सेटमैक्स को आईपीएल के प्रसारण के दौरान दस सेकेंड के विज्ञापन के स्पॉट 2.8 लाख रूपए से लेकर तीन लाख रूपए तक के भाव में बिका। विश्वकप 20-20 में भारतीय टीम की दुर्गति ने उसकी लोकप्रियता को बुरी तरह से झटका दिया। सुभाष चंद्रा के टेन स्पोर्ट्स के पास वेस्टइंडीज, श्रीलंका, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और जिंबाव्बे में होने वाले मैचों के प्रसारण अधिकार हैं। टीम इंडिया की अलोकप्रियता के चलते अब टेन स्पोर्ट्स को 10 सेकेंड के विज्ञापन के लिए 1.25 लाख रूपए से अधिक का भाव नहीं मिल रहा है। मतलब साफ है कि सोनी सेटमैक्स ने आईपीएल में जो कमाई की टेन स्पोट्Zस वेस्टइंडीज के दौरे में उसकी 40 फीसदी कमाई कर पाने में कामयाब नहीं हो पाएगी। वेस्टइंडीज के अलावा टेन स्पोट्Zस के पास जिन देशों में होने वाले मैचों के प्रसारण अधिकार हैं उन देशों में जल्द ही भारतीय टीम का कोई और दौरा नहीं होना है। यानी साफ है कि टेन स्पोर्ट्स की झोली में टीम इंडिया की तरफ से कुछ खास नहीं जाएगा। बीसीसीआई जिसे पसंद नहीं करती उसे वह घाटे में डालने का हर तरह का इंतजाम कर देती है। बीसीसीआई क्रिकेट से कहीं ज्यादा कमाई की तिकड़मों में अपना समय गंवाती है। उसके लिए न राष्ट्र निष्ठा बड़ी है, न राष्ट्रीय गौरव बड़ा है उसके लिए सबसे बड़ा है सिर्फ और सिर्फ रुपैया।

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

dhruv mohan tiwari on 20 July, 2009 04:40;38
avatar
gvxdr
Thumbs Up Thumbs Down
1
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image प्रेम शुक्ल मुंबई से प्रकाशित हिन्दी सामना के कार्यकारी संपादक. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता. पत्रकारिता के साथ ही मुबंई में हिन्दीभाषी समाज के विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय. विस्फोट.कॉम के नियमित स्तंभ लेखक. संपर्क - premshukla@rediffmail.com
Rate this article
5.00
More from परत-दर-परत
Previous
image
इस्लामी रणनीति है हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा
क्या देश में हिन्दू आतंकवाद पूरी तरह पैर पसार चुका है जो उतना ही खतरनाक है जितना कि अरब के पैसे से पलनेवाला बहावी आतंकवाद? भारत में कुछ छुटपुट ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्हें न केवल आतंकी घटनाओं के समान बनाकर पेश किया गया बल्कि उनका हिन्दू कनेक्शन भी साबित करने की कोशिश की गयी. प्रेम शुक्ल की पड़ताल है कि भारत में हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा भी इस्लामिक चमपंथी विचारकों और रणनीतिकारों की "फेश सेविंग एक्सरसाइज" है िजसमें उन्हें मुस्लिम वोट की लालची सरकार का संरक्षण मिला हुआ है. ...
image
कंधमाल: सांप्रदायिक धुव्रीकरण नई चुनौती
कंधमाल की आग उड़ीसा से अधिक अब राजधानी दिल्ली में धधक रही है. पिछले महीने 22 से 24 अगस्त के बीच दिल्ली में चर्च संगठनों द्वारा एक जनसुनवाई करके यह साबित करने की कोशिश की गयी कि कंधमाल में दंगा पीड़ितों का पुनर्वास नहीं हो रहा है. इस जन-सुनवाई के संयाजकों में जॉन दयालॅ, कटक-भुवनेश्वर के बिशप रिफेल चैनथ एवं वामपंथी विचाराधरा सहमत की माला हाशमी प्रमुख थी....
image
सुलझी हुई समस्या को उलझाने पर आमादा
आज जो लोग भी कश्मीर की समस्या निपटाने निकले हैं सवाल पैदा होता है क्या उन्हें कश्मीर की समस्या का ओर-छोर भी पता है? क्या राहुल गांधी और ओमर अब्दुल्ला की नयी पीढी १९४७ से २०१० के बीच कश्मीर में क्या हुआ है उसकी प्रामाणिक जानकारी से लैस भी है? यदि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार कश्मीर की स्थिति को ठीक से समझ ही रही होती तो क्या पिछले ६ वर्षों के शासनकाल में उसने एक सुलझ चुकी समस्या को उलझा लेने की मूर्खता की होती?...
image
छत्तीस हुआ तिरसठ का आंकड़ा
सोनिया गांधी बीते शुक्रवार को चौथी बार कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गयी .उनके इस चयन के साथ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में सत्ता परिवर्तन का निर्णायक दौर शुरू हो जाएगा. सोनिया गांधी अपने पति राजीव गांधी की १९९१ में हत्या के बाद राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बरकरार रखने के लिए जिस अंदाज में १०,जनपथ से कांग्रेस की राजनीति का नियंत्रण रखने का परोक्ष-अपरोक्ष प्रयास करती रही हैं उसका एकमेव उद्देश्य रहा है अपने पुत्र राहुल गांधी को एक दिन इस देश का प्रधानमंत्री बनाना....
image
चीन के सामने दीन हीन
पिछले कुछ वर्षों से चीन हिन्दुस्तान को पूर्वोत्तर तथा जम्मू एवं कश्मीर के मसले में अनावश्यक आँख तरेरने लगा है. चीन के इस दुस्साहस के लिए हिन्दुस्तान सरकार की अनावश्यक मिमियाहट जिम्मेदार है. जुलाई के महीने में चीन ने हिंदुस्तानी सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस.जसवाल को बीजिंग का वीजा यह कह कर नकार दिया कि वे विवादास्पद क्षेत्र के सैन्य प्रमुख हैं. लेफ्टिनेंट जनरल जसवाल का वीजा मध्य जुलाई माह में नकारा गया। इसके बाद ११ अगस्त को निर्वासित तिब्बतियों की सरकार के प्रमुख दलाई लामा हिंदुस्तानी प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह से मिले तो इस पर चीनी राजनायिक इतने गरम हो गए कि हिन्दुस्तान का सत्ता प्रतिष्ठान चीन के समक्ष याचना वाली मुद्रा में खड़ा हो गया....
image
संसद का हाल: सांसद को पसंद केवल बवाल
पंद्रहवीं लोकसभा ने एक साल पूरे कर लिये हैं. यह साल वैसे तो कामकाज के लिहाज से ऐसी किसी खास उपलब्धि का नहीं रहा है जिसके लिए संसद का पिछला एक साल याद किया जाए लेकिन क्या पूरे साल सांसदों ने उस 'बिजनेस' में हिस्सा लिया जिसके लिए जनता ने उन्हें चुनकर सदन तक पहुंचाया है? संसद के कामकाज के बारे में आम धारणा यही है कि संसद में जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप काम काज नहीं होता. संसद जितनी चलती है उससे अधिक ठप रहती है. अब वेतनवृद्धि के बाद एक नयी तोहमत और लग गयी है कि देश की जनता मंहगाई से परेशान है और सरकार ने जनप्रतिनिधियों का वेतन चार गुना बढ़ा दिया. सवाल है कि क्या हमारे सांसद सचमुच जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं पर पानी फेर रहे हैं?...
image
गांधी का स्वराज बनाम जिन्ना जवाहर का कुराज
देश का ६४ वां स्वतन्त्रता दिवस बीत गया. कुछ सरकारी-अर्ध सरकारी, निजी, राजनीतिक समारोहों की औपचारिकता के अलावा अब १५ अगस्त का दिन एक सार्वजनिक अवकाश के सिवा शायद ही किसी अन्य महत्त्व का शेष रह गया हो. साल दर साल आजादी के गौरव के प्रति आम आदमी उसी तरह अनभिज्ञ होता जा रहा है जिस तरह राही मासूम रजा के उपन्यास की एक स्त्री पात्र पाकिस्तान को नजदीकी शहर में बनने वाली कोई मस्जिद समझ रही थी. ऐसा क्यों? क्योंकि ६३ साल पहले इस देश को आज़ादी के नाम पर एक सत्तान्तारण जरूर मिल गया था पर जिस स्वराज की परिकल्पना लोकमान्य तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले और महात्मा गांधी कर रहे थे, वह स्वराज हिन्दुस्तान को आज दिन तक नसीब नहीं है....
image
हिंदू धर्म और हिंदुत्व में फर्क
हिंदू धर्म भारत का प्राचीन धर्म है। इसमें बहुत सारे संप्रदाय हैं। संप्रदायों को मानने वाला व्यक्ति अपने आपको हिंदू कहता है लेकिन हिंदुत्व एक राजनीतिक विचारधारा है जिसका प्रतिपादन 1924 में वीडी सावरकर ने अपनी किताब 'हिंदुत्व में किया था। सावरकर इटली के उदार राष्ट्रवादी चिंतक माजिनी से बहुत प्रभावित हुए थे। उनके विचारों से प्रभावित होकर ही उन्होंने हिंदुत्व का राजनीतिक अभियान का मंच बनाने की कोशिश की थी।...
image
जरूरी है जाति की जनगणना
जाति आधारित जनगणना आखिरी बार 1931 में हुई थी। 1941 में सरकार का पूरा ध्यान दूसरे विश्व युद्ध पर था जिसके चलते जनगणना नहीं हो पाई। आजादी के बाद जब 1951 में पहली जनगणना शुरू हुई तो जाति का मसला उठाया गया। तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कहा कि जाति आधारित जनगणना से सामाजिक ताना-बाना बिखर जाएगा। उन्होंने इसे राष्ट्रभंजक मांग बताते हुए अस्वीकार कर दिया था।...
image
सारे जहां में धूम हमारे ज़बां की है
कभी उर्दू की धूम सारे जहां में हुआ करती थी, दक्षिण एशिया का बेहतरीन साहित्य इसी भाषा में लिखा जाता था और उर्दू जानना पढ़े लिखे होने का सबूत माना जाता था। अब वह बात नही है। राजनीति के थपेड़ों को बरदाश्त करती भारत की यह भाषा आजकल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वह उर्दू जो आज़ादी की ख्वाहिश के इज़हार का ज़रिया बनी आज एक धर्म विशेष के लोगों की जबान बताई जा रही है।...
image
लालू की करनी पर नीतीश की भरनी
हाल में ही बिहार की विधानसभा में जो कुछ हुआ उसने लोकतन्त्र को शर्मिन्दा तो किया ही है, लेकिन लोकतन्त्र भी अब ऐसी शर्मिन्दगी बार-बार झेलने को अभिशप्त है, और हम सब इसके आदी हो चुके हैं। बिहार विधानसभा में लालूप्रसाद और कांग्रेस ने जो हंगामा और तोड़फ़ोड़ की उसके पीछे कारण यह दिया गया कि महालेखाकार एवं नियंत्रक (CAG) ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि सन् 2002 से 2007 के बीच शासकीय कोषालय से करोड़ों रुपये निकाले गये और उनका बिल प्रस्तुत नहीं किया गया।...
image
पूर्वोत्तर की आत्मघाती उपेक्षा
देश के पूरबी छोर पर स्थित प्रदेश मणिपुर को देश के अन्य हिस्सों से जोडने वाले राजमार्गो पर करीब दो महीने तक चली नाकेबंदियों की वजह से आवाजाही बंद रही। पूरे प्रदेश में खाने-पीने की चीजों, जीवनरक्षक दवाओं और पेट्रोलियम पदार्थों की घोर किल्लत उत्पन्न हो गई। सेना के विमानों की सहायता से अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने की व्यवस्था हुई, पर ऐसी व्यवस्थाओं की अपनी सीमाएं होती है और इनसे जनजीवन को सामान्य तरीके से संचालित नहीं किया जा सकता। हालत आज भी कोई सुधरे नहीं है क्योंकि समस्या की जड़ें उसी तरह मजबूती से गड़ी हुई हैं....
image
कश्मीर की विरासत है आजादी
कश्मीर में एक बार परिस्थितियां इतनी बिगड़ी कि केन्द्रीय हस्तक्षेप की जरूरत पड़ गयी. घाटी के मुहाने पर एक बार फिर सेना को बैठाना पड़ा. हालांकि अब घाटी में फौरी तौर पर शांति है लेकिन क्या कश्मीर में समस्या का समाधान सिर्फ केन्द्र सरकार का हस्तक्षेप है. शेष नारायण सिंह मानते हैं कि कश्मीर में अशांति के कारण गहरे हैं. कश्मीर पर पाकिस्तान का बेजा दावा और भारत का 'अनावश्यक' हस्तक्षेप समस्या का मूल कारण बन गया है. इसका निदान किये बिना कश्मीर समस्या का समाधान संभव नहीं है. ...
image
कितना कामयाब होगा मुलायम का माफीनामा
जैसे तलाक देने के लिये तलाक को तीन बार बोला जाता है बिल्कुल इसी अंदाज मे सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने कल्याण सिंह से अपने संबधो को लेकर माफी मांग कर मुसलमानो को रिझाने के लिये फिर से ट्रांपकार्ड फेंका है। अब देखना है कि मुलायम का यह ट्रांपकार्ड क्या हकीकत मे मुसलमानो को रिझाने मे कामयाब होगा।...
image
शिवाजी के शौर्य को कलंकित करने का षण्यंत्र
छत्रपति शिवाजी के अपमान के मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरम है. संभाजी ब्रिगेड जिसने पिछली बार भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट (बोरी) की तोड़-फोड़ की थी. इस बार महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल पर हमले का षण्यंत्र रचा था जिससे वे शनिवार को बाल बाल बच गये. सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से जेम्स लेन की विवादास्पद पुस्तक "शिवाजी- द हिन्दू किंग इन इस्लामिक इंडिया" की बिक्री के लिए जिस अंदाज में छूट मिली है, उस पर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कई संगठन आंदोलनरत हैं. लेकिन हम पहले यह समझ लें कि यह जेम्स लेन महाशय हैं कौन और उन्होंने किताब आखिर किस इरादे से लिखी है?...
image
बेमतलब हो गया है विश्व जनसंख्या दिवस
हमारे देश में हर खास दिन को दिवस के रुप में मनाया जाता है। जनसंख्या दिवस उन्हीं दिवसों में से एक है जो 1987 से हर साल 11 जुलाई को मनाया जा रहा है। दरअसल 11 जुलाई 1987 में ही विश्व की जनसंख्या 5 अरब हुई थी, पर हकीकत में इस दिवस में ऐसा कुछ नहीं है कि इसे मनाया जाए। क्योंकि न तो हम 11 जुलाई को जनसंख्या कम करने के लिए कोई प्रण लेते हैं और न ही इस बाबत किसी तरह का सकारात्मक कदम उठाते हैं।...
image
रमन सिंह की दमनकारी औद्योगिक नीति
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह नक्सली आंदोलन के खिलाफ चलनेवाले अभियान के अगुआ मुख्यमंत्री बन चुके हैं. लेकिन रमण सिंह इस आंदोनल को किसके इशारे पर कुचल रहे हैं? क्या वे आम आदमी और आदिवासियों के हित में नक्सली आंदोलन को कुचलने का दृढ़ संकल्प दिखा रहे हैं या फिर उनका एजेण्डा कुछ और है. हाल में ही छत्तीसगढ़ की नयी औद्योगिक नीति की समीक्षा करें तो साफ हो जाता है कि असल में यह संघर्ष वे किसके लिए कर रहे हैं. ...
Next
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2